Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर सीएमओ ऑफिस पहुंची थी पत्नी, वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर समेत तीन सस्पेंड
    Featured

    दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर सीएमओ ऑफिस पहुंची थी पत्नी, वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर समेत तीन सस्पेंड

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65488371017413336093062ed21b93a867f15e2ea1612d4f91ab7d4a3de3ca58a687784efcdb1296b9648e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    रायबरेली/स्वराज टुडे: यूपी के रायबरेली में व्हील चेयर न मिलने पर दिव्यांग पति को पत्नी द्वारा पीठ पर लादकर सीएमओ कार्यालय पहुंचने के इस प्रकरण को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल को जांच कराने के आदेश दिए।

    जांच में डॉक्टर समेत दो कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई। डिप्टी सीएम के आदेश पर सीएमओ ने तीनों पर कार्रवाई की है।

    सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग पति का नहीं बना प्रमाण पत्र

    सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए जाते हैं। बीते दिनों एक महिला अपने दिव्यांग पति का प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंची। आरोप है कि सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग पति को व्हील चेयर नहीं मिला। नतीजतन पत्नी ने दिव्यांग पति को पीठ पर लाद लिया। दिव्यांग बोर्ड के समक्ष पेश हुई। इस मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल को जांच के आदेश दिए।

    अपर निदेशक ने रायबरेली सीएमओ डॉ. नवीन चन्द्रा को तीन दिन में प्रकरण की जांच के आदेश दिए। सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, जतुआटप्पा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार और जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना शामिल थे। कमेटी की जांच में लापरवाही उजागर हुई।

    डिप्टी सीएम के निर्देश पर डॉ समेत तीन पर गिरी गाज

    जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डिप्टी सीएम ने सीएमओ को तीनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। उप मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला दिव्यांग बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. अम्बिका प्रकाश को मुख्यालय से हटा दिया गया है। उन्हें जतुआटप्पा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती दी गई है। डाटा इंट्री ऑपरेटर अनुकांत आनंद को यूडीआईडी कार्य से हटा दिया गया है। उन्हें मूल तैनाती स्थल भेजा गया है। जांच कमेटी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल कुमार को निलंबित करने की सिफारिश की। कमेटी की सिफारिश पर अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बेलाभेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को दी चेतावनी

    इस मामले में पाठक ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड में सभी आवश्यक संसाधन जुटाए जाएं। ताकि दिव्यांगजनों को असुविधा से बचाया जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह डॉक्टर या कर्मचारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें: खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर जेसीबी मशीन सहित 03 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर जप्त*

    यह भी पढ़ें: बेटे-बहू ने चप्पलों से पीटा, व्यथित होकर पांचवीं मंजिल से कूदा 67 साल का बुजुर्ग, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक कहानी

    यह भी पढ़ें: सड़क किनारे महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हाथों पर पट्टी, शरीर पर नाइटी, पैरों में ठोंकी गई थीं कीलें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई में 6ठे ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026’ का सफल आयोजन

    October 3, 2026

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,977 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,400 Views
    Don't Miss

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    ● थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ● बरामद वाहनों के…

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.