Featuredकोरबा

मुख्यमंत्री विद्युतीकरण योजना से रोशन होगा छेत्र- हितानंद

Spread the love

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य शासन की महती योजना मुख्यमंत्री विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए की लागत से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विद्युतीकरण का कार्य कराया जाता है। इस वर्ष इस योजना का लाभ नगर निगम के कई वार्डों के निवासियों को मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण हेतु खंभे लगाने के कार्य का आवंटन हो चुका है। कई जगहों पर विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ भी हो चुका है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम कोरबा हितानंद अग्रवाल के वार्ड 35 में बताए गए स्थान पर ठेकेदारों द्वारा खंभे गिराकर विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

IMG 20241222 WA0022

वार्ड 35 के शांति नगर क्षेत्र में वार्ड वासियों के साथ हितानंद अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया। कार्य की शुरुआत होने से लोगों के बीच खुशी की लहर है। वार्ड वासियों ने राज्य शासन एवं अपने पार्षद हितानंद अग्रवाल का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें :  क्या आप भी हैं पेट्स डॉगी के शौकीन ? तो कुत्तों को बेहतर तरीके से जानने के लिए समझ लीजिये ये सारी बातें

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button