Featuredदेश

मुंबई से जाना है अयोध्या ? ये हैं ऑप्शन, जानें फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Spread the love

मुम्बई/स्वराज टुडे: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। रामलला को बाल रूम में विराजमान होते देखने कि लए भारी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं। अयोध्या जाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

भक्त बस, ट्रेन और फ्लाइट से राम नगरी पहुंच रहे हैं। लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। रामनगरी को लेकर लोगों में काफी क्रेज बढ़ रहा है, जिससे एयर टिकट की कीमत भी बढ़ गई है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहले से ही बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। खात तौर पर बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र से भक्तजन रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अगर आप मुंबई में हैं और फ्लाइट से रामनगरी अयोध्या पहुंचना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे और कितने रुपए खर्च कर प्रभु राम के दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से सिर्फ 2 घंटे में पहुंचे अयोध्या

वैसे तो आप बस और ट्रेन से भी अयोध्या जा सकते हैं। जहां ट्रेन से जानें पर आपको 1000 से 4000 तक की कीमत चुकानी पड़ती है. वहीं ट्रेन के अलावा मुंबई से अयोध्या के लिए बसें भी चलती हैं। लेकिन बस से जाने में ज्यादा समय लगता है। वहीं अगर बात फ्लाइट की करें तो इसमें महज 2 घंटे का समय लगेगा। लेकिन इसके लिए आपको अपनी जेब हल्की करनी होगी.

मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइट का किराया

फिलहाल, मुंबई से अयोध्या जाने के लिए आप इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिय से मुंबई से अयोध्या के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई-अयोध्या रूट पर हवाई किराया लगभग 4,500 से 6,000 रुपये तक है। हालांकि इस रूट के लिए पहले इसका किराया 3,500 से 4,000 रुपये था, लेकिन राम मंदिर को लेकर इसके किराये में भारी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन :

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button