Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    April 25, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

    April 25, 2026

    चोरों ने दिखाया गजब का दुस्साहस, जब्त किए गए धान और वाहन का टायर थाने के अंदर से ही कर दिया पार, थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मारे गए 29 नक्सलियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस, माड़ इलाके में सर्चिंग जारी, आईजी पी सुन्दरराज की नक्सलियों को दो टूक,कहा- जारी रहेगा नक्सलियों का सफाया
    Featured

    मारे गए 29 नक्सलियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस, माड़ इलाके में सर्चिंग जारी, आईजी पी सुन्दरराज की नक्सलियों को दो टूक,कहा- जारी रहेगा नक्सलियों का सफाया

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने कांकेर जिले के हापाटोला में मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया है।
    मुठभेड़ के दूसरे दिन बुधवार को भी पूरे इलाके में सर्चिंग जारी है। इसी बीच फोर्स ने मारे गए नक्सलियों की तस्वीरें जारी कर उनकी शिनाख्ती की कार्रवाई भी तेज कर दी है।

    मारे गए नक्सलियों में 25-25 लाख के इनामी

    खबर के मुताबिक जिन नक्सलियों (naxal encounter in kanker) के चेहरे सामने आए हैं उसमें हार्डकोर लीडरों के साथ ही पुराने ईनामी नक्सली भी शामिल है। शंकर राव, माधवी और ललिता की पहचान हो चुकी है। ये तीन नाम ऐसे हैं जिन पर 25-25 लाख रुपये के ईनाम थे। बाकी बचे हुए नक्सलियों के शवों की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। इनमें एक नाम की पहचान हो चुकी है जिसका नाम विनोद है।

    नक्सली कैडर (naxal encounter in kanker) में विनोद पर भी पूर्व में 8 लाख रुपये का ईनाम जारी हो चुका है। एएसपी कांकेर मनीषा ठाकुर से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को बुलाकर शवों की शिनाख्ती के लिए कवायद जारी है। मारे गए सभी 29 नक्सलियों में पंद्रह से ज्यादा ऐसे हैं जो ईनामी लिस्ट में शामिल हैं।

    मीटिंग के पहले ही फोर्स ने दी दस्तक

    नक्सलियों (naxal encounter in kanker) का एक विडियो सामने आया है जिसमें वे भोजन करने के बाद दोपहर में कुछ देर आराम करते नजर आए। फोर्स के मुताबिक नक्सली आराम करने के कुछ घंटे बाद जोनल कमेटी की मीटिंग में शामिल होने वाले थे। शंकर राव, माधवी और ललिता मीटिंग को लीड करने वाले थे। उनके साथ कुछ डीवीसी रैंक के लीडर भी शामिल थे। फोर्स इस बारे में जानकारी जुटा रही है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    घायल जवान खतरे के बाहर

    बीएसएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र चौधरी और डीआरजी जवान श्रीकांत माली को उपचार के लिए मंगलवार की रात देवेंद्र नगर स्थित नारायणा अस्पताल दाखिल कराया गया था। उपचार के बाद दोनों खतरे के बाहर हैं। पुलिस का कहना है इंस्पेक्टर रमेश चंद्र और जवान श्रीकांत को पैर में गोली लगी थी।

    नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर- आईजी पी सुंदरराज 

    बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि मुठभेड़ के बाद कुल 29 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। उनमें से 15 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सलियों के शव रिकवर किए गए थे। अभी सभी शवों की शिनाख्ती की जा रही है। इनमें 2 बड़े नक्सलियों डीवीसी शंकर और डीवीसी ललिता का पहचान हुई है। बाकी शवों के शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।”

    उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है, पिछले तीन चार महीने से बस्तर संभाग के अंतर्गत लगभग सभी जिलों में प्रभावी रूप से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप 2024 में अब तक कुल 71 माओवादियों के शव रिकवर किए गए हैं। पिछले हमलों और ऑपरेशन के अनुभवों से सीखकर हम आगे कार्रवाई कर रहे है। आगे हमारा प्रयास रहेगा कि जो बढ़त हमको हासिल हुई है, उसे सावधानी पूर्वक बरकरार रखें, ताकि नक्सलियों का असली चेहरा, विकास विरोधी, जन विरोधी चेहरा लोगों के सामने आए। लोग नक्सलियों से मुक्ति पाने के इंतजार में हैं।

    “पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुई”- आईजी पी सुंदरराज  

    IMG 20240417 WA0006.jpg

    “घटनास्थल से एके-47, एसएलआर, 2 इंसास, एलएमजी, एक कार्बाइन,9 एमएम पिस्टल और भारी मात्रा में अन्य गोला बारूद और वेपन्स 30 से अधिक संख्या में रिकवर किए गए। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हथियारों की बरामदगी भी कल के मुठभेड़ में हुई है। इन हथियारों के बारे में पतासाजी की जा रही है कि कौन कौन से घटनाक्रम में इन हथियारों को सुरक्षाबलों से लूटा गया था।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: नक्सलवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक! देश का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन, गृह मंत्री शर्मा ने कहा ‘जान की बाजी लगाने वाले जवानों के जज्बे को सलाम’

    यह भी पढ़ें: OMG: जलती चिता से अधजली लाशें निकाल कर खा जाता था ये शख्स, पुलिस ने की पड़ताल तो रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी आयी सामने

    यह भी पढ़ें: ‘मुझे प्रेग्नेंट करो और 13 लाख ले जाओ’ ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब के नाम पर करोड़ों की ठगी, पढ़िए हैरान कर देने वाली ठगी की कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    April 25, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

    April 25, 2026

    चोरों ने दिखाया गजब का दुस्साहस, जब्त किए गए धान और वाहन का टायर थाने के अंदर से ही कर दिया पार, थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    April 25, 2026

    राशिफल 25 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कोरबा जिले के 37 क्षेत्रों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

    April 25, 2026

    New Delhi: अब नहीं लगेंगी लंबी कतारें, हटेंगे सभी टोल प्लाजा; NHAI लागू करेगा मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग

    April 25, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026842 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026834 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026797 Views
    Don't Miss

    Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    April 25, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: मुख्य सचिव विकासशील ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए…

    कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

    April 25, 2026

    चोरों ने दिखाया गजब का दुस्साहस, जब्त किए गए धान और वाहन का टायर थाने के अंदर से ही कर दिया पार, थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    April 25, 2026

    राशिफल 25 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.