Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 23 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 23, 2026

    यूपी की 4 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली में सबसे ज्यादा 12, कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं ?

    November 23, 2026

    10 सालों से छात्रा लगा रही थी गोरा करने वाली क्रीम, दोनों किडनियां हुई खराब, जांच में हुए चौंका देने वाले खुलासे

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महाकुंभ 2025 में वार्ड 26 के निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने कराया विशेष अनुष्ठान, हर घर बंटा पवित्र प्रसाद
    Featured

    महाकुंभ 2025 में वार्ड 26 के निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने कराया विशेष अनुष्ठान, हर घर बंटा पवित्र प्रसाद

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250201 WA0002
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के अवसर पर वार्ड क्रमांक 26 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने अपने वार्ड की सुख-समृद्धि, नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की खुशहाली के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। उनके प्रतिनिधिमंडल ने प्रयागराज में हवन-पूजन और गंगा आरती कर वार्डवासियों के लिए मंगलकामना की, जिसके उपरांत वार्ड 26 में महाकुंभ का आशीर्वाद पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर प्रसाद वितरण किया गया।

    इस पहल के तहत प्रत्येक घर में गंगाजल, संगम की पवित्र मिट्टी, मौली (कलावा) और अन्य धार्मिक प्रसाद वितरित किया गया। इस अद्वितीय प्रयास को नागरिकों ने न केवल एक धार्मिक आयोजन के रूप में देखा, बल्कि इसे वार्ड के प्रति उनके समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक भी माना।

    IMG 20250201 WA0007

    इस पहल पर अब्दुल रहमान ने कहा, “महाकुंभ हमारी संस्कृति, एकता और सामाजिक समर्पण का प्रतीक है। मेरा उद्देश्य वार्ड 26 को सिर्फ बुनियादी विकास तक सीमित नहीं रखना, बल्कि इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध करना है। जब जनता की भलाई के लिए संकल्प लिया जाता है, तो वह केवल वादा नहीं, बल्कि एक जीवनभर की जिम्मेदारी बन जाती है। कई श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच नहीं पा रहे थे इसलिए हमने अनुष्ठान करा प्रयागराज से हमारे लोगो के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की है ”

    IMG 20250201 WA0002 IMG 20250201 WA0001

    महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए उमड़ रहे हैं। विभिन्न अखाड़ों की पेशवाई, संतों के प्रवचन और भव्य अनुष्ठानों के बीच अब्दुल रहमान की यह पहल सामाजिक सेवा और आध्यात्मिक चेतना के अद्वितीय संगम के रूप में देखी जा रही है। वार्ड 26 के नागरिकों ने अब्दुल रहमान के इस प्रयास को राजनीति से परे एक सामाजिक और धार्मिक समर्पण के रूप में देखा है। इस पहल से उनकी छवि एक ऐसे समर्पित और संवेदनशील जनसेवक के रूप में उभर रही है, जो न केवल बुनियादी विकास पर ध्यान देते हैं, बल्कि अपने वार्ड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 23 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 23, 2026

    यूपी की 4 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली में सबसे ज्यादा 12, कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं ?

    November 23, 2026

    10 सालों से छात्रा लगा रही थी गोरा करने वाली क्रीम, दोनों किडनियां हुई खराब, जांच में हुए चौंका देने वाले खुलासे

    November 23, 2026

    IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी हो गई बेकार

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026

    Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    November 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    राशिफल 23 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 23, 2026

    आज का राशिफल: आज 23 नवंबर दिन सोमवार है और आज चंद्रमा भरणी उपरांत कृतिका…

    यूपी की 4 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली में सबसे ज्यादा 12, कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं ?

    November 23, 2026

    10 सालों से छात्रा लगा रही थी गोरा करने वाली क्रीम, दोनों किडनियां हुई खराब, जांच में हुए चौंका देने वाले खुलासे

    November 23, 2026

    IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी हो गई बेकार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.