Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गति देने बिहार जाएंगे जयसिंह अग्रवाल; शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी पूर्व-पश्चिम जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

    October 22, 2026

    3 साल में बेहाल कोरबा: अपराधियों का तांडव, प्रशासन मौन! अब और नहीं: कोरबा की चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रचंड हुंकार

    October 22, 2026

    वकालत का सफर : सफलता से पहले संघर्ष की लंबी राह

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महतारी वंदन योजना के नाम पर उगाही; गलत फॉर्म भराने या भ्रामक जानकारी देने पर होगी कड़ी कार्यवाही- कलेक्टर
    Featured

    महतारी वंदन योजना के नाम पर उगाही; गलत फॉर्म भराने या भ्रामक जानकारी देने पर होगी कड़ी कार्यवाही- कलेक्टर

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कलेक्टर ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश

    समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में महतारी वंदन योजना अंतर्गत आवेदन फॉर्म वितरण और जमा लेने के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉर्म वितरण, पात्र महिलाओं का आवेदन जमा करने शिविर लगाने, आवेदन की जाँच, दावा आपत्ति और आगे की प्रक्रिया के संबंध में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त, डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना अंतर्गत किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने, फॉर्म भरने के नाम पर उगाही करने, गलत कार्यों पर नजर रखने और सम्बंधित एसडीएम को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

    IMG 20240206 WA0068

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना ,आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की। उन्होंने दोनों योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनचौपाल में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्देशित किया कि विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर आवेदकों से आवेदन ले और नियमानुसार कार्यवाही करें। आवेदकों को इस संबंध में पूरी जानकारी अवश्य दें ताकि उन्हें पात्रता और अपात्रता की जानकारी प्राप्त हो सकें।

    उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड पर विजिट करते हुए विभागीय गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उसके क्रियान्वयन पर समुचित कार्यवाही करें। कलेक्टर ने छात्रावास, आश्रमों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में होने वाले राखड़ परिवहन पर नजर रखने और नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन करने पर संबंधित वाहन पर कार्यवाही के निर्देश एसडीएम, पर्यावरण अधिकारी,परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया।

    कलेक्टर ने विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन के प्रकरणों पर कार्यवाही करने,निलम्बन के मामलों पर जाँच कर बहाल कर संबंधित से कार्य लेने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने, निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ईंट भट्ठों में संचालित बालबाड़ी में शेड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों में समय पर भोजन सहित अन्य सामग्री का वितरण करने के साथ ही निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्याप्त बच्चों की उपस्थिति होने के साथ समय पर केंद्र खोलने और बन्द करने के साथ अन्य गतिविधियां संचालित करने और सुपरवाइजरों को फील्ड पर केंद्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें :  शारदीय नवरात्रि पर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँच जयसिंह अग्रवाल ने नवाया शीश, माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

    बैठक में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग के लिए स्टीमेट बनाने, शेष गांवों में विद्युतीकरण के सम्बंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने आत्मानन्द स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, भारी वाहन चलने वाले सड़को पर धूल उड़ने से बचाव के लिए किए जा रहे पानी का छिड़काव और भारी वाहनों से लगने वाले जाम पर कार्यवाही करने के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

    स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों में पीवीटीजी की होगी भर्ती

    कलेक्टर ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के शिक्षित बेरोजगारों को शिक्षा,स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में रिक्त चतुर्थ पदों पर रखने और अन्य पदों पर योग्यता अनुसार नियुक्ति देने तथा आवश्यकतानुसार नियमों में शिथिलता देने के निर्देश देते हुए आदिवासी विभाग से समन्वय बनाकर पीवीटीजी को प्राथमिकता देने कहा। उन्होंने जर्जर स्कूलों की सूची प्रस्तुत करते हुए डीएमएफ अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्कूलों में रिक्त शिक्षकों की जानकारी प्रस्तुत करने और अतिथि शिक्षक, अतिथि व्याख्याता के पदों पर 16 जून से भरने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने उच्चतर विद्यालयों में विशिष्ट विषयों के पदों पर किसी शिक्षकों की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए।

    स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र बनाने लगेंगे शिविर

    कलेक्टर ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसीलदार, पटवारी, स्कूल शिक्षक को आवश्यक जानकारी देकर स्कूल में शिविर लगवाएं। विद्यार्थियों से जाति प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा लेकर और दस्तावेज नहीं होने पर ग्राम सभा आयोजित कराने तथा समय-सीमा के भीतर प्रमाणपत्र प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

    यह भी पढ़ें :  Jagdalpur : छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज़, जगदलपुर में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    शासकीय कॉलेजो की समस्या होगी दूर

    कलेक्टर ने डीईओ को निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित कर वहाँ की समस्याओं को चिन्हित कर लिए जाएं और एक प्रस्ताव बनाकर दें ताकि डीएमएफ से वहाँ की व्याप्त समस्याओं का निराकरण किया जा सकें।

    कलेक्टर ने लिफ्ट प्रारंभ करने के दिए निर्देश

    कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य कार्यालयों में लगाए गए लिफ्ट को प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्या को लेकर आते हैं। इस दौरान ऊपर की मंजिल में जाने में असुविधा होती है। बैठक में विद्युत व यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते लिफ्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    महतारी वंदन योजना का लाभ लेने महिलाएं उत्साह से कर रही आवेदन, नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रो में शिविरों का किया जा रहा आयोजन

    IMG 20240206 WA0079 IMG 20240206 WA0080

    मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सराहनीय पहल करते हुए  महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। योजना के तहत् महिलाओं को लाभ दिलाने हेतु जिले में आवेदन लिया जा रहा है। जिले के नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डाे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों में शिविर का आयोजन कर महिलाओं से आवदेन लिया जा रहा है। साथ ही उनकी सहायता हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों को भी जिम्मेदारी सौपीं गई है।

    IMG 20240206 WA0082 IMG 20240206 WA0081

    इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले की महिलाएं बहुत ही उत्साहित है। साथ ही महिलाएं इस योजना से मिलने वाली राशि से अपने सुरक्षित भविष्य के प्रति पूरी तरह से निश्ंिचत नजर आ रही हैं। सबेरे से ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में लगने वाले शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएँ पहुचकर आवेदन जमा कर रही है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन जमा करने पहुॅची ग्राम पंचायत गोढ़ी की श्रीमती सविता यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। सविता ने उत्साहपूर्वक बताया कि यह बहुत खुशी की बात है कि महिलाओं के हित में सरकार इतनी अच्छी योजना संचालित कर रही है। जिसका उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति सहित विभिन्न कार्यों के लिए कर सकेंगीं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गति देने बिहार जाएंगे जयसिंह अग्रवाल;शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी पूर्व-पश्चिम जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

    इसी प्रकार श्रीमती सोनी अनंत ने बताया कि यह महिलाओं के हित में बहुत ही अच्छी योजना है। योजना का लाभ लेने के लिए आज वह गोढ़ी पंचायत भवन में आवेदन करने आई है। यहां उसने कर्मचारियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से अपना आवेदन भरकर जमा किया है। मार्च महीने में उसे योजना के तहत 01 हजार रूपए प्राप्त होगा, जिससे वह काफी उत्साहित हैं। सभी महिलाओं ने उनके हित में इस योजना को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गति देने बिहार जाएंगे जयसिंह अग्रवाल; शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी पूर्व-पश्चिम जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

    October 22, 2026

    3 साल में बेहाल कोरबा: अपराधियों का तांडव, प्रशासन मौन! अब और नहीं: कोरबा की चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रचंड हुंकार

    October 22, 2026

    वकालत का सफर : सफलता से पहले संघर्ष की लंबी राह

    October 22, 2026

    कोरबा में बाल स्वास्थ्य को लेकर दो महत्वपूर्ण आयोजन : State Pedicon में आधुनिक POCUS Technology की Training, स्कूल में OJAS Programme से बच्चों की सेहत पर होगा फोकस

    October 22, 2026

    Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    October 22, 2026

    ग्लेन फिलिप्स का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड 190 रन के पार, भारतीय गेंदबाजों की बढ़ी मुश्किलें

    October 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,033 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,551 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,420 Views
    Don't Miss

    Korba: वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गति देने बिहार जाएंगे जयसिंह अग्रवाल; शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी पूर्व-पश्चिम जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

    October 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा चलाए जा रहे दो माह के…

    3 साल में बेहाल कोरबा: अपराधियों का तांडव, प्रशासन मौन! अब और नहीं: कोरबा की चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रचंड हुंकार

    October 22, 2026

    वकालत का सफर : सफलता से पहले संघर्ष की लंबी राह

    October 22, 2026

    कोरबा में बाल स्वास्थ्य को लेकर दो महत्वपूर्ण आयोजन : State Pedicon में आधुनिक POCUS Technology की Training, स्कूल में OJAS Programme से बच्चों की सेहत पर होगा फोकस

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.