मरने के बाद भी जिंदा है दिव्या भारती, सामने आई बड़ी सच्चाई

- Advertisement -

मुम्बई/स्वराज टुडे: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रही दिव्या भारती की मौत को लगभग 30 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। बता दें कि दिव्या की मौत 5 अप्रैल 1993 को घर की बालकनी से गिरने से हुई थी।

आज भी लाखों दिलों में राज करती है दिव्या भारती

दिव्या भारती ने महज 16 साल की उम्र में साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘विश्वात्मा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का ‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई’ गाना आज भी लोकप्रिय है। उनकी मासूमियत ने सभी को दीवाना बना दिया था। यही वजह है कि आज भी दिव्या भारती लाखों दिलों पर राज करती हैं। लेकिन कच्ची उम्र में हुई उनकी मौत से सभी लोग हैरान रह गए थे। 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस ने महज 3 साल के करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी थी। लेकिन एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। आज भी ये बड़ा सवाल है कि क्या वाकई में दिव्या की मौत गिरकर हुई थी। वहीं दिव्या भारती की मौत के बाद उनके मौजूद होने की खबर ने सारे जहां में हड़कंप मचा दिया था। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा वाक्या।

मरने के बाद भटकती थी दिव्या भारती की आत्मा

दिव्या भारती (Divya Bharti) ने 18 साल की उम्र में ही साजिद नाडियावाला से शादी कर ली थी। दोनों की शादी एक साल भी नहीं चल पाई और दिव्या की अचानक मौत हो गई। अगर दिव्या भारती आज जिंदा होतीं तो उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा होती। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था और महज 19 साल की उम्र में उनकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। जैसे ही एक्ट्रेस का निधन हुआ तो उन्हें लेकर बी-टाउन में तरह-तरह की खबरें सामने आने लगीं। उस दौरान कहा जाता था कि दिव्या भारती कई साल तक लोगों के सपनों में आती थीं और उन्हें कुछ कहने की कोशिश करती थीं।

यह भी पढ़ें :  Indian Army Agniveer 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026

साजिद की दूसरी पत्नी के सपने में आती थी दिव्या भारती

हालांकि, वो क्या बताना चाहती थीं ये किसी को भी समझ नहीं आता था। इस बात का दावा खुद एक्ट्रेस की मां ने अपने एक इंटरव्यू में भी किया था। दिव्या भारती (Divya Bharti) की मां ने बताया था कि दिव्या मरने के बाद रोज सपने में आती थी और उन्हें रोज सुबह उठाती भी थी। यही नहीं साजिद नाडियावाला की दूसरी पत्नी वर्धा ने भी बताया था कि वो दिव्या भारती की स्टोरी लिख रही थी। क्योंकि वो पत्रकार थी। इस बीच रोज उनके सपने में दिव्या आती थी। हालांकि 6 महीने बाद उसने सपने में आना बंद कर दिया था।

फिल्म के सेट पर हुई थी हलचल

यही नहीं फिल्म लाडला में भी दिव्या भारती (Divya Bharti) की आहट देखी गई थी। बताया जाता था कि पहले इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ दिव्या भारती काम कर रही थी। फिल्म की शूटिंग 80 फीसदी खत्म हो चुकी थी। इस बीच दिव्या भारती की मौत हो गई। फिर दिव्या की जगह श्रीदेवी को लिया गया क्योंकि श्रीदेवी का चेहरा दिव्या भारती से मिलता था। रवीना टंडन ने बताया कि शूटिंग के दौरान अजीब घटना घट रही थी। रवीना टंडन ने बताया कि जिस डायल़ग पर दिव्या भारती अटकती थीं श्रीदेवी भी अटक रही थी। इसके अलावा भी कई ऐसी घटनाये हो रही थी जो दिव्या भारती से मिलती थी। बाद में पूजा-पाठ और गायत्री मंत्र के उच्चारण के बाद फिर से शूटिंग शुरू हुई। खैर इस तरह की घटनाओं से वहां मौजूद लोग भयभीत हो गए थे।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -