Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने थाने में पुलिसकर्मियों को दी खुली धमकी, क्या पहली बार के विधायक को नहीं पच रहा मंत्री पद का ओहदा ?
    Featured

    मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने थाने में पुलिसकर्मियों को दी खुली धमकी, क्या पहली बार के विधायक को नहीं पच रहा मंत्री पद का ओहदा ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *मंत्री नरेन्‍द्र शिवाजी पटेल की गुण्‍डागर्दी
    *क्या मंत्री पटेल के इस कुकृत्य पर भाजपा नेतृत्व लेगा एक्शन?
    *पहली बार के विधायक को नहीं पच रहा मंत्री पद का ओहदा

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश की नई नवेली डॉ. मोहन यादव की सरकार में आए दिन कोई न कोई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। कभी राज्य सरकार के मंत्रियों के बिगड़ैल बोल से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं तो कभी मंत्री जी स्वयं पूरे शासकीय अमले के साथ थाने में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को धमकियां देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का। पुत्र मोह में मंत्री जी सुध बुध खोते हुए सीधे थाने में पहुंचे और थाने के कर्मचारियों को धमकी देना शुरू कर दिया।

    अक्सर इस तरह के दृश्य हमें दक्षिण भारतीय फिल्मों में देखने को मिलते हैं जहां फिल्म का विलेन सत्ता के नशे में चूर रहते हुए कानून को अपने से छोटा समझता है। यही काम किया है स्वास्थ्य राजमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने। पहली बार मंत्री बने मंत्री जी को लगता है भाजपा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कानून सर्वोपरि का पाठ तनिक भी नहीं पढ़ाया। यही कारण है कि मंत्री जी पुत्र मोह में पागल हो गए और यह कुकृत्य कर बैठे।

    IMG 20240405 202408

    बेटे के मोह में पगला गए मंत्री जी

    गौरतलब है कि शाहपुरा थाना इलाके की त्रिलंगा कॉलोनी में कुछ दिन पहले रात करीब नौ बजे राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोपहिया वाहन सवार युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। जान बचाने के लिए युवक एक रेस्टोरेंट में घुसा तो युवकों ने वहां पहुंचकर युवक के बचाव में आगे आई रेस्टोरेंट संचालक और उसके पति को भी बेरहमी से पीट दिया था। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मंत्री पुत्र और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। इस बात का पता चलते ही मंत्री पटेल शाहपुरा थाने जा पहुंचे और पुलिस पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ें :  28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल गिरवी रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी

    हाईप्रोफाइल मामला होने से पुलिस के आला अधिकारी भी थाने पहुंच गए थे। करीब डेढ़ घंटे तक मंत्री थाने में जमे रहे। रात करीब 11 बजे वह बेटे अभिज्ञान को साथ लेकर थाने से चले गए। पहले इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की खबर आई। बाद में पता चला कि पुलिस कमिश्नर ने फिलहाल निलंबन को रोककर एक जांच कमेटी बना दी है, इसका जिम्मा एसीपी हबीबगंज को दिया गया है।

    अन्य मामले में पत्रकार की पिटाई

    जानकारी के मुताबिक एक न्यूज चैनल के पत्रकार विवेक सिंह रात को त्रिलंगा कालोनी स्थित माखनलाल विश्वविद्यालय के पुराने भवन के सामने से बाइक से गुजर रहे थे। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। विवेक ने कार चालक से ठीक से गाड़ी चलाने की बात कही। इस पर कार सवार युवकों ने विवेक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विवेक पास के एक रेस्टोरेंट में घुस गया। युवक वहां भी पहुंच गए। रेस्टोरेंट संचालक अलीशा और उसके पति सोनू मार्टिन ने विवेक को बचाने की कोशिश की तो युवकों ने मार्टिन दंपती के साथ भी मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस युवकों को थाने ले आई। उसके बाद मंत्री के थाने पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। अलीशा का कहना है कि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज नहीं किया। अभी तक उससे दुर्व्यवहार की धाराएं भी नहीं जोड़ीं। वह दहशत में है। विवेक सिंह के मामले में भी एफआइआर दर्ज नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें :  ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया, पार्क पर मंत्री का कब्जा

    गुलमोहर कॉलोनी की महिलाएं और बच्चे कॉलोनी के एकमात्र गार्डन में मंत्री पटेल के कब्जे से परेशान हैं। मंत्री नरेंद्र पटेल के कारण पुलिस भी नहीं आती। भीड़ के चलते पार्क में बच्चे खेलने नहीं जा पाते। हालांकि पार्क में टंगा मंत्री का बैनर-पोस्टर हट गया। गाड़ी अब भी वहीं खड़ी हैं। पार्क के गेट पर होमगार्ड पार्क में आने-जाने पर लोगों को रोकते हैं। मानवाधिकार आयोग ने नगर निगम और पुलिस कमिश्नर से पार्क से तुरंत कब्‍जा हटाकर 15 दिन में जवाब मांगा है।

    15 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का था दबाव…

    अभिज्ञान पटेल की गुंडागर्दी के मामले में मंत्री नरेंद्र पटेल के दबाव में पुलिस अफसरों ने ऐसे पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया, जो घटना के समय शाहपुरा पुलिस थाने में मौजूद ही नहीं था। पुलिसकर्मी ने विभाग को शिकायत की है। विभागीय व्हाट्सएप ग्रुपों में पुलिसकर्मी ‘राजनीतिक बलि’ लेने पर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने स्वीकार किया कि एक निलंबित पुलिसकर्मी की याचिका की जांच हो रही है।

    एफआइआर में पिता का नाम गायब

    मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और उनके बेटे अभिज्ञान पटेल के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने एफआइआर में मंत्री पिता का नाम जानबूझकर नहीं लिखा। उसे आरोपी के घर का पता तक नहीं मालूम है। आचार संहिता में अपराध धारा 353 और 188 का भी बनता है, जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने स्वास्थ्य राज्यमंत्री को बचाने के चक्कर में अभिज्ञान पटेल के पिता का नाम ही एफआइआर से हटा दिया है। जबकि मुख्य आरोपी खुद थाने में मौजूद था। आरोपी की पहचान भी हो गई थी। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने 'नीम करौली बाबा', दिलचस्प किस्सा

    क्या भाजपा करेगी पटेल पर अनुशासनात्‍मक कार्यवाही?

    नियमों और अनुशासन की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के इस व्यवहार पर कोई कार्यवाही करेगी या फिर इस पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठेगी। क्योंकि अक्सर भाजपा इस तरह की दादागिरी पर कड़ी कार्यवाही की दुहाई देती है। लेकिन फिलहाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने पटेल को समझाइश देकर छोड़ दिया है। हालांकि इससे पहले बीजेपी हाईकमान ने मंत्री के व्यवहार सहित पूरे मामले की जानकारी तलब की थी। वहीं सीएम मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मंत्री को जमकर फटकार लगाई थी।

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: 4 साल की बच्ची को ढूंढ रहा था पिता, सामने कुत्ता गर्दन दबाए बैठा था, मंजर देखकर दहल उठा पिता का दिल

    यह भी पढ़ें: पति को पिट रहा था बाउंसर, फिर गुस्साई पत्नी ने ऐसे लिया बदला कि हैरान रह गए लोग

    यह भी पढ़ें: प्रेमी को भी साथ रखने जिद पर अड़ी 3 बच्चों की मां, पति के इनकार करने पर बिजली खंबे पर चढ़ गई पत्नी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,936 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद के अलवाल थाना क्षेत्र में 16 साल की इंटरमीडिएट छात्रा के साथ…

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.