Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, जीता WCL 2024 का खिताब, फाइनल में रायडू ने जड़ा पचासा
    Featured

    भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, जीता WCL 2024 का खिताब, फाइनल में रायडू ने जड़ा पचासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के फाइनल मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट का पहला खिताब अपने नाम कर लिया।

    ग्रुप स्टेज में भारत को दो मैचों में जीत और तीन में हार मिली थी। हालांकि, बेहतर नेट रनरेट की वजह से युवराज सिंह की टीम ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही। वहीं, पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज पर चार मैचों में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा था।

    बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने शोएब मलिक की 41 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में भारत ने अंबाती रायडू के अर्धशतक की बदौलत 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए और पांच विकेट व पांच गेंदों के शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

    भारत की पारी

    157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की दमदार शुरुआत हुई। रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू के बीच पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी हुई जिसे आमिर ने तोड़ा। उन्होंने उथप्पा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सुरेश रैना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा गुरकीरत सिंह मान ने संभाला। उन्होंने रायडू के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की। रायडू इस मुकाबले में अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए। उन्होंने 166.66 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, मान दो चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इस मुकाबले में यूसुफ पठान ने 30 रन बनाए। वहीं, युवराज 15 और इरफान पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए आमिर ने दो विकेट चटकाए जबकि सईद अजमल, वहाब रियाज और शोएब मलिक को एक-एक विकेट मिला।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पाकिस्तान की पारी

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत धीमी हुई थी। कामरान अकमल और शरजील खान के बीच पहले विकेट के लिए 14 रनों की साझेदारी हुई जिसे अनुरीत सिंह ने तोड़ा। उन्होंने शरजील को राहुल शुक्ला के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा कामरान और सोहेब मकसूद ने संभाला। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 30 रनों की साझेदारी निभाई। मकसूद 12 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, अकमल चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया और तीन छक्कों की मदद से41 रन बनाए। इस मैच में युनिस खान ने सात, मिस्बाह-उल-हक ने 18, आमिर यामीन ने सात रन बनाए। वहीं, शाहिद अफरीदी और सोहेल तनीर क्रमश: चार और 19 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अनुरीत सिंह ने तीन विकेट चटकाए जबकि विनय कुमार, पवन नेगी और इरफान पठान को एक-एक सफलता मिली।

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

    भारत चैंपियन: रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, राहुल शुक्ला, अनुरीत सिंह।

    पाकिस्तान चैंपियन: कामरान अकमल (विकेटकीपर), शरजील खान, सोहैब मकसूद, शोएब मलिक, यूनिस खान (कप्तान), शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सोहेल खान।

    यह भी पढ़ें: फ्लाइट में चढ़ते ही बम की तरह फटा ‘लैपटॉप’, मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बच गए 500 से ज्यादा यात्री

    यह भी पढ़ें :  सावन के पहले सोमवार को पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ लेने आवेदन आमंत्रित, 50 लाख तक मिलेगा ऋण

    यह भी पढ़ें: रातोंरात बंद हुआ FIITJEE कोचिंग सेंटर, लाखों फीस जमाकर ठगे गए बच्चों के अभिभावक, मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,237 Views
    Don't Miss

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के लालूराम कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल (Shivay Hospital…

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.