Featuredकोरबा

ब्रह्माकुमारी संस्था में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन का पर्व

राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य: महापौर

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के विश्व सद्भावना भवन में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। साथ ही रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने तिरंगा फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के वीर सपूतो ने भारत को स्वतंत्र कराया। अब राष्ट्रिय एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होने कहा कि भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन है। यह पर्व भाई बहनों के अटूट संबंधो को दर्शाता है।

IMG 20240815 WA0101

संस्था प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने कहा कि भारत को स्वतंत्र हुए कई वर्ष बीत गए। अब अभी आध्यात्मिक व सच्ची स्वतंत्रता की आवश्यकता है। परमात्मा हमें जब सत्य ज्ञान देकर पवित्रता का रक्षासूत्र बांधते हैं तब मानव क्रोध, काम, ईष्या रूपी विकारों से मुक्त होते है। वही मानव की सच्ची स्वतंत्रता है। उन्होने कहा कि रक्षाबंधन ऐसा बंधन है जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। सभी को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

IMG 20240815 WA0100

संस्था प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने महापौर राजकिशेंर प्रसाद जी को परमात्म स्नेह रूपी रक्षासूत्र बांधा व मुख मीठा कराया। सभी लोगो को रक्षासूत्र बांधा गया। इस अवसर पर देश भक्ति के गीत, कविताओं का कार्यक्रम भी आयोजित किया।

IMG 20240815 WA0105

सभी ने उमंग उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में कमल कर्माकर, डॉ. के.सी. देबनाथ, एस मुर्ति, लवलीन गांधी, रश्मि शर्मा व संस्था से जुड़े भाई बहनें उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: कोलकाता की ‘निर्भया’ के लिए हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, डॉक्टरों की जमकर पिटाई

यह भी पढ़ें :  बालको के मोर जल मोर माटी परियोजना ने कृषि नवाचार को दिया बढ़ावा

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ RSS-BJP की बैठक, बना ये प्लान

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: गुड़ में मिलाकर खा लें 1 चम्मच ये देसी चीज, दुबले-पतले शरीर में फूँक देगी जान, एक ही महीने में फूल जाएंगी मसल

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button