Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोलकाता की ‘निर्भया’ के लिए हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, डॉक्टरों की जमकर पिटाई
    Featured

    कोलकाता की ‘निर्भया’ के लिए हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, डॉक्टरों की जमकर पिटाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 15, 2024Updated:August 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप और हत्या का मामला देश में तूल पकड़ चुका है. इसकी जांच CBI के हवाले कर दी गई है. इसके बाद भी देशभर में प्रदर्शन चल रहे हैं.

    कोलकाता की हर सड़क पर प्रदर्शन हो रहे हैं. लोग अपने-अपने तरीके से विरोध जता रहे हैं और अपनी मांग रख रहे हैं. इस बीच कई स्थानों पर आंदोलन उग्र हो रहा है. बुधवार रात को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन में शामिल लोग मेडिकल कॉलेज में दाखिल हो गए और जमकर तोड़फोड़ की. बेकाबू हालातों को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागे गए.

    बुधवार रात भी बंगाल में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे थे. इसी बीच आरजी कर अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोग घुस गए. उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की. डॉक्टरों को पीटा भी गया और इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ हुई. बेकाबू होते हालात के कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागे गए.

    कुछ लोग हुए घायल

    मेडिकल कॉलेज में हालात बेकाबू होने पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इमरजेंसी वार्ड के सामने पुलिस पिकेट लगा दी गई है. अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने हालात को बेहद असमान्य बताया है. भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां भी पलट दी है. लाठीचार्ज में दो महिलाएं घायल हुई हैं. पुलिस के इस एक्शन के बाद भीड़ और उग्र हो गई है. हालांकि, पुलिस ने इस पर काफी हद तक कंट्रोल कर लिया है.

    यह भी पढ़ें :  चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

    पुलिस आयुक्त ने मीडिया को निशाने पर लिया

    कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है. वह गलत मीडिया अभियान के कारण हुआ है. कोलकाता पुलिस ने इस मामले में सब कुछ किया है. हमने परिवार को संतुष्ट करने की कोशिश की है, लेकिन अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं. हमने कुछ भी गलत नहीं किया है. दुर्भावनापूर्ण मीडिया अभियान के कारण कोलकाता पुलिस ने लोगों का विश्वास खो दिया है.

    CBI के जाने के बाद हिंसा

    हिंसा उस समय हुई जब मेडिकल कॉलेज से CBI की टीम जा चुकी थी. आशंका जताई जा रही है कि भीड़ के तोड़फोड़ से सबूतों पर भी असर पड़ा है. हालांकि, इसे लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है. अभी भी अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के साथ ही पूरे शहर में प्रदर्शन जारी है.

    कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में एक भीड़ प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को पीट रही है.
    मेडिकल कॉलेज में घुसकर वारदात वाली जगह से सुबूत मिटाने की भी खबरें आ रहीं.

    सब तहस नहस कर देंगे ये लोग.
    ममता बनर्जी कहाँ आँख मूँद कर छुपी बैठी हैं आप.
    शर्मनाक. जंगल राज😞

    pic.twitter.com/uqyKIQiVrz

    — Saurabh Tripathi (@Saurabh_Pinch) August 14, 2024

    #WATCH | Visuals from RG Kar Medical College and Hospital where a mob enters the campus, vandalised protesting site, vehicles and public property

    A protest was being held by the doctors in the campus of RG Kar Medical College and Hospital against the rape-murder of the trainee… pic.twitter.com/yY0bwMj9Zj

    — ANI (@ANI) August 14, 2024

    #WATCH | Kolkata Police Commissioner, Vineet Goyal says, "…What has happened here is because of the wrong media campaign, which has been a malicious media campaign which is going as far as Kolkata police is concerned. What has the Kolkata police not done? It has done everything… https://t.co/UNpmrdVm9l pic.twitter.com/pgt1gFNnsQ

    — ANI (@ANI) August 14, 2024

    खबर लिखे जाने तक अस्पताल के बाहर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बताया जा रहा है। पुलिस से उपद्रवियों की झड़प की भी खबर सामने आ रही है। वहीं हर स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन अटका, परिवार में छाई मायूसी, अब कैसे मनाएंगे दिवाली ?

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ RSS-BJP की बैठक, बना ये प्लान

    यह भी पढ़ें: कंगना रनौत की इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज, जानें कौन बना अटल बिहारी वाजपेयी तो कौन बना संजय गांधी

    यह भी पढ़ें: अब इस नंबर को डायल करते ही शुरू होगी BSNL SIM, जानें ये आसान तरीका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    November 13, 2026

    Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    November 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,085 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    आज का राशिफल: ज्‍योतिष के अनुसार हर दिन एक नया दिन होता है और इसका…

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.