Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    June 11, 2026

    Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, गांव में न मिली दुल्हन न उसका घर, अब पंचायत ने लिया ये बड़ा फैसला
    Featured

    बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, गांव में न मिली दुल्हन न उसका घर, अब पंचायत ने लिया ये बड़ा फैसला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6496669271738208298443dc692bee3dcc3a9c1805df43eb2f9720a678daa3ccd1847ef310df85e465d11f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हिमाचल प्रदेश
    ऊना/स्वराज टुडे: सज-धजकर और सेहरा बांधे दूल्हा बरातियों के साथ गाड़ी में दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन उसे न तो दुल्हन मिली और न ही दुल्हन का घर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के सिंगा गांव में मंगलवार को एक युवक की शादी से जुड़ा बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया।

    सुबह के समय कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एक गांव से बराती गाड़ियों में सवार होकर सिंगा गांव पहुंचे। सिंगा के ग्रामीण भी बरात आती देख सोच में पड़ गए। बरातियों ने ग्रामीणों से पूछा कि यहां शादी वाला घर कौन सा है। लोगों ने कहा कि यहां तो कोई शादी नहीं है। यह सुनकर दूल्हा पक्ष के लोग विश्वास नहीं कर पाए। उन्होंने दुल्हन की फोटो दिखाई तो ग्रामीणों ने साफ कहा कि यह लड़की तो हमारे गांव की नहीं है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए। अब मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। मामले में ग्राम पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है।

    पंचायत ने लिया ये फैसला

    हरोली क्षेत्र से सिंगा गांव में मंगलवार को बरात लेकर पहुंचे दूल्हा परिवार को दुल्हन का घर न मिलने के मामले में बिचौलिया महिला की ओर से परिवार को धोखे में रखने की बात सामने आई है। बुधवार सुबह पंचायत के समक्ष दोनों पक्ष बैठे। फैसला लिया कि शादी की तैयारियों में दूल्हा पक्ष का जितना भी खर्च हुआ, वह आरोपी महिला चुकाएगी। ग्रामीणों को महिला का बायकॉट करने के निर्देश दिए गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि आरोपी महिला को गांव से बाहर किया जाए। दूल्हा परिवार बंगाणा के नारी गांव का है। पंचायत प्रधान राम कुमार ने बताया कि महिला बिचौलिया की धोखेबाजी ने पूरा माहौल खराब किया है। दूल्हे वालों ने शादी का पूरा खर्च रीति-रिवाज से किया। दूल्हे वालों ने बताया कि शादी में उनका 5.86 लाख रुपये खर्च हुआ। पंचायत ने फैसला किया है कि महिला शादी का पूरा खर्च दूल्हे वालों को देगी। पहले भी धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी रही हैं।

    यह भी पढ़ें :  बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    क्या है पूरा मामला मामला

    बता दें, मंगलवार सुबह के समय कुटलैहड़ के नारी गांव से बरात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची। सिंगा के ग्रामीण भी बरात देख सोच में पड़ गए। ग्रामीणों ने दूल्हा पक्ष से पूछा कि आपको कहां जाना है। इस पर बरातियों ने भी पूछा कि यहां शादी वाला घर कौन सा है। ग्रामीणों ने कहा कि यहां तो कोई शादी नहीं है। उन्होंने दुल्हन की फोटो दिखाई तो पता चला कि लड़की तो हमारे गांव की नहीं है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए। शादी की बिचौलिया नारी गांव की महिला भी गाड़ी से उतरी और कहा कि शादी इसी गांव में है। मैं लड़की के घर का पता करती हूं। बहाना बनाकर महिला अपने पति के साथ गाड़ी में सवार होकर वहां से चली गई। महिला वापस नहीं आई तो ग्रामीणों के साथ बरातियों को भी शक हुआ।

    एसपी ने ये कहा

    बिचौलिया महिला को फोन लगाया तो उसने कहा कि लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया और वह पंजाब के नवांशहर अस्पताल जा रही है। इस पर शक और गहरा गया। इसके बाद कुछ लोगों ने दूसरी गाड़ी में सवार होकर महिला को घेरा और वापस सिंगा गांव लेकर आए। विवाद गहराता देख मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी भी पहुंचे। इसके बाद बरातियों को पंचायत घर लेकर जाया गया। शाम पांच बजे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर थाना सदर पुलिस के पास भेजा। देर शाम तक दूल्हा पक्ष नहीं पहुंचा। जबकि आरोपी महिला और उसका पति रात को थाना सदर में पेश हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की बचाई जान, पर खुद की जान नहीं बचा पाए सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार

    यह भी पढ़ें: ब्लॉक सुपरवाइजर के लिए निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

    यह भी पढ़ें: अब हुबली में पत्नी से प्रताड़ित पति ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    June 11, 2026

    Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    June 10, 2026

    मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    June 10, 2026

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    June 10, 2026

    बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    June 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,618 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ भिलाई/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री…

    Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    June 10, 2026

    मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.