Featuredदेश

पेशी में लाए गए कुख्यात अपराधी को कोर्ट परिसर में मारी गोली, फायरिंग में एक अन्य कैदी भी घायल

बिहार
गोपालगंज/स्वराज टुडे: कुख्यात अपराधी व कैदी विशाल सिंह को गोपालगंज में अपराधियों ने गोली मार दी। गोलीबारी में एक कैदी भी घायल हो गया। विशाल सिंह की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि विशाल सिंह किसी मुकदमे की पेशी में गोपालगंज कोर्ट में आया हुआ था। हादसे में एक अन्य कैदी को गोली लगने की सूचना मिल रही है। जैसे ही गोली लगने की सूचना न्यायालय परिसर में फैली कि न्यायालय में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

पैरवी करने आए लोग जान बचाकर भागे

वकील से लेकर केस की पैरवी करने आए लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोर्ट परिसर में पहुंची पुलिस सभी लोगों को कोर्ट परिसर से हटा रही है, लेकिन विशाल सिंह के समर्थक वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।

लूट-फिरौती सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं

वहीं दो अपराधियों के पकड़े जाने की भी सूचना मिल रही है। गोलीबारी की जानकारी मिलते ही एसपी और सदर एसडीपीओ कोर्ट परिसर में पहुंच गए हैं। हालांकि एक अन्य कैदी की भी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। विशाल सिंह पिछले चार वर्षों से जेल में बंद है। उसके ऊपर दो दर्जन से अधिक हत्या, लूट फिरौती सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: कुसमुंडा खदान में तैनात त्रिपुरा स्टेट रायफल के जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पेड़ काटने को लेकर गांववालों और पुलिस के बीच झड़प, आदिवासियों ने जमकर चलाए तीर, राहुल गांधी ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें: दो युवकों की रहस्यमय ढंग से मौत, परिजनों ने भी खोया मानसिक संतुलन, क्या तांत्रिक साधना में लीन था परिवार ?

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button