Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में पेड़ काटने को लेकर गांववालों और पुलिस के बीच झड़प, आदिवासियों ने जमकर चलाए तीर, राहुल गांधी ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर साधा निशाना
    Featured

    छत्तीसगढ़ में पेड़ काटने को लेकर गांववालों और पुलिस के बीच झड़प, आदिवासियों ने जमकर चलाए तीर, राहुल गांधी ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n635500208172926417697395ed794a43eba873a6f9d26b9cc86ebff2ff5a69e44f95fe705bdaf06ea85fbf
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल में गुरुवार को हिंसा भड़क उठी, जब स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों को पेड़ काटने से रोकने की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें पीछे धकेल दिया.

    इस दौरान पुलिस और आदिवासियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई प्रदर्शनकारी और 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए. डिप्टी कलेक्टर और एक राजस्व कर्मचारी को भी मामूली चोटें आईं हैं.

    जानकारी के मुताबिक, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) को दिए गए परसा कोल ब्लॉक खनन परियोजना के तहत सरगुजा जिले के फतेहपुर और साली गांवों के पास पेड़ों की कटाई की जानी थी. हालांकि वन अधिकारियों ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन सरकारी सूत्रों ने बताया कि छह गांवों के आसपास के इलाकों में करीब 5,000 पेड़ों की कटाई की जानी है.

    अधिकारियों को रोकने के लिए पहुंचे हजारों आदिवासी

    इन गांवों के निवासी बुधवार रात से ही प्रस्तावित पेड़ कटाई स्थल पर जुट गए ताकि अधिकारियों को कार्रवाई करने से रोका जा सके. इसके चलते मौके पर करीब 400 पुलिस और वन विभाग के कर्मियों को तैनात किया गया. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग लकड़ी के डंडे, तीर और कुल्हाड़ियों से लैस थे.

    सरगुजा के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने इन आरोपों से इनकार किया कि पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने के बाद हिंसा शुरू हुई. उन्होंने कहा कि ग्रामीण हिंसक हो गए और उन्होंने हम पर हमला कर दिया. उन्हें रोकने और तितर-बितर करने के लिए हमने उचित जवाब दिया. इनमें से एक पुलिसकर्मी आरक्षक भोलाराम राजवाड़े के पैर में तीर लगने से गहरी चोट आई है. उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया. एसपी ने कहा कि हमारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है, लेकिन पेड़ों की कटाई रोक दी गई है.

    यह भी पढ़ें :  Jaipur: पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय...जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया

    https://x.com/RahulGandhi/status/1846916367360155717?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1846916367360155717%7Ctwgr%5E631e62542073c9be4e6212b5eb6a787d7dc1e24e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    घटना को लेकर राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर साधा निशाना

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि हसदेव अरण्य में पुलिस बल का हिंसक प्रयोग करके आदिवासियों के जंगल और जमीन को जबरन हड़पने की कोशिश आदिवासियों के मौलिक अधिकारों का हनन है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के समय विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था कि हसदेव के जंगल को नहीं काटा जाएगा- सर्वसम्मति का मतलब है विपक्ष यानी भाजपा की भी संयुक्त सहमति. लेकिन सरकार में आते ही उन्हें न तो यह प्रस्ताव याद आया और न ही हसदेव के इन मूल निवासियों की दुर्दशा और अधिकार.

    एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रदर्शनकारी स्थानीय निवासियों के समर्थन में सामने आईं और कहा कि आदिवासी, जो सदियों से जंगलों के मालिक रहे हैं, उन्हें बेदखल किया जा रहा है ताकि अडानी जी की खदानें चल सकें. वहीं, छत्तीसगढ़ भाजपा के सीनियर नेता संजय श्रीवास्तव ने मीडिया रूबरू होते हुए कहा कि सरकार लोगों की सहमति से ही आगे बढ़ेगी. भाजपा सरकार का रुख बिल्कुल साफ है. वहां के लोगों को उचित प्रावधान मिलना चाहिए ताकि उन्हें किसी तरह का नुकसान न हो. सरकार इस पर ध्यान देगी.

    यहां ये बताना लाजिमी है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में भाजपा जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए आदिवासियों के साथ खड़ी थी । हसदेव जंगल की कटाई रोकने आंदोलन करने के लिए भी तैयार थी लेकिन अब भाजपा की सरकार है । अब हसदेव जंगल की रक्षा के लिए आगे क्यों नही आ रही है। इसे मौका परस्तजनीति ना कहें तो और क्या कहें ।

    यह भी पढ़ें :  सागर जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

    यह भी पढ़ें: दो युवकों की रहस्यमय ढंग से मौत, परिजनों ने भी खोया मानसिक संतुलन, क्या तांत्रिक साधना में लीन था परिवार ?

    यह भी पढ़ें: अगर अपने किसी करीबी की हुई है अकाल मृत्यु तो हो जाएं सतर्क, आत्माओं को लेकर विज्ञान ने किया ये दावा

    यह भी पढ़ें: RSS के कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगों ने चाकू और डंडे से कर दिया हमला, अनेक स्वयंसेवक घायल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026

    12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Korba: ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं…

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.