Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन क्यों हुए गिरफ्तार, जानिए कितने साल की हो सकती है सजा और क्या है मामला
    Featured

    पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन क्यों हुए गिरफ्तार, जानिए कितने साल की हो सकती है सजा और क्या है मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6432124901734084151754ed164f3ca967925d625aeb78ebc496af500c26593f340a1dfbd70679f96729b3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन गिरफ्तार कर लिए गए हैं. ‘पुष्पा 2: द रूल’ फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के एक सिनेमाघर में दम घुटने से महिला की मौत के संबंध में फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

    इसी मामले में पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है. अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई है. मामले को लेकर एक्टर से यहां पूछताछ की जाएगी. पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है. महिला के साथ उसके 13 वर्षीय बेटे को भी दम घुटने से परेशानी हुई और अस्पताल में उसका इलाज कराना पड़ा. इसी मामले मेंअल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

    क्या है पूरा मामला

    पुलिस की ओर से दिए गए बयान के अनुसार अल्लू अर्जुन अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ 4 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे थिएटर पहुंचे. जब सैकड़ों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए परिसर में उमड़ पड़े, तो उनकी सुरक्षा टीम ने भीड़ को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. एक्टर और उनकी सुरक्षा टीम भीड़ के साथ थिएटर के निचले बालकनी एरिया में घुस गए. इसमें रेवती और उनके बेटे को घुटन महसूस हुई. पुलिस कर्मियों ने उन्हें लोगों से बाहर निकाला और उनके बेटे को सीपीआर दिया और तुरंत पास के दुर्गाबाई देशमुख अस्पताल में ले जाया गया. बाद में डॉक्टर ने बताया कि महिला की मौत हो गई और बेटे को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई.

    यह भी पढ़ें :  पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    पीड़ित परिवार ने की थी शिकायत

    अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को इस मामले में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. अर्जुन ने प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी और याचिका के निपटारे तक गिरफ्तारी सहित आगे की सभी कार्यवाही पर रोक लगाने का अनुरोध किया था. उन्हें उम्मीद थी कि उच्च न्यायालय आने वाले दिनों में इस मामले पर सुनवाई करेगा, मगर इससे पहले ही तेलंगाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले, अभिनेता ने महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी.

    एक्स पर ये बोले थे अल्लू, Video देखें

    https://x.com/ndtvindia/status/1867473238961664431?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1867473238961664431%7Ctwgr%5Eb140d86602774db7db46d918b1f1e31bfdca4c42%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    कुछ दिनों पहले ही एक्स पर घटना का जिक्र करते हुए वीडियो पोस्ट कर अल्लू अर्जुन ने लिखा था, “संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं. इस कठिन समय में परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा. मैं इस कठिन सफर से गुजरने में उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.”

    14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अल्लु अर्जुन, कम से कम 5 साल की हो सकती है जेल

    भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के अनुसार दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति को कम से कम 5 वर्ष की सजा से लेकर आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा से दंडित (Punished) किया जा सकता है. जिसमें दोषी व्यक्ति को अपनी पूरी जिंदगी जेल में ही रहने पड़ सकता है. अदालत द्वारा दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति पर जुर्माना (Fine) भी लगा सकती है. जिसमें जुर्माने की राशि अपराध की गंभीरता को देखते हुए तय की जा सकती है. बहरहाल कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    यह भी पढ़ें: 11 साल की ब्रिटिश लड़की को होटल में बुलाया ये पाकिस्तानी, अंग्रेजों ने खिलाई सुअर की पॉटी

    यह भी पढ़ें: ACP पर IIT की छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, ACP पर तत्काल हुई ये कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026

    Bhopal: मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर भी पोता गोबर

    May 12, 2026

    मातृ दिवस पर नवप्रभा सेवा समिति द्वारा मातृत्व प्रतिभा, नारी शक्ति एवं महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन

    May 12, 2026

    Korba: ई-लाइब्रेरी भवन ही नहीं ज्ञान का बनेगा केंद्र : ज्योत्सना महंत; वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री रामकुमार टमकोरिया की स्मृति में पुस्तकालय का उन्नयन व ई-लाइब्रेरी का हुआ लोकार्पण

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026821 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर…

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026

    Bhopal: मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर भी पोता गोबर

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.