Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्रकारिता पर प्रहार और पत्रकारों पर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – संयुक्त पत्रकार मोर्चा, 2 अक्टूबर को राजधानी में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार
    Featured

    पत्रकारिता पर प्रहार और पत्रकारों पर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – संयुक्त पत्रकार मोर्चा, 2 अक्टूबर को राजधानी में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * राजधानी में छत्तीसगढ़ में कार्यरत सभी पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में पत्रकारों के हित में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

    * पत्रकारिता संकल्प महासभा के लिए 2 अक्तूबर को होंगे प्रदेश के सभी पत्रकार संगठन एक मंच पर…

    रायपुर/स्वराज टुडे:  राज्य में लगातार पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न मामले तथा पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों से निराकरण को लेकर राज्य के कई बड़े पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों ने शनिवार 14 सितंबर को राजधानी रायपुर में संयुक्त बैठक संपन्न हुई । जिसमे तकरीबन 20 पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा बहुतायत में वरिष्ठ पत्रकार इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए।

    IMG 20240916 WA0029

    उपस्थित समस्त पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों तथा पत्रकारों पर आए दिन हो रहे झूठे मुकदमों एवं उन पर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर शासन प्रशासन ,राजनीतिज्ञों, माफियाओं पर प्रहार करते हुए गहरा रोष प्रकट किया। सभी संघों के प्रमुखों ने सामूहिक मंच पर अपने अपने विचार रखे और समाधान पर गंभीरता से चर्चा की। और सभी ने एकमतेन सामूहिक रूप से पत्रकारों के हित में आर-पार की लडाई लड़ने पर सहमति जगाई। जिसके परिणाम स्वरूप समस्त संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों की एक “संचालक समिति” का गठन किया गया। जो पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी और उनकी हर लड़ाई मे संयुक्त रूप से मोर्चा सम्हालेगी।

    IMG 20240916 WA0028

    बैठक में संयुक्त समिति के गठन के पश्चात पत्रकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित कराने से लेकर, पत्रकार कल्याण कोष, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, अधिमान्यता में सरलीकरण के अलावा, छोटे मझोले अखबारों को चलाने मे सहायक शासन द्वारा मिलने वाले विज्ञापन के बंद किये जाने, हित संवर्धन व सुरक्षा एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने क्रमानुसार अपने विचारों को साझा किया। यह समिति पूरी ताकत से एक होकर पत्रकारों के हित व न्याय की लड़ाई साथ लड़ेंगी। सभी पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन दिया।

    यह भी पढ़ें :  सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    इस कड़ी में आगामी 2 अक्टूबर को सभी पत्रकार संघ एकजुटता दिखाते हुए संयुक्त रूप से एक मंच उपस्थित रहकर पत्रकारों की आवाज बुलंद करेंगे।
    2 अक्टूबर 2024 को “पत्रकारिता संकल्प” सभा का आव्हान किया जाएगा, जिसमे राज्य भर से विभिन्न स्थानों से संगठनों से जुड़े पत्रकारगण इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।

    यहां आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से बैठक के संयोजक सुधीर तंबोली आजाद, पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल शुक्ला, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष ब्यास पाठक एवं शिवशंकर सोनपिपरे, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ से प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल, सचिव मनीष कुमार शर्मा, राहुल गोस्वामी, छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं उपाध्यक्ष महेश आचार्य, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव , प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डे, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ से प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ,महासचिव प्रवीण करे, कार्यसमिति सदस्य दिनेश नामदेव, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ से प्रदेश महासचिव मो. समीम, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति से मो. नजीर, अजित शर्मा, पवन सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार, रमेश कुमार , सहित वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार सिंह सहित बहुतायत में पत्रकार साथी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: हेड कॉन्स्टेबल सहित पांच लोगों की बेरहमी से हत्या, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    यह भी पढ़ें: बिहार का लाल अब गूगल में करेगा काम, मिला 2 करोड़ रु सालाना पैकेज

    यह भी पढ़ें :  सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन पर फिर हमला, ताबड़तोड़ पत्थरबाजी से खिड़कियों के शीशे हुए क्षतिग्रस्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,996 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    मुम्बई/स्वराज टुडे: नाना पाटेकर की जिंदगी में एक जगह ऐसी थी, जहां बॉलीवुड की चकाचौंध…

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.