Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026

    कबाड़ चोरों के मसीहा अधिवक्ता कमलेश साहू का पूरा काला चिट्ठा उजागर

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»धूल के कारण बाइक सवार युवकों को नजर नहीं आया ट्रेलर, पहियों के बीच घुस गए दोनों युवक, मौके पर दर्दनाक मौत
    Featured

    धूल के कारण बाइक सवार युवकों को नजर नहीं आया ट्रेलर, पहियों के बीच घुस गए दोनों युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241115 121228 8464
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: रायपुर-बिलासपुर रोड पर सरगांव क्षेत्र के ग्राम किरना के पहले बुखारी पेट्रोल पंप के पास सड़क पर उड़ रहे धूल  के गुबार कारण बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक तेज रफ्तार ट्रेलर के पहियों के बीच घुस गए । दो पहियों के बीच फंस जाने के कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। पुलिस युवकों की पहचान कर ली है और स्वजन को भी सूचना दे दी है।

    मौके पर ही हो गई मौत, केस दर्ज

    हिर्री क्षेत्र के ग्राम मोहदा निवासी दिलहरण पटेल अपने मित्र पन्नू पटेल (34) के साथ गुरुवार 14 नवंबर की रात रिश्तेदार की सगाई में शामिल होने भाटापारा गए थे। सगाई में शामिल होने के बाद वे गांव लौट रहे थे।
    रात करीब 11 बजे सरगांव क्षेत्र के ग्राम किरना स्थित बुखारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। मौके पर सड़क पर डस्ट बिखरा हुआ था। वाहनों के चलने पर वहां पर धूल का गुबार उड़ रहा था। इसके चलते बाइक पर सवार दिलहरण पटेल (22) और पन्नू को सड़क पर चल रहा तेज रफ्तार ट्रेलर नहीं दिख पाया। उनकी बाइक ट्रेलर के दो पहियों के बीच घुस गई। दोनों पहियों के बीच फंस गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    हाईवे पर डस्ट के कारण हो रहे हादसे

    हाईवे पर जगह- जगह डस्ट बिछा हुआ है। इसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। डस्ट के कारण बड़े हादसे भी हुए हैं। इधर जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात डस्ट के कारण ही बड़ा हादसा हो गया। इसमें दो युवकों की जान चली गई। आसपास के लोगों ने बताया कि डस्ट के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि वे सड़क की नियमित सफाई करवाएं अथवा धूलभरी सड़कों पर पानी का छिड़काव कराएं ताकि वाहनों के चलने पर धूल ना उड़े ।

    यह भी पढ़ें :  LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    बीती रात घटी दुर्घटना के लिए प्रशासनिक अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज होना चाहिए क्योंकि दोनों युवकों की मौत के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं।

    यह भी पढ़ें: सरकण्डा क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार, आरोपी के कब्जे से 4 टन अवैध कबाड़ किमती 93000/- रू. सहित एक ट्रक किया गया जप्त

    यह भी पढ़ें: कुएं से पानी की जगह निकलता रहा पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर निकालते रहे लोग, असलियत सामने आई तो उड़ गए होश

    यह भी पढ़ें: ‘देश में 90% मुस्लिम, संविधान से ‘सेक्युलर’ शब्द हटाना चाहिए’, बोले बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026

    कबाड़ चोरों के मसीहा अधिवक्ता कमलेश साहू का पूरा काला चिट्ठा उजागर

    April 26, 2026

    पाकिस्तान में लश्कर का एक और विकेट गिरा, अज्ञात बंदूकधारियों ने टॉप कमांडर को गोलियों से भुना

    April 26, 2026

    महिला आरक्षण के मुद्दे पर देशभर में भ्रम फैला रही भाजपा, कांग्रेस शुरू से इस विधेयक के पक्षधर में रही है : डॉ रश्मि आशीष सिंह

    April 26, 2026

    संजीव कांकर बने मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष, युवाओं ने कांकर का माल्यार्पण कर दी बधाई

    April 26, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026869 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026837 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026801 Views
    Don't Miss

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री मोदी उत्तर कोलकाता के उस अनोखे मंदिर ‘ठंठनिया कालीबाड़ी’ पहुंचे, जहां रामकृष्ण परमहंस…

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026

    कबाड़ चोरों के मसीहा अधिवक्ता कमलेश साहू का पूरा काला चिट्ठा उजागर

    April 26, 2026

    पाकिस्तान में लश्कर का एक और विकेट गिरा, अज्ञात बंदूकधारियों ने टॉप कमांडर को गोलियों से भुना

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.