Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” का शुभारंभ

    May 17, 2026

    दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    May 17, 2026

    Love jihad: रहीम शेख ने रोहन बनकर महिला वकील को फंसाया, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दुल्हन के हाथों से मेहंदी भी नहीं मिटी और दूल्हे ने उठा लिया खौफनाक कदम, देखकर फट गया सबका कलेजा
    Featured

    दुल्हन के हाथों से मेहंदी भी नहीं मिटी और दूल्हे ने उठा लिया खौफनाक कदम, देखकर फट गया सबका कलेजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आगरा/स्वराज टुडे: आगरा के नगला पदी (न्यू आगरा) में शादी के बाद नौवें दिन दूल्हे अंकुश भारद्वाज (30) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे के इस कदम से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन विदा होकर मायके गई थी।

    उसके हाथों की मेहंदी का रंग अभी मिट भी नहीं पाया था कि मांग का सिंदूर उजड़ गया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला सका है। परिजन से पूछताछ की जा रही है।

    नगला पदी निवासी अंकुश भारद्वाज संजय प्लेस स्थित सांख्यिकी विभाग में सर्वेयर थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिता रामप्रकाश एफसीआई से सेवानिवृत्त लिपिक हैं। भाई सौरभ रेलवे में कर्मचारी है। वह गुजरात में तैनात हैं। अंकुश की शादी 8 मार्च को टेढ़ी बगिया की सोनिया से हुई थी।

    परिवार में खुशी का माहौल था। शादी समारोह संपन्न होने पर रिश्तेदार भी जाने लगे थे। तीन दिन पहले भाई चले गए। होली से पहले दुल्हन को भी जाना था। शनिवार को उसके मायके वाले आए और दुल्हन को विदा करा ले गए। रात आठ बजे अंकुश लोहामंडी में रहने वाले अपने बहनोई सौरभ से मिलने गया था।रात करीब 10 बजे लौटा, खाना भी नहीं खाया। तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में जाकर सो गया। रविवार सुबह 8 बजे बेटे के कमरे में मां पहुंची। बेटा पंखे के सहारे फंदे से लटका था। मां की चीख निकल गई। सुनकर परिवार के अन्य लोग आ गए। घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकुश के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    यह भी पढ़ें :  फिर एक तरबूज ने उजाड़ दिया परिवार! पिता की मौत, बेटा वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

    नहीं मिला मोबाइल

    सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने बताया कि मृतक के कमरे की तलाशी ली गई। मगर, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फील्ड यूनिट से भी जांच कराई गई। अंकुश का मोबाइल भी नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले जा रहे हैं। कॉल डिटेल भी निकलवाई जाएगी। शादी से पूर्व के प्रेम संबंध में आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है। हालांकि परिजन ने कुछ नहीं बताया है। वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। कुछ दिन बाद परिजन से बात की जाएगी।

    उजड़ गया मांग का सिंदूर

    जिस बेटी को परिवार वालों ने सपने संजोकर ससुराल विदा किया था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि आठ दिन बाद ही उसकी मांग का सिंदूर उजड़ जाएगा। दो परिवार में खुशियों की जगह मातम छा जाएगा। हर कोई अंकुश के इस कदम से परेशान था। एक ही बात रह-रहकर बोल रहे थे कि आखिर उसने अपनी जान क्यों दे दी? उधर, दुल्हन भी बेहाल थी। उसके हाथों में मेहंदी रची रह गई। मांग का सिंदूर उजड़ गया। अंकुश के सहकर्मी युवक ने बताया कि अंकुश का शादी समारोह टेढ़ी बगिया स्थित मैरिज होम में संपन्न हुआ था। शादी में वह काफी खुश था। कभी ऐसा नहीं लगा कि परेशान है। उसने यह कदम क्यों उठाया कोई नहीं जानता है। परिवार के लोग भी बेटे के गम में हैं।

    शादी के एक सप्ताह बाद ही अंकुश द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने से पुलिस भी हैरान है फिलहाल पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है । उम्मीद है बहुत जल्द इस रहस्य से पर्दा उठ जाएगा कि अंकुश ने आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: आज शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, लेकिन इसके पहले ही RG kar रेप व हत्या मामले में कर दिया बड़ा ऐलान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” का शुभारंभ

    May 17, 2026

    दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    May 17, 2026

    Love jihad: रहीम शेख ने रोहन बनकर महिला वकील को फंसाया, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    May 17, 2026

    कोरबा में आज होगा “Heal Your Mind-Heal Your Life” कार्यक्रम

    May 17, 2026

    Rajkot: पुलिस कांस्टेबल पर हिंदू महिला से रेप का आरोप, धर्म परिवर्तन कराने की भी कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 17, 2026

    राशिफल 17 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,309 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026984 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026877 Views
    Don't Miss

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” का शुभारंभ

    May 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान…

    दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    May 17, 2026

    Love jihad: रहीम शेख ने रोहन बनकर महिला वकील को फंसाया, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    May 17, 2026

    कोरबा में आज होगा “Heal Your Mind-Heal Your Life” कार्यक्रम

    May 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.