Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»थाना सक्ती अंतर्गत अपहरण एवं फिरौती के मामले में बड़ा खुलासा, एक महिला और पुरुष गिरफ्तार
    Featured

    थाना सक्ती अंतर्गत अपहरण एवं फिरौती के मामले में बड़ा खुलासा, एक महिला और पुरुष गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सक्ती/स्वराज टुडे: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा संवेदन शीलता एवं मानवता का परिचय देते हुए अपहृत लडकी 04 घंटे के अंदर सुरक्षित बरामद कर घटना का पर्दाफाश किया गया।

    अपराध क्रमांक 265/2024, धारा 364 (ए), 120 बी, 384 भादवि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28/06/2024 को राम नाथ जलतारे निवासी चिस्दा के द्वारा लिखित आवेदन पत्र थाना मे प्रस्तुत किया कि उनकी लड़की अनुपमा जलतारे उम्र 26 साल जो ग्राम सराईपाली सक्ती में सीएचओ के पद पर पदस्थ थी, अपने भाई कालेश्वर के साथ कल सक्ती गई थी लेकिन लगभग 07:30 बजे चौपाटी के पास से वो अचानक लापता हो गई थी ।

    रात लगभग 09:38 बजे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लड़की के मोबाईल से उसके भाई डेगम्बर को फोन कर 15 लाख रूपये फिरौती की मांग की गई थी । वहीं नही देने पर जान से मारकर बोरी में भरकर फेंक देने की धमकी दी गयी थी । घटना की सूचना दिनाक 28.06. 2024 को 12:00 बजे प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सक्ती के द्वारा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को अवगत कराया गया।

    प्रकरण की गंभीरता एंव फिरौती की मांग को देखते हुये अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा संवेदन शीलता का परिचय देते हुये तत्काल सायबर सेल प्रभारी एवं सक्ती पुलिस की 04 टीमों का गठन कर डिजिटल एवं मैनुवल आधार पर तलाश हेतु कोरबा, बिलासपुर, सक्ती रवाना किया गया तथा किसी भी तरह से सुरक्षित रूप से लड़की को बरामद करने का निर्देश दिया गया, जिसके आधार पर सक्ती पुलिस एवं बिलासपुर जिला पुलिस की मदद से मात्र 04 घण्टे के अंदर अपहृता अनुपमा जलतारे को उसके साथी महेद्र जांगड़े के साथ होटल स्वर्णभूमि देवनंदन नगर सरकंडा बिलासपुर से बरामद किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    विवेचना दौरान पाया गया कि अपहृता अनुपमा जलतारे अपने साथी महेन्द्र जांगडे के साथ मिलकर दिनांक 27/06/2024 को लगातार मोबाईल से बात करके षडयंत्र पूर्वक महेन्द्र जांगडे को कोरबा से चौपाटी सक्ती के पास बुलाई और अपने छोटे भाई कालेश्वर को ठण्डा पानी लाने के बहाने भेज दी जब भाई वापस आया तो वह नही थी।

    उसके भाई द्वारा फोन लगाने पर फ्लाइट मोड मे करके महेन्द्र जांगडे के नीला सफेद रंग के टी०व्ही०एस० अपाचे बाईक क्रमांक सी. जी 28 एल 0149 में बैठकर बाराद्वार होते हुये बिलासपुर चली गई, रात्रि करीब 09:38 बजे अनुपमा द्वारा अपने मोबाईल नम्बर से महेन्द्र जांगडे के माध्यम से अपने भाई डेगम्बर को फोन कर 15 लाख की फिरौती की मांग किया गया एवं दिनांक 28/06./2024 के 11:00 बजे तक 15 लाख के व्यवस्था करके रखने एवं नही देने पर अनुपमा को मार देने की धमकी दिया गया एवं पैसा छोडने का समय 11:00 बजे बताना बोला गया। डेगम्बर द्वारा महेन्द्र को फोन लगाने पर उसके मोबाईल में भी अपहरणकर्ता द्वारा पैसे की मांग करना बताया।

    दिनांक 28.06.2024 को पुनः अनुपमा के मोबाईल से महेन्द्र जांगडें द्वारा उसके भाई को डेगम्बर को पैसा नही देने पर मार कर बोरी में भेजने की बात किया गया तथा अनुपमा द्वारा भी अपने भाई को रोते हुये अपने आप को परेशान होने की बात की गई। विवेचना दौरान इलेक्ट्रानिक डिजिटल एवं मैनुवल साक्ष्य के आधार पर पाया गया की महेन्द्र जांगडेऔर अनुपमा जलतारे एक साथ थे अनुपमा जानती थी कि उनके घर वाले 15 लाख की ब्यवस्था नही कर पायेंगे फिर एक दो दिन बाद महेंद्र जांगडे के साथ अपने घर आती और बताती कि अपहरणकर्ताओ को महेंद्र जांगडे पैसा देकर उसे छुडवाया है अपने घरवालो की नजरो मे महेंद्र जांगडे को अपने लिए शादी के लिए उपयुक्त लडका साबित करने के लिए अनुपमा द्वारा झुठी अपहरण एवं फिरौती मांगने की घटना की कहानी षड़यंत्र पूर्वक रचा गया। अपने साथी महेन्द्र जांगडे के माध्यम से 15 लाख की फिरौती मांगी गई। प्रकरण में धारा 120 (बी), 384 भादवि जोडी गई है। एवं दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    प्रकरण में जप्त वस्तुए :-

    1. घटना में प्रयुक्त नीला सफेद रंग का टी व्ही एस अपाचे बाईक कमांक सी. जी 28 एल 0149 ।

    2. आरोपी महेंद्र जांगडे का मोबाईल ।

    3. आरोपिया अनुपमा जलतारे का मोबाईल ।

    गिरफतार आरोपियो का नाम एवं पता :-

    महेंद्र जांगडे पिता राजेंद्र जांगडे उम्र 28 वर्ष साकिन मकान नं 39 अमन नगर दर्री थाना दर्री जिला कोरबा स्थाई पता ग्राम अनंतपुर टेडहाधौरा थाना मुंगेली जिला मुंगेली कार्य :- एन०टी०पी०सी० कोरबा के सेफटी डिपार्टमेंट मे ठेका इंजीनियर है।

    अनुपमा जलतारे पिता रामनाथ जलतारे उम्र साकिन चिस्दा थाना हसौद जिला सक्ती हाल मुकाम ग्राम सराईपाली जिला सक्ती। कार्य :- उप स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली जिला सक्ती में सी०एच०ओ० के पद पर कार्यरत है।

    यह भी पढ़ें: टोल माफ नहीं तो विरोध प्रदर्शन व चक्का जाम – संजय चौधरी; टोल मैनेजर का ज्ञापन लेने से इंकार

    यह भी पढ़ें:रील बनाने की ऐसी सनक कि ट्रेन करीब आने के बावजूद नही हटी लड़की, फिर लोको पायलट ने लात मारकर हटाया, देखें वीडियो..

    यह भी पढ़ें:  ‘ये मेरा पुनर्जन्म है, कच्छ के भूकम्प में मैं मर गई थी’, 4 साल की बच्ची ने किया दावा: फर्राटे से बोलती है हिंदी, बाकी परिवार को आती है सिर्फ गुजराती

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने…

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.