Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»तीसरे टर्म में पीएम मोदी के लिए आसान नहीं होगा सरकार चलाना, जानिए कहां कहां आएंगी दिक्कतें
    Featured

    तीसरे टर्म में पीएम मोदी के लिए आसान नहीं होगा सरकार चलाना, जानिए कहां कहां आएंगी दिक्कतें

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली बार वास्तविक रूप से गठबंधन सरकार चलाने की चुनौती मिल रही है। वह 22 साल तक पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार चलाने के अभ्यस्त रहे हैं। लेकिन, यह भी तय है कि उन्हें सरकार चलाने का जो जनादेश मिला है, उसमें कोई भानुमति का कुनबा जोड़ने की जरूरत भी नहीं है।

    मौजूदा परिस्थितियों बीजेपी को सिर्फ टीडीपी और जेडीयू के सहयोग की ज्यादा आवश्यकता है, बाकी तरफ से ज्यादा अड़चनें पैदा होने के हालात नहीं है। पीएम मोदी को एनडीए संसदीय दल की बैठक में चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार समेत सहयोगी दलों के अन्य नेताओं ने जिस तरह से उनके साथ सरकार चलाने की मंशा दिखाई है, वह इसके भविष्य के बारे में काफी कुछ देता है।

    विशेष राज्य का दर्जा

    नायडू के बेटे और टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने ईटी को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें यही संकेत छिपा है कि प्रधानमंत्री मोदी को गठबंधन सरकार चलाने में भी कोई खास दिक्कत नहीं आने वाली है। सबसे बड़ी बात कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की जिस मांग पर 2018 में नायडू एनडीए से बाहर निकले थे, अब टीडीपी उससे वह पीछे हट चुकी है।

    मोदी ने भी लगाए ठहाके

    लोकेश ने साफ किया है कि उनकी पार्टी ने एनडीए को बिना शर्त समर्थन दिया है और किसी भी तरह की उनकी कोई मांग भी नहीं है। वह सिर्फ राज्य के विकास में केंद्र की सहायता चाहते हैं। उनका कहना है, ‘हम आंध्र प्रदेश को दक्षिण भारत का इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहते हैं। इसे ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का क्लस्टर और स्पोर्ट्स हब बनाना है, हमारी लंबी तटीय रेखा पर बंदरगाह बनाकर इसे दक्षिण का गेटवे बनाना है। स्पेशल स्टैटस से विकसित राज्य पैदा नहीं होता।’ टीडीपी और बीजेपी के लिए विकास गाइडिंग फोर्स है, इसलिए इस फ्रंट पर सरकार को दिक्कत होगी, ऐसा लगता नहीं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    न्यूनतम साझा कार्यक्रम

    पीएम मोदी को यह सरकार चलाने में दिक्कत नहीं होगी, इसका दूसरा संकेत ये है कि टीडीपी न्यूनतम साझा कार्यक्रम जैसे विषयों के चक्कर में उलझना नहीं चाहती। नारा लोकेश कहते हैं कि इससे बिना मतलब की देरी होती है और नायडू और मोदी दोनों बहुत ही सीनियर नेता हैं, जिनमें इसको लेकर काफी स्पष्टता है। वे अपने पिता के बारे में कहते हैं कि उन्हें गठबंधन सरकार चलाने की संवेदनशीलता की समझ है। अगर कोई विषय आएगा तो हम मिल बैठकर चर्चा कर लेंगे। मतलब, टीडीपी सरकार चलाने में सक्रिय सहयोग देने का संकेत दे रही है।

    कॉमन सिविल कोड

    इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूरे देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने का भी वादा कर चुकी है। यह ऐसा संवेदनशील विषय है, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी को एनडीए सरकार चलाते समय ठंडे बस्ते में रखना पड़ा था। आर्टिकल 370 और अयोध्या में राम मंदिर दो अन्य ऐसे ही मुद्दे थे। टीडीपी का अब यूसीसी पर स्टैंड सॉफ्ट हो चुका है। नारा ने कहा है कि ‘हम विधेयक देख चुके हैं और जबतक किसी खास समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया जाता, हम इसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं।’ मतलब, एनडीए सरकार चलाने में यह भी कोई विवाद का मुद्दा नहीं रहेगा।

    जेडीयू ने भी इस विषय पर यही लाइन ली है। पार्टी नेता केसी त्यागी ने कहा है, ‘हम यूसीसी के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन, सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा होनी चाहिए, मुख्यमंत्रियों, राजनीतिक दलों, विभिन्न संप्रदायों के साथ और इसका समाधान खोजा जाना चाहिए।’

    यह भी पढ़ें :  Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    अग्निपथ योजना

    अग्निपथ योजना के खिलाफ विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने इन चुनावों में बहुत ज्यादा माहौल तैयार किया है। एनडीए के कुछ सहयोगी दलों को भी इसको लेकर कुछ चिंताएं हैं। जेडीयू नेता ने कहा है, ‘अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के एक वर्ग में गुस्सा है। हम इसे खत्म करने के लिए नहीं कह रहे हैं। लेकिन, हम निश्चित रूप से ये सोचते हैं कि इसमें अगर कुछ दिक्कतें हैं, तो उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।’

    अब बीजेपी की ओर से भी इस तरह के संकेत दिए जा रहे हैं कि अगर अग्निपथ योजना में किसी तरह की कोई खामी है तो उसमें सुधार किया जा सकता है। मतलब, इस विषय पर भी एनडीए में सबकुछ चंगा ही दिख रहा है।

    मुस्लिम आरक्षण

    इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी इंडी गठबंधन के खिलाफ बीजेपी और पीएम मोदी ने मुस्लिम आरक्षण को बहुत बड़ा मुद्दा बनाया है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि इस बार मुसलमान वोटरों ने बहुत ही आक्रमकता के साथ बीजेपी को हराने की रणनीति के साथ वोटिंग की है, जिसका यही कारण है।

    NDA संसदीय दल की बैठक में दिखा गजब नजारा!

    एक बार फिर नरेंद्र मोदी के पैर छूते नजर आए नीतीश कुमार लेकिन, टीडीपी आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण की वकालत इस चुनाव में भी कर चुकी है। नारा लोकेश का अभी भी कहना है कि जहां तक आंध्र प्रदेश का मामला है तो ‘हम मुसलमानों को आरक्षण उपलब्ध करवाना जारी रखेंगे।’ ऐसे में यह मुद्दा आगे चलकर एनडीए सरकार और पीएम मोदी के लिए चुनौती साबित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 5 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़े: ब्रिटेन से 100 टन सोना क्यों लाया गया भारत? RBI गवर्नर ने बताई ये वजह

    यह भी पढ़े: इमरान मसूद की जीत के बाद समर्थकों ने सड़कों पर मचाया जमकर हुड़दंग, पुलिस के सामने बाइक पर की स्टंटबाजी, राह चलती महिलाओं को किए अश्लील इशारे

    यह भी पढ़े: यूपी के डॉक्टर का कमाल; बच्चे के गले में 7 साल से फंसा सिक्का सर्जरी कर निकाला

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,249 Views
    Don't Miss

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर…

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.