Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन
    Featured

    डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 30, 2024Updated:November 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241130 180508 8289
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसके समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा (Additional SP of Korba) श्रीमती नेहा वर्मा, विद्यालय के अध्यक्ष श्री के.एन. सिंह जी, प्राचार्य डॉ. एस. एन. जेम्स, उप-प्राचार्य श्री बी. भाटिया, एडमिन सुबेदार युवराज राठौर, किड्जी कॉआर्डिनेटर श्रीमती रूपसी त्रिपाठी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री सौरभ एम. शर्मा, छात्रा जसदीप कौर एवं सानिया अग्रवाल के द्वारा किया गया।

    IMG 20241130 WA0010

    मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा ने माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरान्त कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और बैज से स्वागत किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया।

    IMG 20241130 WA0009

    उन्होनें कहा कि हम सभी को अनुशासन और नियमों का पालन करना चाहिए, छात्र-छात्राओं को मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए एवं छात्र-छात्राओं का चहुमुखी विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास ही हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिए। छात्र-छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ शारीरिक विकास की प्राथमिकता होनी चाहिए। विद्यालय के अध्यक्ष श्री के.एन. सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन का आधारभूत आवश्यकता है, खेल से टीम भावना एवं सामंजस्य स्थापित करने की क्षमता विकसित होती है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एन. जेम्स ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जिसके द्वारा हम शारीरिक व मानसिक विकास करते हैं और अपने जीवन पथ पर अग्रसर रहते हैं । इसके साथ ही उन्होनें कहा कि हमारे स्कूल के दो छात्र-छात्रा ने राष्ट्रीय खेल में अच्छा प्रदर्शन करके मेडल प्राप्त किये जिसमें वी. सम्भवी कक्षा 5वीं ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और दो रजत पदक और कुशाल साहू कक्षा चौथी ने किक बाक्सिंग में नेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

    यह भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    IMG 20241130 WA0011

    इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस. एन. जेम्स ने यह बताया कि हमारे स्कूल का खेल शिक्षक श्री के. के. द्विवेदी को छत्तीसगढ़ लेजेन्ड प्रीमियर लीग में क्यू.सी.आई वॉरियर में अति उन्नत खिलाड़ी के रूप में चयनित होकर डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल एवं कोरबा का नाम रोशन किया ।

    इस तीन दिवसीय खेल समारोह का स्कूल के खेल शिक्षक श्री के. के. द्विवेदी एवं श्रीमती नीलिमा यादव के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्तर पर 50 मी., 100 मी., 200 मी., हडर्ल रेस, शॉट पुट और स्पून रेस में भाग लेकर प्रतियोगियों ने व्यक्तिगत रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    सामूहिक खेलों में कबड्डी, रिले रेस, टग ऑफ वार, वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    समापन समारोह में छात्र-छात्राओं के द्वारा पीटी. और जुम्बा डांस आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री बी. भाटिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषण की।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.