Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस व सायबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही
    Featured

    डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस व सायबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ▪️डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
    ▪️गिरोह के 05 मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
    ▪️आरोपियों द्वारा जिले के हाईवे रोड में खडी ट्रेलर गाडियों को बनाते थे निशाना।
    ▪️ थाना पाली में अपराध 34ध्23 धारा 392ए 395ए 413 भादविए
    ▪️कोरबा पुलिस व सायबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही

    कोरबा/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रीकांत अग्रवाल पिता सुरेष अग्रवाल उम्र 34 साल साकिन राईसमिल कारखाना एरिया कटघोरा का एक लिखित आवेदन पत्र पेष कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/01/2024 को प्रार्थी के ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 9361 को इसका ड्रायवर धनीराम पटेल पिता बसंत पटेल तथा हेल्फर सिवा उक्त ट्रेलर में चांवल लोड कर कटघोरा से करीबन 11ः00 बजे रायपुर के लिये निकला था कि रात्रि करीबन 02ः30 बजे ट्रेलर का रस्सी खुल जाने से नेशनल हाईवे गोपालपुर घाट ओव्हर ब्रिज के पास उक्त ट्रेलर को खडी करके रस्सी को ड्रायवर धनीराम पटेल तथा हेल्फर षिवा के द्वारा रस्सी को बांध रहे थे, उसी समय पीछे तरफ से एक बिना नंबर सफेद स्कार्पियों वाहन में बैठकर तीन-चार अज्ञात व्यक्ति आये और ड्रायवर व हेल्फर को डरा धमका कर ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 9361 की डीजल टंकी की लाॅक को तोडकर जबरदस्ती 250लीटर डीजल को लूट कर सभी स्कार्पियों वाहन में पाली की ओर भाग गये है।

    प्रार्थी की इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस सहायता केन्द्र चैतमा थाना पाली में अपराध क्रमांक 34/2024 धरा 392 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर अज्ञात आरोपियों का पता तलाश में लिया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, श्री जितेन्द्र षुक्ला एवं अति.पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिशेक वर्मा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति नेहा वर्मा के मार्गदर्षन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय कटघोरा श्री पंकज ठाकुर के निर्देषन परं थाना प्रभारी पाली श्री चमन लाल सिंन्हा के नेतृत्व व मार्ग दर्षन में अज्ञात आरोपियों की पता तलाश के दौरान दिनांक 04/02/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि, प्रकरण के संदेही आरोपी चैतमा क्षेत्र में घूम रहा है।

    यह भी पढ़ें :  हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    लिहाजा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन पर चार अलग-अलग टीम तैयार कर घेराबंदी कर संदेही आरोपी नीला राम कुर्रे पिता दुकालु राम कुर्रे उम्र 40 साल साकिन बगडबरी, थाना बालौदा,जिला जांजगीऱ चापा, को पूछताछ करने पर अपने साथी संजय कुमार कुर्रे, प्रवीणकुमार कुर्रे, संदीप डहरिया, सुक कुमार उर्फ भीम, सुनील कैवर्त तथा अन्य के साथ घटना दिनांक को अपनी स्कार्पियों क्रमांक सीजी 12 बीके 5380 में योजना बनाकर एनएच 130 गोपालपुरओव्हर ब्रिज के पास उक्त ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 9361 के ड्रायवर को तथा हेल्फर को डरा धमका कर नकली पिस्टल दिखाकर 250 लीटर लूटना तथा उक्त डीजल को राजा बाबू रत्नाकर तथा अनुज कुर्रे के पास बेचना बताया।

    IMG 20240205 15071410

    आरोपी नीला राम कुर्रे के निषानदेही पर ग्राम बगडबरी खिसोरा, करहीडीह, परसाही, बाना, दबिष दिया गया जो आरोपी संजय कुर्रे पिता वेदप्रकाष कुर्रे उम्र 28 साल साकिन भाठापारा बगडबरी, थाना बालौदा, जिला जांजगीर चांपा, तथा प्रवीण कुमार कुर्रे पिता स्व जोहन लाल कुर्रे उम्र 36 साल साकिन बिरगहनी, थाना बालौदा जिला जांजगीर चांपा, से पूछताछ करने पर घूम-घूमकर चोरी व लूट करके उक्त स्कार्पियों में लोड कर परसाही एवं करहीडीह निवासी के पास बेचना बताया।

    IMG 20240205 15071913

    तीनों आरोपियों के पास से 250 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्कार्पियों क्रमांक सीजी 12 बीके 5380 पाना, राॅड नुकीलानुमा पाईप तथा घटना में उपयोग एक डुप्लीकेट पिस्टलनुमा बंदूक जप्त किया गया है।

    साथ ही चोरी लूट के डीजल खरीद दार आरोपी अनुज कुर्रे पिता जानकी प्रसाद कुर्रे निवासी करहीडीह थाना बलौदा से 11 नग 35 लीटर वाले डिब्बा में भरा कुल 300 लीटर डीजल , 06 नग ड्रम, 02 नग छोटा ड्रम, 25 नग खाली 35 लीटर वाली, खाली जरीकेन एक टुल्लू पंप डीजल निकलने में उपयोग दो नग बाल्टी, तथा राजा बाबू रत्नाकर पिता तामेष्वर प्रसाद उम्र 25 साल साकिन परसाही बाना से 08 नग 35-35 लीटर में भरा 250लीटर, दो नग पाईप को जप्त किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा द्वारा दो दिवसीय अंतरिक्ष विज्ञान कार्यशाला का आयोजन, इसरो के वैज्ञानिकों से हुआ संवाद

    प्रकरण में कुल पांच आरोपी को गिरफतार किया गया है । आरोपी का न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी पाली में पेश करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया वहीं चार आरोपी अब तक फरार है।

    आरोपियों का नाम

    (1) नीला राम कुर्रे पिता दुकालु राम कुर्रे उम्र 40 साल साकिन बगडबरी, थाना बालौदा, जिला जांजगीऱ चापा,
    (2) संजय कुर्रे पिता वेदप्रकाष कुर्रे उम्र 28 साल साकिन भाठापारा बगडबरी, थाना बालौदा, जिला जांजगीर चांपा,
    (3) प्रवीण कुमार कुर्रे पिता स्व जोहन लाल कुर्रे उम्र 36 साल साकिन बिरगहनी, थाना बालौदा जिला जांजगीर
    चांपा,
    (4) अनुज कुमार पिता जानकी प्रसाद कुर्रे उम्र 18 साल 4 माह साकिन करहीडीह थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा
    (5) राजाबाबू रत्नाकर पिता तामेष्वर प्रसाद उम्र 25 साल साकिन परसाही बाना थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा छ.ग.

    इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    उक्त प्रकरण में अुनविभागीय पुलिस अधिकारी श्री पंकज ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक चमनसिंहा, थाना प्रभारी कटघोरा तेजप्रकाष यादव, साइबर सेल प्रभारी राबिंसन गुड़िया भा पु से , ASI अजय सोनवानी ,प्रधान आर चंद्रशेखर पांडे ,राजेश कवर , डेमन ओग्रे ,रितेश शर्मा , आलोक टोप्पो,सुशील यादव ,विरकेश्वर प्रताप , रेणु टोप्पो, चैकी प्रभारी सउनि चंद्रपाल खांडे हमराह थाना पाली एवं थाना कटघोरा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा भारतीय रेड…

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.