Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘जो कहा था वो कर दिया.’ कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स ने क्या-क्या कहा ?
    Featured

    ‘जो कहा था वो कर दिया.’ कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स ने क्या-क्या कहा ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना को थाना उस्मानपुर इलाके के करतार नगर में दो युवकों ने अंजाम दिया है.

    माला पहनाने के बहाने युवक कन्हैया कुमार के पास पहुंचते हैं और स्याही फेंकने के साथ ही थप्पड़ जड़ देते हैं. इस घटना से गुस्साए कन्हैया कुमार के समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा. हैरानी की बात है कि इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवकों ने घटना के बाद एक वीडियो जारी किया है.

    वीडियो में एक युवक जो जींस और टी-शर्ट पहने दिख रहा है, वो कहता है, ‘जय श्रीराम, जय गौ माता की. जिस कन्हैया कुमार ने भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल तेरे कातिल जिंदा हैं, हम शर्मिंदा हैं’ नारे लगाए थे, हम दोनों भाइयों ने थप्पड़ मारकर इसका जवाब दिया है’.

    मुंह पर स्याही फेंककर और थप्पड़ मारकर जवाब दिया है

    वीडियो में उसे आगे ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मुंह पर स्याही फेंककर और थप्पड़ मारकर जवाब दिया है कि जब तक हमारे जैसे सनातनी शेर जिंदा हैं, भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता है. उसके लोगों ने हमारा सिर फाड़ दिया है’.

    इसे दिल्ली में घुसने नहीं देंगे, इसका इलाज कर दिया है

    इस वीडियो में उसके पास मौजूद दूसरा युवक कहता है, ‘कन्हैया देश को तोड़ने की बात करता है. इसे दिल्ली में घुसने नहीं देंगे. इसका इलाज कर दिया है’. इसके बाद पहला युवक कहता है, ‘जो कहा था वो कर दिया है. भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, गौ माता की जय, जय श्री राम’. इस दौरान दूसरा युवक भी नारे लगाता है.

    यह भी पढ़ें :  सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बदली धारणा, कोरबा में हो रहा है ‘किंग कोबरा‘ का प्राकृतिक प्रजनन

    मनोज तिवारी के इशारे पर हुआ हमला: कन्हैया

    कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया ने आरोप लगाया है कि ये हमला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी के इशारे पर हुआ है. मौजूदा सांसद तिवारी उनकी बढ़ती लोकप्रियता से निराश हैं. इसीलिए उन्होंने उन पर हमला करने के लिए गुंडे भेजे. हिंसा का जवाब जनता 25 मई को वोट से देगी.

    मेरे साथ भी दुर्व्यवहार हुआ: स्थानीय पार्षद

    इस मामले में स्थानीय पार्षद छाया शर्मा की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोग आए और कन्हैया कुमार के गले में माला डालकर थप्पड़ मार दिया. माला पहनाने के बाद उन पर स्याही फेंक दी. कन्हैया और उनके साथ मारपीट की कोशिश की गई. जब उन्होंने (छाया) बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया.

    कन्हैया कुमार के जनता से वादे

    इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वो निर्वाचन क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने की योजना बना रहे हैं. अगर मौका मिला तो दो-लेन की सड़क को चार-लेन में बदल देंगे. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोग 10 साल से जाम में फंसे हुए हैं. मैं इस समस्या को खत्म करना चाहता हूं.

    उन्होंने कहा कि आपके सांसद ने 10 साल में इन समस्याओं का समाधान नहीं किया. इसलिए मैं आपके बीच आया हूं. मुझे एक मौका दीजिए. मैं विश्वास दिलाता हूं कि इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा.

    कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप

    कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हुए हमले की निंदा करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े गुंडों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हार को देखते हुए बीजेपी हताशा में हिंसा पर उतर आई है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस तरह के हमले से कन्हैया घबराने वाले नहीं हैं तथा इंडिया गठबंधन का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है.

    यह भी पढ़ें :  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    इंडिया गठबंधन कन्हैया के साथ

    उन्होंने किया कि ऐतिहासिक हार को देखते हुए बीजेपी एक बार फिर गुंडागर्दी और हिंसा के अपने रवैये का सहारा ले रही है. हमारे नार्थ-ईस्ट दिल्ली के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर बीजेपी के गुंडों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण हमला बेहद निंदनीय है और उनकी हताशा को दर्शाता है. कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि कन्हैया कांग्रेस के बब्बर शेर हैं जो ऐसी घटिया हरकतों से घबराने वाले नहीं हैं. वेणुगोपाल ने दावा किया कि इस फासीवादी शासन की घटिया तरकीबों के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता कन्हैया के साथ खड़े हैं.

    यह भी पढ़ें: इसबगोल कर सकता आपके बैड कोलेस्ट्रॉल का खात्मा, जानिए कैसे करता है काम

    यह भी पढ़ें:क्या कोवैक्सीन भी सुरक्षित नहीं? वैज्ञानिकों ने जताई चिंता, जानिए क्या है रिसर्च का सच

    यह भी पढ़ें:परिजनों की मौत पर जश्न मनाते हैं यहां के लोग, शव को भी नचाते हैं अपने साथ, अजीबोगरीब है ये परंपरा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,231 Views
    Don't Miss

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के लालूराम कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल (Shivay Hospital…

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.