Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जहाँ 80% मुस्लिम, वहाँ वह जीता जिसका हिंदू विरोधी दंगों में नाम, कट्टरपंथियों ने BJP के मुस्लिम उम्मीदवार को नकारा
    Featured

    जहाँ 80% मुस्लिम, वहाँ वह जीता जिसका हिंदू विरोधी दंगों में नाम, कट्टरपंथियों ने BJP के मुस्लिम उम्मीदवार को नकारा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63424215917284446228171d8e256deb0fdb2f491816976fda0b1077e9e6252c82e8edc17c1abca274ad98
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो मुस्लिम उम्मीदवार दिए थे, जिनको मुस्लिम आबादी ने ही नकार कर मामन खान और आफ़ताब अहमद को चुना। भारत में हर तीन-चार महीने में एक-दो चुनाव आते रहते हैं।

    भाजपा पर लगता रहा है मुस्लिमों को टिकट नही देने का आरोप

    हर चुनाव के साथ देश की वोटबैंक राजनीति और उससे जुड़े मुद्दे भी उठते हैं। प्रत्येक चुनाव में जब भाजपा अपने उम्मीदवार घोषित करती है तो लिस्ट में मुस्लिम नाम ढूँढने वाले हमेशा शोर मचाते हैं। उनका आरोप रहता है कि भाजपा की राजनीति में मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं है और वह मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट नहीं देती। यह आरोप गुजरात चुनाव से लेकर उत्तर प्रदेश और हालिया लोकसभा चुनावों तक लगता आया है।

    विपक्षियों को भाजपा ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

    भाजपा पर यह आरोप लगाने 2024 के हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में निरुत्तर हो गए। भाजपा ने इन चुनावों में कुल 28 मुस्लिमों को टिकट दिया। 2 मुस्लिमों को हरियाणा में जबकि 26 मुस्लिम उम्मीदवारों को भाजपा ने जम्मू कश्मीर में उतारा। भाजपा ने हरियाणा के नूंह जिले की 3 में से 2 सीटों में पर मुस्लिम उम्मीदवार दिए। उसने फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद जबकि पुन्हाना से एजाज खान को उतारा था।

    भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवारों को आखिर क्यों नकार देता है मुस्लिम समाज ?

    चुनाव नतीजों में इनमें से एक भी मुस्लिम उम्मीदवार जीतने में सफल नहीं रहा है। जम्मू कश्मीर में भी भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवारों को सफलता नहीं हासिल हुई। हरियाणा में भी उसके दोनों उम्मीदवार हार गए। हरियाणा में उन सीटों पर भी भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवार हारे जहाँ लगभग 80% जनसंख्या मुस्लिम है। फिरोजपुर झिरका में मुस्लिम आबादी ने भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवार नसीम अहमद को ना चुन कर कांग्रेस के मामन खान को चुना।

    यह भी पढ़ें :  बंगाल में डबल स्ट्राइक! जमकर गरज रहा बुलडोजर, UCC भी तय! कट्टरपंथियों के उड़े होश

    कॉन्ग्रेस के मामन खान ने हरियाणा के अंदर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वह 98000 वोटों के अंतर से जीते हैं। गौरतलब है कि यह वही मामन खान हैं जो नूंह दंगों में आरोपित हैं और इस मामले में जेल तक जा चुका है। मामन खान को इन नूंह दंगों, जिनमें एक युवक की मौत हुई थी, उनका सरगना बताया गया था। मामन खान पर मात्र दंगा भड़काने ही नहीं बल्कि धमकी देने का भी आरोप है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो अन्याय करने वालों को मेवात छोड़ना पड़ेगा।

    हिंदू विरोधी उम्मीदवार को ही क्यों जिताता है मुस्लिम समाज ?

    मामन खान को जिताना और वह भी हरियाणा में सबसे बड़े अंतर से जिताना दिखाता है कि मुस्लिम समाज को भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवार पसंद नहीं है। इसका अर्थ है कि यदि उनके सामने भाजपा मुस्लिम उम्मीदवार देती भी है तो उसे मुस्लिम वोट नहीं देंगे। उनका वोट ऐसे व्यक्ति को जाने की संभावना अधिक दिखाई पड़ती है जो दंगे में आरोपित है और विकास-इन्फ्रा जैसी बातों से कोसों दूर है। मामन खान की जीत यह भी दर्शाती है कि मुस्लिम वोट उसे पसंद करता है जो भाजपा को हराता हो, भले ही वह दंगा आरोपित क्यों ना हो।

    मुस्लिम आबादी को नहीं चाहिए विकास, जानिए फिर क्या है इनका मकसद…

    मामन खान और आफताब खान जैसे उम्मीदवारों की जीत में बड़े अंतर यह भी दिखाते हैं कि मुस्लिम आबादी का ध्यान विकास की तरफ कम और खुद को वोटबैंक बना कर राजनीति की तरफ अधिक है। मेवात देश के सबसे अधिक पिछड़े, गरीब और अपराध ग्रसित इलाकों में से एक है। बावजूद इसके इस क्षेत्र से मतदाताओं ने उस उम्मीदवार को भारी मतों से जिताया जिसने कभी विकास की बात ही नहीं की ।

    यह भी पढ़ें :  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    राजधानी दिल्ली से मात्र 100 किलोमीटर के दायरे में होने के बावजूद हाल तक यहाँ मूलभूत सुविधाएँ नहीं पहुँची थी। यहाँ महिलाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। यही पर बीत वर्ष नल्हड़ महादेव में जल चढ़ाने गए हिन्दुओं पर कट्टरपंथी भीड़ ने हमला किया था। लेकिन इन सब मुद्दों को सुलझाने का वादा करने के बजाय मामन जैसे लोगों को चुना जाता है।

    आखिर देश विरोधी ताकतों द्वारा कब तक इस्तेमाल होता रहेगा मुस्लिम समाज ?

    ऐसे में मुस्लिमों को खुद इस यह सोचना होगा कि कब तक केवल भाजपा को हराने के नाम पर ही वोट करते रहेंगे भले ही उनके पास अपने ही समुदाय का उम्मीदवार हो। उन्हें यह भी सोचना होगा कि मात्र भाजपा का हौव्वा दिखा कर उनसे वोट लेने वाली पार्टियाँ उनका विकास कब करेंगी। भाजपा पर यह आरोप लगाने वाले मुस्लिम समाज को यह समझना होगा कि सबका साथ और सबका विश्वास का नारा तभी आगे बढेगा जब मुस्लिम उसमें शामिल हो जाएँ।

    यह भी पढ़ें: दूसरे राज्यों से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार, आठ युवतियों समेत दलाल गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: हारते-हारते बचा भारत, बांग्लादेश को 3 गेंद पर चाहिए थे सिर्फ 2 रन; हार्दिक पांड्या ने जबड़े से छीन ली जीत

    यह भी पढ़ें: हरियाणा हारते ही राहुल को अपनों ने दिखाया ठेंगा, INDIA अलायंस की ये बातें सुनकर रो देगी कांग्रेस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026

    बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,670 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,090 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026929 Views
    Don't Miss

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    महासमुंद/स्वराज टुडे; छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 18 वर्षीय भारती टंडन की हत्या कर शव को…

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.