Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दूसरे राज्यों से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार, आठ युवतियों समेत दलाल गिरफ्तार
    Featured

    दूसरे राज्यों से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार, आठ युवतियों समेत दलाल गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n634287257172844391913289cc0f4d0bea18efd08e74babe8ed9a564dde14bbd8af4361ce9487012ab3cd8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: सरकंडा क्षेत्र के मोपका गुलाब नगर स्थित किराए के मकान में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का मामला सामने आया है।

    मोहल्लेवालों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आठ युवतियों और दलाल को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। आरोपित से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि मोपका के गुलाब नगर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस की टीम संदेहियों पर नजर रखे हुए थे। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान वहां पर उत्तर प्रदेश की दो, पश्चिम बंगाल की एक, मध्य प्रदेश की एक और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की चार युवतियां मिलीं। पूछताछ में युवतियां गोलमोल जवाब दे रही थीं।

    कड़ाई करने पर युवतियों ने बताया कि उन्हें मसानगंज में रहने वाला विकास भोजवानी मोटी रकम देने का लालच देकर बुलाया। इसके बाद वह युवतियों से देह व्यापार कराने लगा। यहां पर युवतियों को किराए के मकान में रखा था। बयान के आधार पर पुलिस ने युवतियों और आरोपित विकास भोजवानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवतियों और दलाल को न्यायालय में पेश किया गया है।

    मोहल्लेवालों ने की थी शिकायत

    किराए के मकान में युवतियों के आने के बाद मोहल्ले में बाहरी लोगों का आना-जाना बढ़ गया था। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद से पुलिस संदेहियों पर नजर रखे हुए थी। मकान में देह व्यापार की पुष्टि होने पर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल और महिला अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

    पहले जमीन की दलाली में आजमाया हाथ

    आरोपित विक्की भोजवानी पहले जमीन की दलाली करता था। इसमें सफल नहीं होने पर उसने दूसरे राज्यों से युवतियां बुलाकर उनसे देह व्यापार कराने लगा। इसके लिए उसने किराए पर मकान लिया था। इधर उसके इस धंधे की भनक मकान मालिक को भी नहीं थी। पुलिस अब आरोपित के मोबाइल को जब्त कर जांच कर रही है। इससे उसके साथियों की भी जानकारी मिल सकेगी।

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस की जीत पर उमर अब्दुल्ला को दी बधाई, उमर ने दिया ऐसा जवाब…

    यह भी पढ़ें: हारते-हारते बचा भारत, बांग्लादेश को 3 गेंद पर चाहिए थे सिर्फ 2 रन; हार्दिक पांड्या ने जबड़े से छीन ली जीत

    यह भी पढ़ें:हरियाणा हारते ही राहुल को अपनों ने दिखाया ठेंगा, INDIA अलायंस की ये बातें सुनकर रो देगी कांग्रेस 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,986 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,403 Views
    Don't Miss

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत कनकी निवासी मोहम्मद इकबाल मेमन ने कोरबा कलेक्टर से शिकायत…

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.