Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चिट फंड के 8 प्रकरणों में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता
    Featured

    चिट फंड के 8 प्रकरणों में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *आरोपी 06 वर्षो से अलग अलग स्थानों पर परिवार सहित लुक छिपकर रह रहा था*

    *लगातार बदल रहा था ठिकाना*

    *डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सागर, इंदौर में बदल चुका है ठिकाना*

    *वर्तमान में स्वयं अलवर राजस्थान और परिवार को भोपाल में छिपाकर रखा था*

    *भोपाल से किया गया गिरफ्तार*

    *बिलासपुर जिले में 07 ,सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 01 , कुल 08 अपराधों में वांछित था आरोपी*

    *कैरियर ड्रीम एजुकेशनल एकेडमी नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर लगभग 10 करोड़ रुपए की की गई है ठगी*

    *आरोपी का नाम :–*
    *अरुण वर्मा पिता उमेंद सिंह वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम टुंड्री थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ वर्तमान पता आयकर कॉलोनी भोपाल मध्यप्रदेश*

    बिलासपुर/स्वराज टुडे:  कैरियर ड्रीम एजुकेशनल एकेडमी नामक चिटफंड कंपनी बनाकर लगभग 10 करोड रुपए के ठगी के मामले में मुख्य डायरेक्टर फरार आरोपी अरुण कुमार वर्मा को गिरफ्तार करने में बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली है , आरोपी के द्वारा चिट फंड कंपनी में ज्यादा फायदा देने का लालच देकर निवेशकों से करीब 10 करोड़ रुपए का निवेश कराकर धोखाधड़ी किया गया है आरोपी एवं उसके अन्य साथियों के विरुद्ध बिलासपुर जिले में 07 प्रकरण एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले जिले में 01 प्रकरण कुल 08 प्रकरण पंजीबद्ध है , सभी प्रकरणों में आरोपी विगत 6 वर्षों से फरार था जिसे भोपाल से गिरफ्तार कर लाया गया है ।

    पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा द्वारा बिलासपुर जिले में चिट फंड कंपनियों के विरुद्ध दर्ज लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं , एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा को चिट फंड प्रकरणों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।

    पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में चिटफंड संबंधी लंबित प्रकरणों में लगातार समीक्षा कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने एवम संपत्ति चिन्हित कर कुर्क कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है । समीक्षा के दौरान पाया गया कि आरोपी अरुण कुमार वर्मा के विरुद्ध थाना सरकंडा में 04 प्रकरण थाना कोतवाली में 02 प्रकरण एवं थाना कोनी में 01 प्रकरण तथा थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 01 कुल 08 प्रकरण दर्ज है,जो की वर्ष 2018 से ही परिवार सहित फरार है ।

    पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा उक्त मामले को चैलेंज के रूप में स्वीकार करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन ,नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में आरोपी अरुण कुमार वर्मा को पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा फरार आरोपी अरुण कुमार वर्मा के संबंध में लगातार एकत्रित कर रही थी आरोपी के घटना समय से लेकर आज दिनांक तक के संबंध में मिलने वाले हर जानकारी पर का बारीकी से विश्लेषण कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा था।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा कोसाबाड़ी़ मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी किए गये नियुक्त, वार्ड 37 के प्रभारी बनाए गए सुभाष राठौर

    इसी दौरान मिले तकनीकी विश्लेषण से जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी अरुण कुमार वर्मा वर्तमान में जिला अलवर राजस्थान में रहता है एवं उसका परिवार भोपाल मध्य प्रदेश में रह रहा है , उपरोक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देशानुसार उप निरीक्षक कृष्णा साहू ,आरक्षक वीरेंद्र साहू एवं रंजीत खांडे को भोपाल भेजा गया , भोपाल पहुंचने पर पता चला की आरोपी भोपाल से इंदौर चला गया है ,जिसके वापस आने का इंतजार किया गया और अंततः आरोपी को आयकर कॉलोनी भोपाल से उसके किराए के मकान से हिरासत में लेकर थाना लाया गया है ।

    पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज होने के बाद वह डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सागर और इंदौर में परिवार सहित छुपकर रह रहा था इसके बाद स्वयं नौकरी करने हेतु अलवर राजस्थान चला गया और अपनी पत्नी को आयकर कॉलोनी भोपाल में किराए के मकान में छोड़ दिया था , छिपने का आईडिया उसे फिल्मों से मिली थी ।

    प्रकरण के अन्य आरोपीगण प्रदीप चंद्राकर, सतानंद चंद्राकर के विरुद्ध पूर्व में वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है । आरोपी अरुण कुमार वर्मा के फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा बिलासपुर जिले के सभी 07 प्रकरणों में स्थाई वारंट जारी किया गया है ।

    *आरोपी अरुण कुमार वर्मा के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों का विवरण :–*

    *थाना सरकंडा :–*

    अप क्र. 1006/2018 :– प्रार्थी डॉक्टर संजय बंजारे निवासी राज किशोर नगर सरकंडा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी अरुण कुमार वर्मा अपने अन्य साथी प्रदीप चंद्राकर के साथ मिलकर कैरियर ड्रीम एजुकेशनल एकेडमी में निवेश करने पर अच्छा लाभ दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2015 में 39 लाख रुपए कंपनी में जमा कराए गए ,फिर न तो लाभ दिया गया न ही मूलधन वापस किया गया ,मामले में रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 420 ,409, 120बी,34 भादवि एवं 6,10 छ.ग.निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    अप क्र. 1026/2018 :– प्रार्थी विजेंद्र कुमार खांडेकर निवासी नूतन कॉलोनी सरकंडा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी अरुण कुमार वर्मा कैरियर ड्रीम एजुकेशनल एकेडमी में निवेश करने पर अच्छा लाभ दिलाने का झांसा देकर 06 लाख 96 हजार रुपए कंपनी में जमा कराए गए ,फिर न तो लाभ दिया गया न ही मूलधन वापस किया गया ,मामले में रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 420 ,409, 120बी,34 भादवि एवं 6,10 छ.ग.निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया ।

    अप क्र. 1028/2018 :– प्रार्थी डॉक्टर व्यास नारायण कश्यप निवासी बंगाली पारा सरकंडा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी अरुण कुमार वर्मा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कैरियर ड्रीम एजुकेशनल एकेडमी में निवेश करने पर अच्छा लाभ दिलाने का झांसा देकर 01 लाख 50 हजार रुपए कंपनी में जमा कराए गए ,फिर न तो लाभ दिया गया न ही मूलधन वापस किया गया ,मामले में रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 420 ,409, 120बी,34 भादवि एवं 6,10 छ.ग.निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया ।

    अप क्र. 316/2019 :– प्रार्थी अभय राव फांसे निवासी चांदनी चौक कुडुदंड के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी अरुण कुमार वर्मा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कैरियर ड्रीम एजुकेशनल अकैडमी में निवेश करने पर अच्छा लाभ दिलाने का झांसा देकर 15 लाख 50 हजार रुपए कंपनी में जमा कराए गए ,फिर न तो लाभ दिया गया न ही मूलधन वापस किया गया ,मामले में रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 420 ,409, 120बी,34 भादवि एवं 6,10 छ.ग.निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया ।

    *थाना कोतवाली :–*

    अप क्र. 514/2018 :– प्रार्थी चंद्र मनी सिंह ठाकुर निवासी टिकरापारा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी अरुण कुमार वर्मा अपने अन्य साथी प्रदीप चंद्राकर के साथ मिलकर कैरियर ड्रीम एजुकेशनल अकैडमी में निवेश करने पर अच्छा लाभ दिलाने का झांसा देकर 03 लाख रुपए कंपनी में जमा कराए गए ,फिर न तो लाभ दिया गया न ही मूलधन वापस किया गया ,मामले में रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 420 ,409, 120बी,34 भादवि एवं 6,10 छ.ग.निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया ।

    यह भी पढ़ें :  योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    अप क्र. 515/2018 :– प्रार्थी राजेश कुमार राठौर निवासी राज किशोर नगर सरकंडा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी अरुण कुमार वर्मा अपने अन्य साथी प्रदीप चंद्राकर के साथ मिलकर कैरियर ड्रीम एजुकेशनल अकैडमी में निवेश करने पर अच्छा लाभ दिलाने का झांसा देकर 02 लाख रुपए कंपनी में जमा कराए गए ,फिर न तो लाभ दिया गया न ही मूलधन वापस किया गया ,मामले में रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 420 ,409, 120बी,34 भादवि एवं 6,10 छ.ग.निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया ।

    *थाना कोनी :–*

    अप क्र. 3702018 :– प्रार्थी अजय कुमार ध्रुव निवासी ग्राम पासिद थाना बिल्हा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी अरुण कुमार वर्मा अपने अन्य साथी प्रदीप चंद्राकर के साथ मिलकर कैरियर ड्रीम एजुकेशनल अकैडमी में निवेश करने पर अच्छा लाभ दिलाने का झांसा देकर 02 लाख रुपए कंपनी में जमा कराए गए ,फिर न तो लाभ दिया गया न ही मूलधन वापस किया गया ,मामले में रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 420 ,409, 120बी,34 भादवि एवं 6,10 छ.ग.निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया ।

    *थाना बिलाईगढ़ :–*

    अप क्रमांक :– 319 /2019 किरण साहू निवासी टुंडरी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि आरोपी अरुण कुमार वर्मा द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एलोवेरा की खेती करने का झांसा देकर महिला समूह एवम करीब 2 से 3 सौ ग्रामवासियों से लगभग 08 करोड़ रुपए की ठगी की गई है ।

    यह भी पढ़ें: धान गबन मामले का सहआरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: सूदखोर मामा जेल में..बाहर भांजों ने संभाल लिया मोर्चा, एसपी से की गई जबरन वसूली की शिकायत

    यह भी पढ़ें: शिक्षा स्तर में सुधार होने पर ही बनेगा विकसित भारत : श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विद्यालय के मेधावी छात्राओं को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026

    धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; मुस्कान और इमरान के ‘जहरीले रिश्ते’ का खुलासा

    August 28, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,889 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,362 Views
    Don't Miss

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन कोरबा…

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.