Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम की फाफाडीह क्षेत्र में जुए के फड़ पर बड़ी रेड कार्यवाही, 15 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026

    राशिफल 14 मई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 14, 2026

    नगर निगम की घोर लापरवाही: कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र, आम आदमी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने निगम के काट रहे हैं चक्कर

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एआई की दुनिया मे आयी एक क्रांति! रोबॉटिक मशीन चंद मिनटों में खाना बनाकर कर देगा आपको हैरान; वंडरशेफ ने लॉन्च किया चेफ मैजिक : ऑल-इन-वन किचन रोबोट
    Featured

    एआई की दुनिया मे आयी एक क्रांति! रोबॉटिक मशीन चंद मिनटों में खाना बनाकर कर देगा आपको हैरान; वंडरशेफ ने लॉन्च किया चेफ मैजिक : ऑल-इन-वन किचन रोबोट

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे : प्रीमियम किचन उत्पादों की कंपनी वंडरशेफ ने शेफ मैजिक नामक एक अत्याधुनिक उत्पाद पेश किया है। ये एक किचन रोबोट है जो घर पर खाना पकाने का अनुभव पूरी तरह से बदल देगा। इसमें 200 से ज्यादा रेसिपी पहले से लोड की गई हैं जिसे आप अपने स्मार्टफोन जैसे टचस्क्रीन से चुन सकते हैं। आपको बस स्क्रीन पर रेसिपी चुननी है, फिर मशीन बताएगी कि किस सामग्री को डालना है। वो सामग्री का वजन लेगी और फिर खुद ही सारी प्रक्रियाएं जैसे मिलाना, काटना, उबालना, भूनना, ब्लेंड करना आदि करेगी।

    IMG 20240411 WA0063

    वंडरशेफ के संस्थापक और CEO रवि सक्सेना ने कहा, ” हमने शेफ मैजिक से 3 साल में 200 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है। ये उत्पाद विदेशी बाजारों में भी बेचा जाएगा। अमेरिका और कनाडा के लिए अलग वोल्टेज की मशीन भी बनाई गई है। हम जून से वैश्विक बाजारों में इसको उपलब्ध करवाएंगे।

    उन्होंने आगे बताया , “शेफ मैजिक एक कनेक्टेड डिवाइस है। हम इस डिवाइस को सक्रिय रखेंगे और ग्राहकों की पसंद के अनुसार हर हफ्ते ताज़ा रेसिपी जोड़कर अनुभव को और ज्यादा रोचक बनाएंगे। ये नई रेसिपी हमारे ग्राहक चेफ मैजिक को उनके वाई-फाई से कनेक्ट करके डाउनलोड कर सकते हैं। सभी मशीनों को नियमित रूप से रेसिपी अपडेट मिलता रहेगा।

    शेफ मैजिक में शेफ संजीव कपूर द्वारा 200 से ज्यादा भारतीय और विदेशी व्यंजनों की रेसिपियां लोड की गई हैं। यह एक ऐसा विकल्प हैं जो दुनिया भर में रहने वाले भारतियों के लिए विकसित किया गया है। यह लोकप्रिय भारतीय खाद्यों से लेकर वेगन, जैन, कॉन्टिनेंटल, थाई, चाईनीज़ , इटलियन, मेक्सिकन और अन्य वैदिक रेसिपी तक कवर करता है। इसमें शाकाहारी, जैन, आयुर्वेदिक, मधुमेह और दिल के मरीजों के लिए भी विशेष रेसिपियां शामिल की गई हैं।

    यह भी पढ़ें :  Mungeli: ग्राम कोदवाबानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को जैविक खेती, ट्राइकोडर्मा एवं नील हरित शैवाल की दी गई जानकारी

    रवि सक्सेना ने बताया कि आज के समय में लोग बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। शेफ मैजिक से घर पर आसानी से स्वादिष्ट और स्वस्थ खाना बनाया जा सकता है। हमारा लक्ष्य हमेशा से ही ऐसे उपकरण विकसित करना रहा है जो घर पर खाना पकाना आसान और आनंददायक बना दें।

    शेफ संजीव कपूर ने कहा, “भारतीय लोग जीवन शैली की बीमारियों जैसे मोटापा, हृदय समस्या, और मधुमेह से पीड़ित हैं। आजकल युवा बहार के खाने का ज्यादा सेवन करने लगे हैं। बाहरी खाने की नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। शेफ मैजिक ने खाना बनाने को न केवल आसान बनाया है, बल्कि इसे रोचक भी बनाया है जिसे कोई भी आसानी से घर पर अपनी पसंद का खाना बना सकता है। वंडरचेफ में हम स्वस्थ भारत की ओर काम कर रहे हैं।”

    शेफ मैजिक में मोबाइल ऐप भी है जिससे दूर से ही मशीन को कंट्रोल किया जा सकता है। आप रेसिपी चुन सकते हैं और बाकी का काम मशीन खुद करेगी। आप अपनी रेसिपियां भी सेव कर सकते हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम की फाफाडीह क्षेत्र में जुए के फड़ पर बड़ी रेड कार्यवाही, 15 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026

    राशिफल 14 मई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 14, 2026

    नगर निगम की घोर लापरवाही: कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र, आम आदमी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने निगम के काट रहे हैं चक्कर

    May 14, 2026

    Korba: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 संपन्न, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

    May 14, 2026

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Raipur: सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम की फाफाडीह क्षेत्र में जुए के फड़ पर बड़ी रेड कार्यवाही, 15 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना गंज पुलिस एवं रात्रि गश्त टीम द्वारा…

    राशिफल 14 मई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 14, 2026

    नगर निगम की घोर लापरवाही: कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र, आम आदमी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने निगम के काट रहे हैं चक्कर

    May 14, 2026

    Korba: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 संपन्न, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.