Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    August 5, 2026

    बिहार में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, उसके बाद जो हुआ…

    August 5, 2026

    Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया आतंकी नेटवर्क का सरगना, उसके बेटे और भाई समेत नौ गिरफ्तार
    Featured

    आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया आतंकी नेटवर्क का सरगना, उसके बेटे और भाई समेत नौ गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कठुआ से डोडा तक सक्रिय आतंकियों की मदद करने वाले मास्टरमाइंड समेत नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कठुआ के अंबे नाल का रहने वाला मोहम्मद लतीफ उर्फ हाजी लतीफ ही मुख्य सरगना है।

    वह आतंकियों के नेटवर्क को चला रहा था। पकड़े गए लोगों में हाजी लतीफ का बेटा लियाकत, भाई नूरानी निवासी जुथाना व अन्य लोग शामिल हैं। यह सभी कठुआ के रहने वाले हैं।

    लतीफ पाकिस्तान के साथ मिलकर देश के खिलाफ साजिश रचने के साथ ही आतंकियों की मदद करता रहा है। इसका खुलासा हीरानगर के सैडा सोहल में 11-12 जून को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान हुआ। सूत्रों के अनुसार, लतीफ घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों के लिए गाइड का काम करता था। सैडा सोहल मुठभेड़ में शामिल आतंकियों को सांबा से कठुआ के इलाके में प्रवेश कराने और कैलाश कुंड के पास सुरक्षित पहुंचाने का काम हाजी और उसके परिवार के सदस्यों ने ही किया था। इतना ही नहीं, उसने कई लोगों को शामिल करते हुए आतंकी मददगारों का एक ओवरग्राउंड नेटवर्क तैयार किया था।

    पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था हाजी
    हाजी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों के सीधे संपर्क में था। डोडा के गंदोह में मारे गए तीन आतंकियों को भी हाजी लतीफ ने पनाह दी थी। लतीफ अब तक 20 से अधिक आतंकियों को घुसपैठ के बाद सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा चुका है। 60 वर्ष का सरगना पूरा नेटवर्क पैसों के लिए चला रहा था।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    एडीजीपी आनंद जैन ने बताया कि लतीफ को उधमपुर-कठुआ-डोडा जिलों के पहाड़ों और जंगलों की ऊपरी पहुंच में कैलाश पर्वत के आसपास की जानकारी है। वह इलाके में ओजीडब्ल्यू के पूरे नेटवर्क का सरगना है। इलाके से गुजरने वाले आतंकियों के समूहों के लिए गाइड आदि के रूप में काम करता था। लतीफ ने आतंकियों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने, उनके लिए खाने पीने का सामान मुहैया कराने के लिए दूसरे लोगों को अपने साथ जोड़ा। किसी को 500 तो किसी को हजार रुपये देकर उनसे आतंकियों के लिए सामान जमा किया।

    ये हुए गिरफ्तार

    मोहम्मद लतीफ, अख्तर अली निवासी अंबे नाल, नूरानी निवासी जुथाना, मकबूल निवासी सोफेन, लियाकत , कासिम दीन , खादिम उर्फ काजी कट्टल भडू,सददाम, कुशाल निवासी बिलावर ।

    50 चरवाहों को दबोचा, तब मिला किंगपिन
    केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से मिली लीड और डोडा-गंदोह मुठभेड़ से मिले सुराग हाजी तक पहुंचने में मददगार साबित हुए। पुलिस ने कठुआ के ऊपरी क्षेत्रों में बनाई गई ढोक में रहने वाले 50 चरवाहों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। ये वो लोग थे, जो आतंकियों के संपर्क में आए। जिनसे आतंकियों ने मदद करने को कहा। इनमें से कुछ ने तो पुलिस को बताया कि उन्हें आतंकियों ने पैसे देकर सामान मंगवाया। लेकिन कुछ ऐसे थे, जिन्होंने पुलिस को जानकारी नहीं दी। इन्हीं में मोहम्मद लतीफ भी शामिल था। जो पूरे नेटवर्क चला रहा था।

    चरवाहों की ढोक और रूट का इस्तेमाल

    बता दें कि आतंकी चरवाहों के रूट इस्तेमाल कर रहे थे। इनके द्वारा ऊपरी इलाकों में बनाई गई ढोक में रह रहे थे। इन रूट का दशकों पहले से इस्तेमाल होता आया है। इन इलाकों में सेना की मूवमेंट नहीं थी। इसी का लाभ उठाकर आतंकी संगठनों ने चरवाहों से संपर्क किया। उनके जरिए घुसपैठ की और अपना नेटवर्क तैयार किया। इन मददगारों के पकड़े जाने के बाद इस बात का भी खुलासा हो गया है कि डोडा, किश्तवाड़ से लेकर रियासी और उधमपुर तक पहुंचे आतंकियों के दल ने सांबा-कठुआ में आईबी के रास्ते घुसपैठ की थी।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 5 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    लतीफ को एक आतंकी के लिए मिलता था 50 हजार

    सूत्रों का कहना है कि लतीफ को आतंकी नेटवर्क चलाने के लिए बड़े स्तर पर पैसा मिला है। करीब 10 से 15 लाख रुपये ले चुका है। इस पैसे से ही उसने आतंकियों के नेटवर्क खड़ा किया।

    यह भी पढ़ें: ‘माय आइटी रिटर्न’ ने भारत का पहला अनूठा मोबाइल ऐप किया लॉन्च, टैक्स फाइलिंग में आया बड़ा बदलाव

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में 25 लाख हिंदुओं का हुआ था कत्ल…आज भी जारी है हिंसा…भारत सरकार के नाम नामचीन लेखकों व वकीलों का ओपन खत

    यह भी पढ़ें:  सक्सेस स्टोरी: सिर्फ ₹4,000 से शुरू किया बिजनेस, आज ₹2.5 लाख महीने की कमाई, मां-बेटे ने मिलकर ऐसे किया कमाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    August 5, 2026

    बिहार में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, उसके बाद जो हुआ…

    August 5, 2026

    Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    August 5, 2026

    राशिफल 5 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 5, 2026

    Korba: IAS अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन के विवाद ने पकड़ा तूल, अब दुर्व्यवहार के आरोपों पर मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

    August 5, 2026

    मुस्लिम युवक ने अपहरण के बाद 2 दिन घर में बंधक बनाकर किया रेप, पकड़े जाने के बाद भीड़ ने कर दिया फैसला ‘ऑन द स्पॉट’, अब एक्शन मोड में पुलिस

    August 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,811 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,466 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,164 Views
    Don't Miss

    स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    August 5, 2026

    राजस्थान अलवर/स्वराज टुडे: अलवर पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान 3.0 के तहत एक ऐसे अंतरराज्यीय…

    बिहार में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, उसके बाद जो हुआ…

    August 5, 2026

    Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    August 5, 2026

    राशिफल 5 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.