Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर आवेदन की समयसीमा बेहद नजदीक, 10वीं-आईटीआई पास भरें फॉर्म
    Featured

    असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर आवेदन की समयसीमा बेहद नजदीक, 10वीं-आईटीआई पास भरें फॉर्म

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल, 19 फरवरी को बंद कर देगा। उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से कल तक जमा कर सकते हैं।

    आरआरबी एएलपी 2024 भर्ती कुल 5,696 सहायक लोको पायलट रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

    आयुसीमा

    इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2024 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

    आवेदन शुल्क

    आरआरबी एएलपी 2024 आवेदन शुल्क एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

    भर्ती प्रक्रिया

    भर्ती प्रक्रिया में पांच चरण शामिल होंगे:
    ◆ पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1)
    ◆ दूसरा चरण (CBT 2)
    ◆ कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
    ◆ दस्तावेज सत्यापन (DV)
    ◆ मेडिकल परीक्षा (ME)

    आवश्यक दस्तावेज

    उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:

    ◆ हाल ही में, सफेद पृष्ठभूमि पर लिया गया जेपीईजी प्रारूप में रंगीन पासपोर्ट फोटो, फाइल का आकार 30-70 KB होना चाहिए।
    ◆ JPEG में स्कैन किए गए हस्ताक्षर, फाइल का साइज 30-70 KB होना चाहिए।
    ◆ पीडीएफ प्रारूप में एससी, एसटी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)। प्रमाणपत्र का आकार 500 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए। मुफ्त ट्रेन यात्रा पास के लिए एससी, एसटी प्रमाणपत्र आवश्यक है।
    ◆ अधिसूचना में, आरआरबी ने उम्मीदवारों से फोटो की कम से कम 12 प्रतियां रखने के लिए कहा क्योंकि बाद के चरणों में भी इसकी आवश्यकता होगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन

    आरआरबी एएलपी शैक्षिक योग्यता

    आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/रखरखाव मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो/टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिकल (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक ट्रेडों में एनसीवीटी/एससीवीटी के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास होना चाहिए।

    या

    आईटीआई के बदले किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या इन इंजीनियरिंग विषयों की विभिन्न स्ट्रीम्स के संयोजन के साथ 10वीं उत्तीर्ण हो।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026

    Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    October 29, 2026

    सी डब्ल्यू हाउस कोरबा में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन, NCH गेवरा हास्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० रामलाल ने दी अपनी सेवाएं

    October 29, 2026

    Korba: कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

    October 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,055 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,423 Views
    Don't Miss

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    बिहार मधुबनी/स्वराज टुडे:  मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महाअभियान…

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026

    Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.