अब सफर के दौरान टोल नहीं बनेगा बाधा ! ऑटोमेटिक कटेगा टैक्स – नितिन गडकरी

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मौजूदा टोल टैक्स व्यवस्था खत्म करने की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब से सड़कों पर लोगों को जगह-जगह रूक कर टोल टैक्स नहीं देना होगा बल्कि यह प्रक्रिया ऑटोमेटिक हो जाएगी।

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि अब निकास के समय किलोमीटर के हिसाब से नए सिस्टम से स्वत: टैक्स कट जाएगा। यह दो महीने के भीतर शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि सड़क के उपयोग के आधार पर पैसा सीधे बैंक खातों से काटा जाएगा, जिससे यात्रियों का समय और पैसा बचेगा।

अत्यधिक टोल टैक्स की शिकायतों पर बोलते हुए, मंत्री ने बताया कि राजमार्गों से समय की बचत होती है और इससे ईंधन की खपत भी कम होती है। उदाहरण के माध्यम से अपनी बात समझाते हुए गडकरी ने कहा, “पहले मुंबई से पुणे जाने में नौ घंटे लगते थे। अब यह दो घंटे का सफर है। सात घंटे का डीजल बचता है। स्वाभाविक रूप से हमें बदले में कुछ पैसे देने होंगे। हम इसे सार्वजनिक-निजी निवेश के माध्यम से कर रहे हैं। इसलिए हमें पैसे भी वापस करने होंगे।”

यह भी पढ़ें: कमला नेहरू महाविद्यालय की विवादित सहायक प्राध्यापिका और उसके पिता पर दर्ज हुई एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें :  राशिफल 7 अक्टूबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की हत्या, बिहार से आई थी जॉब करने पर मिली दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने कोरबा में की सुनवाई, कार्यपालन अभियंता के विरुद्ध आयोग ने विभागीय कार्यवाही हेतु की अनुशंसा

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -