Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘अब मर जाना कुबूल है लेकिन बीजेपी के साथ जाना कभी कुबूल नहीं’… इस बयान के 1 साल बाद फिर भाजपा में शामिल हो गए नीतीश कुमार, जानिए देश के सबसे बड़े पलटूराम ने कब कब मारी पलटी
    Featured

    ‘अब मर जाना कुबूल है लेकिन बीजेपी के साथ जाना कभी कुबूल नहीं’… इस बयान के 1 साल बाद फिर भाजपा में शामिल हो गए नीतीश कुमार, जानिए देश के सबसे बड़े पलटूराम ने कब कब मारी पलटी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से इस्तीफा दे दिया है। बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर चुकी है। सीएम ने इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अब वह नए गठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब नीतीश ने पलटी मारी हो।

    बिहार के सीएम के इस्तीफे के साथ ही राज्य में 9 अगस्त 2022 से चला आ रहा राजद के साथ महागठबंधन से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश की इस पलटी ने महागठबंधन के साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी धड़े वाले इंडिया गठबंधन को भी बड़ा झटका दिया है। नीतीश कुमार ने एक बार फिर पलटी मार दी है। कभी बिहार में अपने सुशासन के लिए जाने जाने वाले नीतीश कुमार ने ‘सुशासन बाबू कहलाने से लेकर ‘पलटू कुमार’ यानी पाला बदलने वाले व्यक्ति के रूप में लंबा सफर तय किया है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के बाद चार बार पलटी मार चुके हैं। उनकी राजनीति को देखकर यही कहा जा सकता है कि ‘जिसमें है दम उसके हैं हम’ की तर्ज पर पार्टी बदलने में माहिर हो चुके हैं ।

    जानिए नीतीश कुमार ने कब-कब कहां पलटी मारी

    1) पहली पलटी: 17 साल का रिश्ता टूटा

    नीतीश कुमार ने पहली बार 1994 में जनता दल से अलग होकर समता पार्टी बनाई थी। उस समय जॉर्ज फर्नानडीज नीतीश कुमार के साथ थे। 90 के दशक में ही नीतीश कुमार पहली बार बीजेपी के साथ आए थे। नीतीश कुमार ने 2005 में पहली बार बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई थी। लगभग 8 साल के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार 2013 में पाला बदला था। उस समय उन्होंने भगवा पार्टी के साथ जेडीयू के 17 साल लंबे राजनीतिक गठबंधन को खत्म करने का फैसला किया था। उस समय नीतीश ने पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी का विरोध जताया था। नीतीश कुमार बीजेपी की तरफ से नरेंद्र मोदी को पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने से नाखुश थे। नीतीश कुमार ने 2014 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ा। इस चुनाव के बाद नीतीश कुमार को केवल दो सीट मिली। जबकि 2009 के चुनावों में जेडीयू को 18 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

    यह भी पढ़ें :  जनगणना कार्य में लापरवाही पर कोरबा जिले के पीएमश्री सेजेस दीपिका की तीन व्याख्याता निलंबित, कलेक्टर ने की थी अनुशंसा

    2) दूसरी पलटी: कांग्रेस-राजद से मिलाया था हाथ

    2014 में, बीजेपी के प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने के बाद, कुमार ने जेडीयू की हार की जिम्मेदारी ली। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने जीतम राम मांझी को सीएम नियुक्त कर दिया। लालू यादव की राजद और कांग्रेस ने कुमार की जदयू का समर्थन किया और कुमार विधानसभा में बहुमत परीक्षण में सफल रहे। अंततः जदयू-कांग्रेस-राजद गठबंधन, महागठबंधन का गठन हुआ। गठबंधन ने कुमार को 2015 में राज्य चुनाव जीतने में मदद की। इससे लालू यादव के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव के लिए राह खुली। इसके बाद तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने थे। इस चुनाव में राजद बड़े दल के रूप में थी।

    3) तीसरी पलटी : 2017 में फिर असंतुष्ट हुए नीतीश

    गठबंधन में राजद के महत्व से असंतुष्ट कुमार 2016 में फिर से सुर्खियों में आये। उस समय नीतीश कुमार का झुकाव बीजेपी की नोटबंदी और जीएसटी संबंधी नीतियों की ओर दिखाई दिया। हालांकि कुमार के झुकाव का गठबंधन में शामिल दलों ने स्वागत नहीं किया। हालांकि, सीबीआई की लालू यादव और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज करने के बाद उन्हें गठबंधन में बढ़त हासिल करने का एक और मौका मिला। कुमार ने गठबंधन से संपर्क किया और तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगा। तेजस्वी का सीबीआई की चार्जशीट में भी था। हालांकि, लालू ने इनकार कर दिया। इसके बाद नीतीश कुमार ने 2017 में फिर से पलटी मारी और बीजेपी से हाथ मिला लिया। इसके बाद वह फिर से मुख्यमंत्री बने। विधानसभा में बहुमत सीटों के साथ, बीजेपी ने जेडीयू के साथ गठबंधन में बढ़त हासिल की। कुमार को चौथी बार सीएम चुना गया। उन्होंने बीजेपी की तरफ से चुने गए दो उपमुख्यमंत्रियों- तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी सहित 14 मंत्रियों की परिषद का नेतृत्व किया। यह देखते हुए कि भगवा पार्टी ने तब बहुमत सीटें हासिल की थीं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    4) चौथी पलटी : 2022 में फिर असहज हो गए नीतीश

    गठबंधन के एक साल पूरे होने पर, नीतीश कुमार ने बिहार में दो डिप्टी सीएम की नियुक्ति पर असंतोष के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर आपत्ति जताई थी। कई मतभेदों के बाद, कुमार ने अगस्त 2022 में बीजेपी से नाता तोड़ लिया। 9 अगस्त 2022 को नीतीश कुमार ने कहा था कि बीजेपी हमारा का अस्तित्व समाप्त करना चाहती है। बीजेपी हमारी पार्टी को खत्म करना चाहती है। इस बात के साथ उन्होंने एनडीए गठबंधन छोड़ा था। उस समय राजद ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने फिर पलटी मारते हुए सीएम पद बरकरार रखा।

    5) अब पांचवीं पलटी में बिहार में क्या होगी मौजूदा स्थिति

    वर्तमान में, बिहार के 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से, राजद के पास 79 सीटें हैं। वहीं, जदयू के पास 45 और भाजपा के पास 78 विधायक हैं। नीतीश कुमार अब बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाएंगे। इसके बाद फिर से सीएम बनेंगे। 2010 के बिहार चुनाव में जेडीयू को 115 सीट मिली थी। वहीं, 2015 में जेडीयू को 71 सीट मिली। इसके बाद 2020 में घटकर सिर्फ 43 सीटों तक सिमट गए। इससे साफ है कि विधानसभा में जेडीयू की ताकत कम हो रही है। ऐसे में अब यह देखना बाकी है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार और कुमार के आसपास की राजनीति किस तरह करवट बदलती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,879 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गुजरात के राजकोट में 30 एकड़ में फैली कंपनी- पान हेल्थ। आज…

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.