Featuredस्वास्थ्य

हेल्थ टिप्स : जानें कब्ज से निपटने के 5 घरेलू तरीके

Spread the love

जब आपको कब्ज होता हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मल त्याग न होने के कारण पेट फूलना व पेट में तकलीफ जैसे कई असुविधाजनक समस्या हो सकता हैं।

यदि आप सोचते हैं कि आपको कब्ज को ठीक करना उतना ही आसान होगा, जितना एक गिलास पानी पीना, तो यह उतना आसान नहीं है। भले ही यह हममें से अधिकांश लोगों को कितना भी अरुचिकर लगें, लेकिन डॉक्टर कहते हैं कि बेहतर उपाय व जीवनशैली में बदलाव है, तो कब्ज को पहले से ज्यादा ठीक करने में मदद मिल सकता है। यदि आप चाहें तो कब्ज को कुछ घरेलू उपचारों से भी ठीक कर सकते हैं, आइए जानते हैं कब्ज से निपटने के 5 घरेलू नुस्खे के बारें में।

1. अधिक फाइबर खाएं

आप अपने आहार में अधिक फाइबर युक्त भोजन को शामिल करें। उसके लिए आप ताजे फल, सब्जियां व अनाज का सेवन कर सकते हैं। यह खाद्य पदार्थ न केवल सिर्फ आपके शरीर के ऊर्जा के लिए अच्छे स्रोत माने जाते हैं, बल्कि इसमें फाइबर भी होते हैं, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

2. अधिक पानी पिएं

पानी कब्ज को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। जितना लिक्विड आपके शरीर में होगा उतनी ही आसानी से आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है, इसलिए अपने साथ पानी की बोतल हमेशा रखें।

3. अजवाइन का पानी पिएं

अजवाइन का पानी कब्ज से निजात पाने का एक घरेलू नुस्खा है। अगर आपको कब्ज ज्यादा हैं, तो आप अजवाइन को पानी में डालकर उबाल लें फिर उस पानी को पिएं। इससे आपको राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  जेडीयू प्रत्याशी के ऐलान के बाद बीजेपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सियासी हलचल हुई तेज

4. फल खाएं

फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए फलों को अपने दिनचर्या में जरुर शामिल करें। साथ ही फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है, जिससे कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है, इसलिए अधिक से अधिक पानी युक्त फलों का इस्तेमाल करें।

5. जूस पिएं

जूस लिक्विड होते हैं और आप इन्हें अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। चाहे अनार का हो, पाइनएप्पल का हो, मौसमी का हो या संतरे का हो। इन फलों में अच्छे मात्रा में विटामिंस होते हैं, जो पेट को साफ करने में मदद करते हैं।

Disclaimer: इस लेख में मौजूद सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button