Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा – गोपाल मोदी

    August 3, 2026

    गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    August 3, 2026

    मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना : ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी किए बिना जनसुनवाई स्वीकार नहीं – जयसिंह अग्रवाल

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा, देशभर में ठगी की आशंका; कहीं आपने तो नहीं भरा फॉर्म
    Featured

    सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा, देशभर में ठगी की आशंका; कहीं आपने तो नहीं भरा फॉर्म

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: साइबर अपराधियों ने नोएडा सेक्टर-62 स्थित भारतीय तटरक्षक बल (आइसीजी) कार्यालय के नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर उस पर सहायक कमांडेंट की नौकरी का विज्ञापन जारी कर दिया। फर्जी वेबसाइट के जरिए देशभर के युवकों से ठगी की आशंका है। इस मामले में भारतीय तटरक्षक बल के प्रबंधन ने सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज कराया है।

    कमांडेंट टी. नगामलिएन ज्वाइंट डायरेक्टर रिक्रूटमेंट ने पुलिस को शिकायत दी कि भारतीय तटरक्षक (आइसीजी) रक्षा मंत्रालय के तहत संघ का एक सशस्त्र बल है। यह समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करता है। आइसीजी का मुख्यालय दिल्ली में है। आइसीजी का भर्ती निदेशालय सेक्टर-62 में है। उन्होंने बताया कि आइसीजी सीडैक (पुणे) के समन्वय से कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित कर भर्ती करता है। इसके लिए आइसीजी ने 18 दिसंबर 2020 को सीडैक से https//joinIndiancoastguard.cdac.in वेबसाइट बनवाई थी। इसी वेबसाइट का इस्तेमाल नए विज्ञापन प्रकाशित करने, आवेदन आमंत्रित करने के लिए किया जाता है। इसी पर प्रवेश पत्र और परीक्षा परिणाम जारी होते हैं।

    भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम से पिछले दिनों आइसीजी को एक संदिग्ध और फर्जी वेबसाइट https//joinIndian coastguard.cdac.co.in के संबंध में 27 दिसंबर 2023 को ई-मेल प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि फर्जी बेवसाइट बनाने के बाद इस पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसकी पुष्टि सीडैक पुणे ने भी की। फर्जी वेबसाइट के जरिये सहायक कमांडेंट (सर्विसमैन) की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए, जबकि आइसीजी ने ऐसी किसी भर्ती के लिए विज्ञापन नहीं दिया था।

    ऐसे करें असली वेबसाइट की पहचान

    साइबर क्राइम एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल के मुताबिक अगर वेबसाइट के लिंक की शुरुआत में https// निशान ना दिखे तो समझिये कि आप नकली वेबसाइट पर हैं। लुक, लोगो और फॉन्ट को ध्यान से देखें। नकली वेबसाइट की स्पेलिंग, फॉन्ट टाइप बिलकुल असली वेबसाइट जैसी होती है। जैसे Amazon की जगह नकली वेबसाइट का नाम Amezon होगा। ऐसे उल्टे-पुलटे नाम पर नजर पड़ते ही सतर्क हो जाएं।

    यह भी पढ़ें :  वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

    देशभर के युवाओं से ठगी की आशंका

    साइबर अपराधियों ने फर्जी वेबसाइट के जरिये आवेदकों से फीस भी मांगी गई। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपियों ने देशभर के सैकड़ों युवकों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। अभी तक शहर में किसी युवक ने इस प्रकार की ठगी को लेकर शिकायत नहीं दी है। साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।

    ये सावधानी जरूरी

    1. हमेशा कंपनी की अधिकृत्त वेबसाइट से ही कस्टमर केयर का नंबर लें।
    2. जिस वेबसाइट को क्लिक करने के बाद लाल रंग का निशान दिखे, उन पर क्लिक न करें।
    3. किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में किसी प्रकार का ऐप या लिंक ओपन न करें।
    4. अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते से जुड़ी कोई जानकारी ने दें।
    5. अपने फोन और लैपटॉप में एंटीवायरस को चालू करके रखें।

    गूगल पर उपलब्ध नंबर सुरक्षित नहीं

    इस समय गूगल पर साइबर अपराधियों ने कंपनियों से
    मिलती-जुलती हजारों वेबसाइट बनाकर उस पर अपना नंबर डाल दिया है। जैसे ही कोई व्यक्ति किसी प्रकार की जानकारी के लिए गूगल पर सर्च करता है तो जालसाजों की वेबसाइट दिखने लगती है। वहां क्लिक करने के बाद कंपनी के फर्जी नंबर मिलते हैं। इसके साथ ही इन वेबसाइट के जरिए लोगों के फोन में कुछ ऐप भी खुद ही डाउनलोड हो जाते हैं। इन ऐप के जरिए जालसाज लोगों के फोन में घुसपैठ करते हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा – गोपाल मोदी

    August 3, 2026

    गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    August 3, 2026

    मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना : ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी किए बिना जनसुनवाई स्वीकार नहीं – जयसिंह अग्रवाल

    August 3, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं.रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल जी की मनाई गई जयंती

    August 3, 2026

    सावन के पहले सोमवार को पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    August 3, 2026

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,802 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,464 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,160 Views
    Don't Miss

    संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा – गोपाल मोदी

    August 3, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा है कि इस…

    गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    August 3, 2026

    मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना : ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी किए बिना जनसुनवाई स्वीकार नहीं – जयसिंह अग्रवाल

    August 3, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं.रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल जी की मनाई गई जयंती

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.