Featuredदेश

राह चलती लड़कियों के हिप्स पर हाथ मारने वाला सलमान चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाने में हुई इतनी खातिरदारी कि अपने पैरों पर चलना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

Spread the love

उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर/स्वराज टुडे : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल जमकर वायरल हो रहा है। पहले वीडियो में एक बाइक सवार शख्स सड़क पर चल रही लड़की के साथ छेड़खानी कर फरार होता दिखाई दे रहा है।
इसका एक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हुई। इसके बाद इस शख्स का दूसरा नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहा है।

चौंकाने वाला वीडियो हुआ था वायरल

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर में एक बाइक सवार शख्स सड़क किनारे चल रही एक लड़की के हिप में थप्पड़ मारता दिखाई दिया। पीड़ित लड़की कुछ समझ पाती इसके पहले आरोपी शख्स पलक झपकते वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। लेकिन वो भूल गया कि उसकी नापाक हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

जब इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने आरोपी शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति आदतन अपराधी है। लगातार इस तरह की हरकतें कर रहा था। लड़कियों को डराने के लिए एसिड की बोतल लेकर घूमता था। हालांकि अब ये पुलिस की गिरफ्त में है। शख्स का नाम सलमान बताया जा रहा है।

देखिए वीडियो

 

वहीं अब नया वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में आरोपी शख्स पुलिस की गिरफ्त में हैं लेकिन अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। बताया गया कि इसका एनकाउंटर भी नहीं हुआ है लेकिन अब ये पैरों पर क्यों नहीं चल पा रहा है, इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें :  कुश्ती में संग्राम सिंह ने चटाई पकिस्तानी पहलवान को धूल.. इंटरनेशनल प्रो रेसलिंग में लहराया भारत का तिरंगा

आरोपी सलमान की शर्मनाक हरकत को देखकर जिस तरह लोग भड़के हुए थे, उसकी त्वरित गिरफ्तारी के बाद लोग UP पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब लोगों का कहना है कि इस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिससे ये शख्स दोबारा लड़कियों की तरफ देखने से भी डरे।

यह भी पढ़ें: नकली दूध, पनीर, मावा के बाद अब नकली सरसों भी बिक रही है बाजार में

यह भी पढ़ें: ट्रेन के जनरल डिब्बे में गुमसुम बैठे थे 12 बच्चे, RPF ने की पूछताछ तो हुआ बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें: तीसरे टर्म में पीएम मोदी के लिए आसान नहीं होगा सरकार चलाना, जानिए कहां कहां आएंगी दिक्कतें

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button