Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 24 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 24 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 24 मार्च रविवार को चंद्रमा का संचार पूर्वाफाल्गुनी उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से सिंह राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज होलिका दहन पर चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बन रहा है जिससे धन योग निर्मित हो रहा है साथ ही आज बुध और चंद्रमा एक दूसरे से छठे भाव में विराजमान होकर चंद्राधि योग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष, सिंह और मीन राशि के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा और इन्हें धन का लाभ मिलेगा। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि के लिए धन वृद्धि योग लेकर आया है। परिवार में आज आपके खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कुछ नए लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे। घर पर किसी मेहमान के आगमन के कारण आपको अपनी वाणी या व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। बच्चों के लिए आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवन स्तर में सुधार होगा और यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा।

    वृषभ राशि 

    आज का दिन वृषभ राशि के लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। सुबह से ही आज आप जोश और उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कुछ संवेदनशील मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज दीर्घकालीन निवेश और किसी को उधार और कर्ज देने से बचना चाहिए। नया वाहन खरीदने की इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आपकी सहयोग की भावना बढ़ेगी और आप सभी का सम्मान करेंगे जिससे आपका प्रभाव भी आज बना रहेगा। आपको किसी भी मामले में बड़ों की सलाह जरूर माननी चाहिए और जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। काम की तलाश कर रहे लोगों को किसी मित्र से मदद मांग मिल सकती है। आज आपको दूर रह रहे परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन फिर भी आपके घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। आज शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    ​कर्क राशि 

    आज का दिन कर्क राशि के लिए तनाव और उलझन भरा रह सकता है। आपको कुछ मामलों में बाधाओं का सामना करना होगा। आप आर्थिक अवसरों के बारे में अधिक सोच-विचार कर सकते हैं, जिसके कारण कुछ बड़े मौके आपके हाथ से फिसल सकते हैं। आज आप घर में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे जिससे पारिवारिक जीवन के मामले में आपका दिन सुखद रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या में आज कुछ बदलाव भी करना होगा। अगर आप कुछ व्यावसायिक कार्यों के लिए किसी और पर निर्भर रहेंगे तो परेशानी आएगी इसलिए जरूरी कार्यों को खुद आगे बढ़कर पूरा करने का प्रयास करें।

    ​सिंह राशि 

    आज का दिन सिंह राशि के लिए उन्नतिदायक रहेगा। बिजनेस में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा। आप आज किसी परिचित के द्वारा भी लाभ का मौका पा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बना रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपनी गलतियां दोहराने से बचना होगा। आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे और आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आपको खुशी होगी। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं और इसके लिए भी आपको धन खर्च करना होगा। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है।

    ​कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि के लिए लिए लाभदायक रहेगा। आप आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं जिससे आपका सामाजिक दायरा बढेगा। आप व्यवसाय में अपनी दीर्घकालिक योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं और लाभ पा सकते हैं। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप एक से अधिक स्रोतों से धन पाएगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे, जिसके कारण आपके कुछ काम फंस सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि बिना सोचे-समझे किसी काम में आगे बढ़ने की गलती न करें।

    यह भी पढ़ें :  बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी से आपको सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से आपको आज खुशी मिलेगी। जो लोग विदेश से व्यापार करने की योजना बना रहे हैं उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपकी जीवनशैली आकर्षक बनेगी और आपके कुछ काम पूरे होने से आपको ख़ुशी होगी। आज धर्म कर्म के काम भी आपको सफलता मिलेगी। लेकिन आज आप बच्चों के किसी बात व्यवहार से नाराज हो सकते हैं।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं आपको आज बिजनस में अच्छी कमाई होने वाली है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप अपनी किसी समस्या के बारे में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात कर सकते हैं जिससे आपको उसका समाधान मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, साझेदारों से आपको सहयोग और लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। बिजनेस करने वाले लोग आज अपने बिजनेस को बढ़ाने में सफल रहेंगे।

    धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज सितारे कहते है कि, आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आपकी सकारात्मक सोच आपके काम आएगी और आपको आज लोगों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्य में आज आप भाग ले सकते हैं। आपको अपने करियर को लेकर कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपको रोमांटिक पल बिताने का मौका मिेलेगा। आपको आज पिता की ओर से भी लाभ मिलने वाला है। आपके लिए सलाह है कि सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें और खानपान में संयम बरतें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरण और तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ आज आप मनोरंजक पल बिताएंगे और घूमने की योजना बन सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं तो परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में आज आप जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आप अपने बच्चों से उनके मन में चल रही परेशानियों के बारे में बात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी और ससुराल पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के जातकों को आज संयम और धैर्य से काम लेना चाहिए। घर या बाहर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी। किसी के साथ बातचीत में मर्यादा बनाए रखें नहीं तो परेशानी होगी। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो उसमें आपको विजय मिल सकती है। आप धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से आज भाग ले सकते हैं। आज छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। बच्चों के साथ आज की शाम आप आनंदपूर्वक बिताएंगे।

    ​मीन राशि 

    आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। बिजनेस के आज आपकी कमाई अच्छी होगी। आपको अपने काम में आज किसी ऐसे व्यक्ति से मदद मिल सकती है जिससे आपको उम्मीद नहीं होगी। भाई-बहनों से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी पहचान बनेगी और आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य काफी समय से अटका हुआ था तो उसमें भी आज गति आएगी और सफलता से मन आनंदित होगा। बच्चों की कामयाबी से आपका सिर ऊंचा होगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई में 6ठे ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026’ का सफल आयोजन

    October 3, 2026

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,977 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,400 Views
    Don't Miss

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    ● थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ● बरामद वाहनों के…

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.