Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बांग्लादेश बोला हसीना को भेजो, भारत ने उठाया ये कदम
    Featured

    बांग्लादेश बोला हसीना को भेजो, भारत ने उठाया ये कदम

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64464261917350043751063df8098a44b0174da05c3ca92f71d7d43dc42837297f74c402cac28498a64e91
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बांग्लादेश ने अपदस्थ पीएम शेख हसीना को वापस भेजने के लिए भारत को ‘नोट वर्बल’ भेजा है, जिसे राजनयिक संदेश भी कह सकते हैं. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने अपदस्थ प्रधानमंत्री को वापस लाने के लिए भारत को औपचारिक तौर पर संदेश भेज दिया है. वहीं बांग्लादेश ने सीधी धमकी दी है कि अगर चुपचाप वापस नहीं किया तो हसीना को भारत से उठा ले जाएंगे. बता दें कि बांग्लादेश में हसीना के ऊपर 225 से अधिक मामले दर्ज हैं.

    जवाब में भारत ने एक साथ कई कदम उठाये हैं और दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशक ने राजधानी के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में छात्रों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं. इसके अलावा अलग अलग राज्यों में बांग्लादेशियों की पहचान की जा रही है जो घुसपैठिए के रूप में घुस आये हैं. इनकी संख्या दो करोड़ से अधिक बताई जा रही है.

    बांग्लादेश बोला भारत हसीना लौटाए

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश की सरकार ने भारत सरकार को नोट वर्बल यानी कि एक राजनयिक चिट्ठी भेजी है। इस चिट्ठी में कहा गया है कि बांग्लादेश की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस लाना चाहती है, ताकि वह अपने देश में कानून का सामना कर सकें.

    बांग्लादेश के गृह मंत्री जहांगीर आलम चौधरी ने भी शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर ऐसी ही बात कही है. उनका कहना है कि भारत-बांग्लादेश में अपराधियों की अदला-बदली को लेकर पहले से प्रत्यर्पण संधि है। इस समझौते के तहत शेख हसीना को वापस बांग्लादेश लाना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें :  खादी विभाग में 12000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती,10वीं पास के लिए भी मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026

    भारत में बांग्लादेशियों की धरपकड़

    उधर भारत में बांग्लादेशियों पर कार्रवाई करने और वापस भेजने को लेकर अलग दबाव है. एक मुहिम यह चल रही है कि भारत बांग्लादेश में सैनिक हस्तक्षेप करे. इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में बांग्लादेशियों की पहचान के लिए पुलिस ने कई टींमें बनाई है. डिटेंशन सेंटर बनाया गया है. स्कूलों में छात्रों की पहचान सुनिश्चित करने को निर्देश दिया गया है.

    आपको बता दें कि 2004 में तत्कालीन सरकार ने संसद में भारत में रहने वाले बांग्लादेशियों की संख्या 1.2 करोड़ बताई थी. 2016 में यह संख्या 2 करोड़ के पार चली गई. यह जानकारी भी सरकार ने ही संसद में दी थी.

    अनौपचारिक जानकारी के मुताबिक यह संख्या 3 करोड़ तक हो सकती है. घुसपैठिए के रूप में भारत में घुस आये बांग्लादेशी सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में और असम जैसे राज्यों में हैं. देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भी इनकी अच्छी तादाद है.

    बांग्लादेशियों को वापस भेजना मुश्किल काम

    अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेजने में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि जो बिना पास्पोर्ट-वीजा के यहां आये हैं उन्हें बांग्लादेश अपना नागरिक नहीं मानता. ऐेसे में भारत के पास उन्हें वापस भेजने के लिए एक मात्र विकल्प यह है कि वह अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को पहले चिन्हित करे और उनके डॉक्यूमेंट्स की जांच पड़ताल कर डिटेंशन सेंटर में रखे.

    जब उनकी तादाद अच्छी-खासी हो जाए तो उन्हें सीमा पर ले जाकर बीएसएफ को सौंप दिया जाए. बीएसएफ जिस तरीके से वो आये हैं उसी तरीके से उनके देश में भेज देता है. अब सवाल यह है कि तनातनी के बाद यदि बांग्लादेश ऐसे लोगों को अपने देश में आने से रोकने के लिए सीमा पर चौकसी बढ़ाई तो भारत सरकार क्या करेगी ?

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में बाल स्वास्थ्य को लेकर दो महत्वपूर्ण आयोजन : State Pedicon में आधुनिक POCUS Technology की Training, स्कूल में OJAS Programme से बच्चों की सेहत पर होगा फोकस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026

    Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    October 29, 2026

    सी डब्ल्यू हाउस कोरबा में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन, NCH गेवरा हास्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० रामलाल ने दी अपनी सेवाएं

    October 29, 2026

    Korba: कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

    October 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,055 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,423 Views
    Don't Miss

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    बिहार मधुबनी/स्वराज टुडे:  मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महाअभियान…

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026

    Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.