Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026

    Korba: इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न; खेल के साथ साथ आत्मरक्षा हेतु किकबाक्सिंग आवश्यक- केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    October 27, 2026

    Bilaspur: शिवा मेडिसिटी अस्पताल पर लगाए गए आरोप निराधार और भ्रामक: प्रबंधन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फ़िल्म “अजब गजब इश्क” की इंदौर में होगी शूटिंग
    Featured

    फ़िल्म “अजब गजब इश्क” की इंदौर में होगी शूटिंग

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241119 161710 0244
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे :  बॉलीवुड में ऐक्शन, क्राइम थ्रिलर के बीच में एक बार फिर प्यार का मौसम लौट रहा है। फ़िल्म “अजब गजब इश्क” के मेकर्स ने नए चेहरों के साथ एक बेहद ही खूबसूरत सिनेमा की घोषणा की है, जिसका पोस्टर मुम्बई में हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता महेश ठाकुर की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। इंदौर में इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को शूट किया जाएगा जिसमें काफी टर्न ट्विस्ट होंगे। एक टिपिकल लव स्टोरी के अलावा फ़िल्म में बहुत कुछ है जो आप देख पाएंगे।

    अधिश्री फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म के लेखक निर्देशक धनंजय कुमार सिंह और निर्माता गगन वर्मा हैं। फिल्मों और टीवी जगत के विख्यात अभिनेता महेश ठाकुर ने निर्माता निर्देशक को इस फ़िल्म के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म में लड़की के पिता का रोल किया है। धनंजय कुमार सिंह सुलझे हुए निर्देशक हैं मुझे विश्वास है कि वह एक बेहतर फ़िल्म बनाएंगे।

    1731585813169

    फ़िल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद लिखने वाले डायरेक्टर धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि अजब गजब इश्क की स्टोरीलाइन बड़ी रोचक है। फ़्रॉड बिल्डर चावला एक ही फ़्लैट को दो लोगो को बेच देता है। राजवीर वर्मा और आर्ची शर्मा इस फ़्लैट के मालिक हैं और प्रॉपर्टी पर मालिक़ाना फ़ैसला आने तक कोर्ट उन दोनों को एक साथ रहने का फ़ैसला सुनाता है। आपस में नोक झोंक करते करते राजवीर वर्मा और आर्ची शर्मा को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। राजवीर, आर्ची के साथ ज़िंदगी शुरू करने के सपने देखने लगता है और इसी बीच उसे पता चलता हैं कि आर्ची सिर्फ़ उसे धोखा दे रही है लेकिन राजवीर गहरे प्यार में है। इस अजब ग़ज़ब इश्क़ में कई रोमांचक और चौकाने वाले मोड़ आते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस चुलबुली रोमांटिक कहानी में राजवीर को अपना प्यार मिलता है या नहीं।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    निर्माता गगन वर्मा इस फ़िल्म की कथा को ही हीरो मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस का पोस्टर जितना कलरफुल और प्यारा लग रहा है, फ़िल्म भी दर्शकों को उतनी ही प्यारी और कई रंग लिए हुए लगेगी। फिल्म में मुख्य किरदार राजवीर का रोल अभिनेता परम सिंह निभाएंगे। ईशान शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जो अब्बास मस्तान की फ़िल्म मशीन और नवरस कथा कोलाज में काम कर चुके हैं। उनका किरदार काफी रोचक है। फ़िल्म में म्युज़िक का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।

    मुख्य भूमिका निभा रहे परम सिंह 13 साल से एक्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने बैरी जॉन से एक्टिंग कोर्स किया है और 6 टीवी शोज़ किए हैं। उन्होंने कहा कि उनका किरदार बहुत ही बेहतरीन है। सिलिकॉन वैली से एक लड़का आता है और उसे पता चलता है कि उसका घर किसी और का है। इसी रोमांच में पूरी स्टोरी नरेट होती है। “फ़िल्म में मैं बॉय नेक्स्ट डोर हूँ। यह मेरी पहली फ़िल्म है इसलिए बहुत उत्साहित हूं।“

    फ़िल्म के निर्माता गगन वर्मा ने कहा कि मैं डॉक्टरी के पेशे में दस साल से रहा। फिर म्युज़िक, सिनेमा और राइटिंग के शौक की वजह से फ़िल्म मेकिंग के क्षेत्र में आया। बेशक अजब गजब इश्क लव स्टोरी है मगर इसकी कथा रियल स्टेट में होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं से प्रेरित है। 23 नवम्बर से इंदौर शहर में फ़िल्म अजब गजब इश्क की शूटिंग शुरू होगी। फ़िल्म में ईशान शंकर, महेश ठाकुर, कृति वर्मा, बिन्दा रावल, गगन वर्मा, धर्मेंद्र बिलोटिया, शौर्य सक्सेना और साक्षी रॉय भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें :  विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन....अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी : श्री देवांगन

    इस अवसर पर गगन वर्मा के दूसरे प्रोजेक्ट हॉरर थ्रिलर फ़िल्म “हॉफ” का पोस्टर भी लांच किया गया, जिसकी स्क्रिप्ट राइटिंग पर काम चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: हास्य के रंग में रंगा है कॉमेडी पंजाबी फिल्म मियां बीवी राजी की करनगे पाजी का ट्रेलर

    यह भी पढ़ें: आई वांट टू टॉक का ट्रेलर जारी, नए लुक में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, देखें वीडियो..

    यह भी पढ़ें: मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फ़िल्म वनवास का टीज़र जारी, देखें वीडियो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026

    Korba: इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न; खेल के साथ साथ आत्मरक्षा हेतु किकबाक्सिंग आवश्यक- केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    October 27, 2026

    Bilaspur: शिवा मेडिसिटी अस्पताल पर लगाए गए आरोप निराधार और भ्रामक: प्रबंधन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    October 27, 2026

    नेशनल अवॉर्ड जीतकर अपने पैतृक गांव पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा, लुंगी-टीशर्ट में दिखा देसी अंदाज

    October 27, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ थर्ड एलायंस के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, रायपुर के बेबीलॉन कैपिटल हॉल में सर्वदलीय बैठक संपन्न; मनोज बंजारे को कार्यकारी संयोजक की अहम जिम्मेदारी

    October 27, 2026

    Raigarh: न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल!! शासन- प्रशासन पर पूंजीपतियों का दबदबा !!!

    October 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,043 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026

    सरपंच, पूर्व सरपंच और सचिव पर राशि गबन करने का आरोप; ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच…

    Korba: इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न; खेल के साथ साथ आत्मरक्षा हेतु किकबाक्सिंग आवश्यक- केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    October 27, 2026

    Bilaspur: शिवा मेडिसिटी अस्पताल पर लगाए गए आरोप निराधार और भ्रामक: प्रबंधन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    October 27, 2026

    नेशनल अवॉर्ड जीतकर अपने पैतृक गांव पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा, लुंगी-टीशर्ट में दिखा देसी अंदाज

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.