Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्राचार्य मनोज चन्द्राकर हत्याकाण्ड का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
    Featured

    प्राचार्य मनोज चन्द्राकर हत्याकाण्ड का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241228 214448 8507
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    📌 *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के नेतृत्व मे पकड़ा गया आरोपी को*

    📌 *गिरफ्तारी से बचने हेतु आरोपी महाराष्ट्र की ओर फरार हो रहा था, जिसे डोंगरगढ़ मे घेराबंदी कर पकड़ा गया*

    📌 *लगभग 300 सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन से मिला आरोपी का सुराग*

    📌 *एसीसीयू बिलासपुर, थाना सरकंडा एवं चौकी मोपका की संयुक्त कार्यवाही*

    📌 *मृतक द्वारा आरोपी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जाना बना हत्या का कारण*

    *गिरफ्तार आरोपी का नाम*–
    हरीश कुमार पैकरा पिता अधीन पैकरा उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाष तालाब के पास ग्राम खम्हारडीह थाना लवन जिला बलौदाबाजार छ.ग.

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: दिनांक – 26.12.2024 को हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी मे निवासरत् प्राचार्य मनोज कुमार चन्द्राकर के हत्या की गुत्थी सुलझाने मे बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने हेतु महाराष्ट्र की ओर भाग रहा था, जिसे डोंगरगढ़ से पकड़ा गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी हेतु स्वयं अपने नेतृत्व मे टीम गठित कर लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा था। आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने मे पुलिस को सफलता मिली है। मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर के द्वारा आरोपी के साथ किए गए अप्राकृतिक कृत्य के कारण आरोपी के द्वारा हत्या करना बताया है।
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.12.2024 को शाम करीब 05.00 बजे सूचना मिला कि हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी मे मकान नम्बर 39 मे 01 व्यक्ति का लाश संदिग्ध अवस्था मे पड़ा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) स्वयं घटना स्थल पर पहुचकर एसीसीयू बिलासपुर, एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं स्निफर डॉग को मौके पर बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक/तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया गया। विवेचना दौरान पाया गया कि मृतक मनोज चन्द्राकर शासकीय हाई स्कूल डांेगरी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा मे प्राचार्य के पद पर पदस्थ था, जो कि लगभग 02 माह से मकान नम्बर 39 को किराया पर लेकर अपने परिवार के साथ निवास कर रहा था, जो दिनांक 19.12.2024 को परिवार सहित अपने मूल निवास बिरगहनी थाना बलौदा गया था एवं दिनांक 22.12.2024 को बैंक मे जरूरी काम होने का हवाला देकर अकेले वापस आ गया था। जिसे पड़ोसियो द्वारा अंतिम बार 24.12.2024 को शाम को देखा गया था।
    प्रकरण के विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर दिनांक 24.12.2024 को संध्या मे अपने पल्सर मोटर सायकल से 01 अज्ञात व्यक्ति के साथ मकान मे आया था। इस आधार पर उक्त अज्ञात व्यक्ति के तलाश हेतु चिल्हाटी से बिलासपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे लगभग 300 सीसीटीवी कैमरो की गहनता से जांच की गयी एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किया गया। पुलिस को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर आरोपी हरीश पैकरा पर संदेह होने पर हरीश पैकरा की तलाश की गयी, जो अपने सकूनत से फरार मिला। जिसे मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया।
    आरोपी हरीश पैकरा ने पूछताछ मे बताया कि मृतक मनोज चन्द्राकर से हरीश पैकरा का पहचान दिनांक 23.12.2024 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर मे हुआ था, दोनो के मध्य दोस्ती होने पर मृतक मनोज चन्द्राकर ने आरोपी हरीश पैकरा को दिनांक 24.12.2024 को अपने घर पर पार्टी करने हेतु बुलाया था। आरोपी हरीश पैकरा और मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर ग्राम चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नम्बर 39 मे दिनांक 24.12.2024 के रात मे चिकन खाए एवं शराब सेवन किए। मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर द्वारा नशे की हालत मे आरोपी हरीश पैकरा से अप्राकृतिक कृत्य किया गया। जिससे नाराज होकर आरोपी हरीश पैकरा मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर के किचन से रोटी बनाने के तवा से मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर के सिर पर प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कारित कर दिया। प्रकरण मे आरोपी हरीश पैकरा को हिरासत मे लेकर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) श्री अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्री उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्री सिध्दार्थ बघेल, थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक श्री निलेश पाण्डेय, चौकी प्रभारी मोपका उप निरीक्षक संजीव ठाकुर, उप निरीक्षक कृष्णा साहू, एसीसीयू बिलासपुर से प्र आर देवमुन पुहुप, आर बोधु राम कुम्हार, वीरेंद्र गंधर्व, अविनाश कश्यप, थाना सरकंडा से प्र आर प्रमोद सिंह, आर विवेक राय, राकेश यादव, संजीव जांगड़े एवं चौकी मोपका प्र आर रवि सैनिक, आर दीपक खांडेकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    यह भी पढ़ें :  गर्लफ्रैंड ने कहा- 'घर मिलने आ जाओ'...फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    यह भी पढ़ें: देवपहरी में बड़ा हादसा, अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

    यह भी पढ़ें: असली पुलिस के हत्थे चढ़ी दो फर्जी महिला पुलिस, अवैध वसूली की मिल रही थी लगातार शिकायतें

    यह भी पढ़ें: नकली आधार कार्ड और फर्जी डॉक्यूमेंट्स. 2 साल से रह रहे थे बांग्लादेशी, ATS और महाराष्ट्र पुलिस ने किया अरेस्ट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,525 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बैंक कर्मचारियों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच हुई बातचीत के…

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.