Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026

    Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख….1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    August 20, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पीओके में कश्मीरियों के हिंसक प्रदर्शन से बौखलाया पाक, उड़ गई शहबाज शरीफ की नींद
    Featured

    पीओके में कश्मीरियों के हिंसक प्रदर्शन से बौखलाया पाक, उड़ गई शहबाज शरीफ की नींद

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान के कब्जे (पीओके) वाले कश्मीर में गेहूं के आटे और बिजली की ऊंची कीमतों के खिलाफ आंदोलन चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ वहां के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पों में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

    घायलों में अधिकतर पुलिसकर्मी हैं। पीओके में बदले हालात को देखते हुए पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ बौखलाए नजर आ रहे हैं। पाक पीएम ने पीओके की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि दुर्भाग्य से इस स्थिति में राजनीतिक फायदा उठाया जा रहा है।

    उड़ी शहबाज शरीफ की नींद

    अपने बयान में शहबाज शरीफ ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की खूबसूरती है, लेकिन विरोध के नाम पर कानून हाथ में लेने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने कहा कि सभी पक्षों को पीओके में शांति और व्यवस्था स्थापित करने में भूमिका निभानी चाहिए और प्रशासन को शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए बातचीत के दरवाजे खोलने चाहिए।

    विवादित क्षेत्र में शनिवार को हुई थी झड़प

    डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, विवादित क्षेत्र में शनिवार को पुलिस एवं अधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं और पूरे इलाके में चक्का जाम कर दिया गया और दूकानें बंद रखी गयी। मीरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कामरान अली ने डॉन डॉट कॉम को बताया कि पुलिस उप निरीक्षक अदनान कुरैशी की इस्लामगढ़ शहर में सीने में गोली लगने से मौत हो गयी। कुरैशी वहां अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कोटली और पुंछ जिला होते हुए मुजफ्फराबाद जा रही एक रैली को रोकने के लिए तैनात थे।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    उन्होंने बताया कि यह रैली जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के बैनर तले निकाली गयी थी। शुक्रवार को हड़ताल के बीच पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद के अलग-अलग इलाकों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मुजफ्फराबाद एवं पुंछ संभाग पूरी तरह बंद रहा। स्थानीय सरकार ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को बुलाया है।

    महंगाई को लेकर कश्मीरियों ने पीओके में खोला मोर्चा

    एसएसपी यासीन बेग ने कहा कि कम से कम एक पुलिस अधिकारी और एक युवा लड़का घायल हो गए क्योंकि प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव करने और बोतलें फेंके जाने के बाद पुलिस ने कुछ इलाकों में आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की। कोटली के एसएसपी मीर मुहम्मद आबिद ने कहा कि जिले में “विरोध की आड़ में उपद्रवियों के हमलों” में कम से कम 78 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में क्षेत्र की स्थिति को लेकर एक आपात बैठक बुलाई है।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने हितधारकों को इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया। शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के वित्त मंत्री अब्दुल माजिद खान ने कहा कि सरकार ने ”बहुत संयम बरता है और सभी विवादास्पद मुद्दों को शांतिपूर्वक हल करने के लिए बातचीत करने को तैयार है।” अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सभी जिलों में सार्वजनिक समारोहों, रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    पीओके के कथित प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने कहा कि सरकार मीरपुर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अधिकारी की मौत एवं 70 से अधिक अन्य लोगों के घायल होने के बाद बिजली और गेहूं के आटे की कीमतों में राहत देने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें: सबसे बड़े साइबर ठगी का भंडाफोड़… 40,000 फर्जी सिम कार्ड के साथ अब्दुल रोशन गिरफ्तार, पढ़िए ठगी की हैरान कर देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: 2 माह के नवजात समेत तीन बच्चों को स्टेशन में छोड़कर माता-पिता हुए फरार, जांच में जुटी आरपीएफ

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका को बाइक की टंकी पर बिठाकर युवक कर रहा था रोमांस, पुलिस ने काटा चालान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026

    Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख….1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    August 20, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

    August 20, 2026

    राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 20, 2026

    New Delhi: पेपर लीक रोकने के लिए UPSC जैसा बनाए सिस्टम…NTA को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    August 20, 2026

    Korba: 12 सितंबर को आहूत नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

    August 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,858 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,493 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,355 Views
    Don't Miss

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026

    44 छात्राओं से प्रारंभ हुई शैक्षणिक यात्रा आज लगभग 1000 विद्यार्थियों तक पहुँची 04 कमरों…

    Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख….1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    August 20, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

    August 20, 2026

    राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.