Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 15 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 15, 2026

    बरेली जंक्शन पर 28 लावारिस शव बने पहेली, जेब खाली और चेहरे खराब….शिनाख्ती में GRP के छूट रहे पसीने

    October 15, 2026

    Raipur: नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट की सख्त कार्यवाही, प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने वाले 36 भारी वाहनों पर कार्यवाही…₹2,38,000 का जुर्माना लगाया गया

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले में FIR दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, पत्रकारों में आक्रोश…
    Featured

    पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले में FIR दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, पत्रकारों में आक्रोश…

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 9, 2024Updated:August 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * क्या पूर्व विधायक की राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस का कद हुआ बौना…

    * अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदेश में किया जाएगा धरना प्रदर्शन।

    बालोद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बालोद में पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस के हाथ पांव क्यों फूल रहे है । थाना प्रभारी टीएस पट्टावी में आखिर किस बात की घबराहट है ? किसने मना पर रखा है, कार्यवाही के लिए ? पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले को कई दिन बीत चुके है और हमलावर खुलेआम घूम रहे है वही पत्रकार संगठन भी इस मामले को लेकर पुलिस के जिम्मेदारों तक अपनी गुजारिश रख चुका है।

    पत्रकारों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए गुरुर पुलिस पर अपराधियों का साथ देने की बात पर नाराजगी जताते गुरुर में सड़क किनारे धरना दिया। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम “जबर थाना घेराव” में धरना प्रदर्शन और थाना घेराव के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। 30 जुलाई 2024 की घटना के नौ दिन बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी ना होने से वे नाराज थे।

    IMG 20240809 WA0073

    गुरुर में न्याय व्यवस्था चरमरा गई है, अगर जल्द पीड़ित पत्रकार को न्याय नहीं मिला तो जल्द ही उग्र आंदोलन कर मुख्य मंत्री और गृह मंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

    “खाता न बही, वर्दी जो करे, वहीं सही।” यह कहावत बालोद जिले के गुरुर थाने के थाना प्रभारी तूल सिंह पट्टावी पर सटीक बैठती है। जो अपने निजी लाभ के चलते एक तरफा कार्यवाही करने को लेकर चर्चा में रहते है। जहां पुलिस ने पत्रकार पत्रकार पर हुए कातिलाना हमले के मामले में दिखावटी कार्यवाही की और किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया है।

    पत्रकार विनोद नेताम ने बताया कि पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, सुमित राजपूत, साजन पटेल, ओंकार महल्ला, तुलेश सिन्हा और अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश की थी।

    IMG 20240809 WA0074

    बता दें कि बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक पत्रकार पर कातिलाना हमला हुआ जिसके बाद पत्रकार अधमरी हालत में कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी रहा, लेकिन गुरुर पुलिस थाना प्रभारी तूल सिंह पट्टावी के द्वारा कई दिन बीत जाने के बाद भी हमलावर आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    जानकारी के मुताबिक गुरुर पुलिस थाना प्रभारी तूल सिंह पट्टावी द्वारा आरोपियों को जान बुझकर गिरफ्तार नही किया जा रहा था जिससे कि पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपी कोर्ट से अग्रिम जमानत ले सके। थाना प्रभारी अपने मंसूबे में सफल भी रहे जिसके बाद पत्रकार पर हुए कातिलाना हमले के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा ने कोर्ट से अग्रिम जमानत भी ले ली।

    जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल व प्रदेश से कई जगह से आए पत्रकारों ने गुरुर थाने के करीब धरना दिया और थाना घेराव करने की कोशिश की। गुरुर के पत्रकार विनोद नेताम पर हुए कातिलाना हमले पर अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने के विरोध में था। हालांकि इस मामले में थाना घेराव करने आ रहे विशाल जन समूह को रास्ते में ही रोक लिया जिसके बाद सड़क पर ही पुलिस के आला अधिकारी सीएसपी बागडे और सीएसपी चित्रा वर्मा ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल और वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला, पत्रकार विनोद नेताम, पत्रकार जितेंद्र जायसवाल, पत्रकार अमित मंडावी से बात की जिसके बाद जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद मामला ठंडा हुआ।

    धरना प्रदर्शन स्थल पर जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के नेताओं और पत्रकारों ने लोगो को संबोधित किया। जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा कि पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा और साथियों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार विनोद नेताम पर जानलेवा हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार विनोद नेताम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया जो निराशाजनक व निंदनीय है। छत्तीसगढ़ सहित शहर में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

    कांकेर से आए वरिष्ट पत्रकार कमल शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का भय समाप्त हो चुका है। कानून व्यवस्था लचर हो गई है। छत्तीसगढ़ में पत्रकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसे छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी कहेंगे। सरकार को इस मामले में दोषियों के ऊपर कड़ी जांच पड़ताल और कार्रवाई करनी चाहिए। हम पत्रकार के ऊपर हमले की निंदा करते हैं। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर से आए पत्रकार जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों के ऊपर लगातार हमले से पत्रकारों के बीच भय का माहौल व्याप्त है, जो बहुत ही दुखद है। पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा में लगे रहते हैं एवं समाज के सामने अपराधियों का पर्दाफाश भी करते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। विगत वर्षों में राज्य में कई पत्रकार ऐसी घटना के शिकार हुए हैं।

    पत्रकारों और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें पूर्ण सुरक्षा संरक्षण दिया जाए। जिससे कि वह अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ कर सकें। पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।

    वही सत्तासीन राजनीतिक पार्टी भाजपा के युवा विंग भी इस मामले पर जिले में धरना प्रदर्शन कर पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा का पुतला दहन भी कर चुके है। भाजपा के बालोद जिले के कद्दावर नेता राकेश यादव भी इस मामले पर बयान जारी कर चुके है कि मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला निंदनीय है। बता दें कि घटना मंगलवार 30 जुलाई की है जहां गुरूर मुख्यालय में ग्राम परसुली निवासी आदिवासी पत्रकार विनोद नेताम पर प्राणघातक हमला किया गया। कुछ लोगों और साथियों ने घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती करवाया। हमले से विनोद नेताम के सिर पर गहरी चोट आई थी। विनोद नेताम से मारपीट मामले में पूर्व विधायक भैय्या राम सहित 5 लोगों के खिलाफ गुरूर थाने में धारा 191 (2), 296, 115 (2), 351(2) (3),140 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

    वे पत्रकार साथी अमित मंडावी के साथ गुरूर आकर मिष्ठान भंडार में नाश्ता कर रहे थे, तभी सुमित राजपूत और तुलेश सिन्हा जबरदस्ती अपने कार में बिठाकर पूर्व विधायक के कार्यालय में ले गए। बता दें कि पत्रकार विनोद नेताम को पर जानलेवा हमला करने की नियत से ये लोग इनके घर भी गए थे और उन्होंने पत्रकार विनोद नेताम की पत्नी और बच्चों के साथ भी बदतमीजी की।गुरुर में पत्रकार के ऊपर अपराधियों द्वारा किये गए प्राण घातक हमला के विरोध जिले के पत्रकार एक जुट हो गए है। प्रदेश में पत्रकारों पर बढ़ रहे हमले सुशासन पर गंभीर सवालिया निशान हैं। पत्रकारों ने कहा कि जिस राज्य में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के साथी सुरक्षित नहीं हैं, उस राज्य की जनता भला कैसे सुरक्षित रहेगी। अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें फौरन गिरफ्तार करने, घायल पत्रकार का सरकारी खर्च पर समुचित इलाज कराने एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है।

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    बता दे की गुरूर टीआई टीएस पट्‌टावी पत्रकार पर हुए हमले की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद गुरूर टीआई ने उच्चाधिकारियों की फटकार पर पत्रकार विनोद नेताम पर हुए प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

    एसडीओपी पुलिस, गुरुर  से राजेश बागडे ने बताया कि “पत्रकार विनोद पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद उन्हें समझाईश देकर समझाया गया कि अतिशीघ्र पत्रकार पर हमला करने वाले अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा एवं पीड़ित पत्रकार विनोद नेताम को न्याय दिलाया जाएगा।”

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में IAS कोचिंग सेंटरों की कितनी है फीस, सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए आखिर कितना पड़ेगा वार्षिक खर्च, देखें पूरी सूची

    यह भी पढ़ें: कनकी में लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

    यह भी पढ़ें: शिक्षिका ने अपने स्टूडेंट को प्रेमजाल में फंसाकर शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग, फिर परेशान छात्र ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 15 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 15, 2026

    बरेली जंक्शन पर 28 लावारिस शव बने पहेली, जेब खाली और चेहरे खराब….शिनाख्ती में GRP के छूट रहे पसीने

    October 15, 2026

    Raipur: नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट की सख्त कार्यवाही, प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने वाले 36 भारी वाहनों पर कार्यवाही…₹2,38,000 का जुर्माना लगाया गया

    October 15, 2026

    Korba: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए

    October 15, 2026

    New Delhi: CJP का विरोध प्रदर्शन जारी, अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?

    October 15, 2026

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,021 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    राशिफल 15 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 15, 2026

    आज का राशिफल : गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि…

    बरेली जंक्शन पर 28 लावारिस शव बने पहेली, जेब खाली और चेहरे खराब….शिनाख्ती में GRP के छूट रहे पसीने

    October 15, 2026

    Raipur: नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट की सख्त कार्यवाही, प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने वाले 36 भारी वाहनों पर कार्यवाही…₹2,38,000 का जुर्माना लगाया गया

    October 15, 2026

    Korba: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए

    October 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.