दो हिन्दू बच्चों को हलाल कर खून पी गए जावेद और साजिद, तीसरे बच्चे के गर्दन पर भी उस्तरे से वार, पुलिस ने एनकाउंटर में साजिद को किया ढेर, हिन्दू संगठनों का हंगामा देख भारी पुलिस बल तैनात

- Advertisement -

* जावेद और साजिद ने 2 हिन्दू बच्चों की गला रेतकर की हत्या
* कमरे में बंद कर उस्तरे से बारी-बारी काटा गला
* तीसरे बच्चे की भी गला काटने की कोशिश
* तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया वारदात को अंजाम
* अब पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ एक हत्यारा
* दूसरे हत्यारे जावेद की तलाश में जुटी पुलिस
* भारी संख्या में हिंदू संगठन के लोग हुए एकत्र
* साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

उत्तर प्रदेश
बदायूँ/स्वराज टुडे:  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में  दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहाँ 2 नाबालिग हिन्दू बच्चों का गला काट कर उनका क़त्ल किए जाने की खबर है। तीसरे बच्चे की भी गर्दन पर वार किया गया है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस स्टेशन पर मृतकों के परिजनों सहित हिन्दू संगठन के सदस्यों का जमावड़ा लगा हुआ है। ‘जय श्री राम’ के नारे भी गूँज रहे हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मृतक बच्चों का गला काट कर खून भी पिया गया है।

पेशे से सैलून संचालक है आरोपी साजिद और जावेद

आरोपितों के नाम साजिद और जावेद बताए जा रहे हैं जो सैलून चलाते हैं। पुलिस ने एक आरोपित साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात कर दिए गए हैं। घटना मंगलवार (19 मार्च, 2024) की है।

मासूम तीनों सगे भाइयों को कमरे में बंद कर वारदात को दिया गया अंजाम

यह घटना बदायूँ के सिविल लाइंस की बताई जा रही है। यहाँ बाबा कॉलोनी के एक मकान में विनोद का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। विनोद की पत्नी ब्यूटी पॉर्लर में काम करती थीं। विनोद गाजीपुर में पानी की टंकी की ठेकेदारी करते हैं। घटना के समय पति-पत्नी घर से बाहर थे। उनके 3 बच्चे घर पर ही मौजूद थे। मंगलवार की शाम 6 बजे उनके घर में जावेद पहुँचा। वो बच्चों को चीज खिलाने के बहाने घर के अंदर ले गया। कमरे में बंद कर के उसने सभी बच्चों की बारी-बारी से गर्दनें काटी। गर्दन काटने के लिए उस्तरे का प्रयोग किया गया है।

 

मृतक बच्चों के नाम 14 वर्षीय आयुष और 6 वर्षीय हनी बताए जा रहे हैं। जावेद ने तीसरे बच्चे की भी गर्दन काटने का प्रयास किया। हालाँकि, वो खुद को जैसे-तैसे छुड़ा कर भाग निकला। घायल बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बच्चों की चीख पुकार सुन का आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे। लोगों का जमावड़ा देख कर जावेद मौके से भाग निकला। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि कत्ल के बाद जावेद बच्चों का खून पी रहा था। IG रेंज का कहना है कि खून आदि पीने के आरोपों की जाँच करवाई जा रही है।

आरोपी साजिद ने की पुलिस पर हमले की कोशिश

आखिरकार जावेद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस साजिद को अपने साथ ले जा रही थी। तभी उसने पुलिस पर हमला करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने साजिद को आमने-सामने की मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि साजिद के साथ जावेद नाम का एक अन्य युवक भी इस वारदात में शामिल है। घटना से नाराज लोगों ने शहर के एक सैलून में भी तोड़फोड़ की है।

 

बच्चों के शव देखकर बेहोश हुई माँ

यह सैलून जावेद का ही बताया जा रहा है। हालात संभालने के लिए पैरामिलिट्री फ़ोर्स को तैनात किया गया है। जब शवों को पुलिस कब्ज़े में ले कर जा रही थी तब बच्चों की माँ सड़क पर गिर कर बेहोश हो गईं ।

हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस चौकी घेरकर लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

कुछ ही देर में पुलिस चौकी पर हिन्दू संगठनों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पुलिस चौकी पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगने शुरू हो गए हैं। लोगों ने पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार पर ही सख्ती करने का आरोप लगाया है। हालाँकि, पुलिस नाराज लोगों को समझाने में जुटी हुई है। वही सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है ।

यह भी पढ़ें: नवविवाहिता बेटी की मौत से भड़क गए मायके वाले, ससुराल के घर को कर दिया आग के हवाले, जिंदा जल गए सास ससुर

यह भी पढ़ें: खूनी बन बैठा हेड कांस्टेबल, गोलियां बरसाकर शिक्षक को उतारा मौत के घाट, सामने आई वारदात की बड़ी वजह

यह भी पढ़ें: दुल्हन के हाथों से मेहंदी भी नहीं मिटी और दूल्हे ने उठा लिया खौफनाक कदम, देखकर फट गया सबका कलेजा

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
872SubscribersSubscribe

बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की...

बेंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी...

Related News

- Advertisement -