Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026

    Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन…वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ताले तोड़े, सांपों का खौफ, अंदर घुसी टीम. जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में क्या-क्या मिला?
    Featured

    ताले तोड़े, सांपों का खौफ, अंदर घुसी टीम. जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में क्या-क्या मिला?

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उड़ीसा
    पूरी/स्वराज टुडे: 12वीं शताब्दी में बने जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के कितनी संपत्ति है, इसका हिसाब शुरू हो गया है. कल दोपहर शुभ मुहूर्त पर इस रत्न भंडार का 46 साल बाद गेट खोला गया. इस दौरान सरकार के प्रतिनिधि समेत 11 लोग मौजूद रहे.

    खजाना खोलने से पहले पुरी प्रशासन ने खास तरह के 6 बड़े-बड़े बॉक्स मंगवाए थे. इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी.

    जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार गर्भगृह के बगल में बना हुआ है. अंतिम बार रत्न भंडार का दरवाजा 1978 में खोला गया था. ओडिशा सरकार का कहना है कि ऑडिट में कीमती पत्थरों से जड़े 149.6 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण, 258.3 किलोग्राम चांदी के बर्तन और अन्य सामान शामिल थे. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी का कहना है कि उन्होंने रविवार को एसओपी के अनुसार सभी काम किए. सबसे पहले रत्न भंडार के बाहर वाले कमरे को खोला और वहां रखे सभी आभूषणों व कीमती सामानों को मंदिर के अंदर अस्थायी स्ट्रांग रूम में शिफ्ट कर दिया. इसके बाद स्ट्रांग रूम को सील किया गया है.

    लकड़ी के बक्से को नहीं खोला गया

    उनका कहना है कि टीम ने फिर आंतरिक कक्ष के तीन ताले तोड़े क्योंकि इन तालों की जो चाबियां दी गई थीं वह काम नहीं कर रही थीं, जिसके बाद ताला तोड़ने का फैसला लिया गया. टीम के सदस्यों ने समय की कमी को देखते हुए आंतरिक कमरे के अंदर रखे लकड़ी के बक्से को नहीं खोला. यहां रखे आभूषणों और जवाहरात को किसी दूसरे दिन मंदिर परिसर के अंदर एक अस्थायी स्ट्रांग रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा. दरअसल,मंदिर प्रशासन सोमवार से बहुदा यात्रा और अन्य अनुष्ठानों में व्यस्त रहने वाला है.

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    राज्य की ओर से गठित ऑडिट सुपरवाइजरी कमेटी के प्रमुख जस्टिस (रिटायर्ड) बिस्वनाथ रथ का कहना है कि टीम ने आंतरिक कमरे में पांच लकड़ी की पेटियां, चार लकड़ी की अलमारियां और एक स्टील की अलमारी देखी है. इसके अलावा कई अन्य सामान भी हो सकते हैं क्योंकि उन्हें अभी अलमारियों के अंदर क्या रखा है, इसको भी चेक करना है. रत्न भंडार में दो खंड हैं, जिसमें पहला बाहरी कक्ष और दूसरा आंतरिक कक्ष है. बाहरी कक्ष को समय-समय पर तमाम अनुष्ठानों के लिए खोला जाता रहा है, जबकि आंतरिक कक्ष आखिरी बार 1978 में खोला गया था.

    रत्न भंडार में सांप करते हैं रत्नों की रक्षा!

    रत्न भंडार का गेट खोलने के दौरान सुरक्षा के लिहाज से सांप पकड़ने वालों को भी बुलवाया गया क्योंकि आंतरिक रत्न भंडार से अक्सर फुफकारने की आवाजें आती रहती हैं. ये भी मान्यता है कि सांपों का एक समूह भंडार में रखे रत्नों की रक्षा करता है. रत्न भंडार खोलने का मकसद वहां मौजूद कीमती सामानों की डिजिटल लिस्टिंग है, जिसमें उनके वजन और निर्माण जैसे डिटेल होंगे, जबकि मरम्मत कार्य के लिए इंजीनियर्स रत्न भंडार का सर्वे करेंगे. श्री जगन्नाथ महाप्रभु, ओडिशा में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले भगवान हैं. यहां बड़े पैमाने पर चढ़ावा आता है. लोकसभा चुनाव के दौरान भी ये रत्न भंडार ओडिशा में बड़ा सियासी मुद्दा रहा था.

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: 10वीं में थर्ड डिवीजन, हर शुक्रवार मूवी का चस्का… बिना UPSC परीक्षा दिए IPS बनने वाले अनिल राय की कहानी

    यह भी पढ़ें: अमेठी में ‘हिंदुस्तान में रहना है तो या हुसैन कहना है’, के नारे लगाए मुस्लिम समुदाय के युवकों ने कोतवाली के सामने

    यह भी पढ़ें :  DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    यह भी पढ़ें: भीड़ ने पढ़वाया गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा, लेकिन नहीं दिखा पाए आधार कार्ड, तीन साधुओं की जमकर पिटाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026

    Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन…वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    October 9, 2026

    Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    October 9, 2026

    सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

    October 9, 2026

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,997 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    आज का राशिफल: शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी तिथि रात 9:36 बजे…

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026

    Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन…वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    October 9, 2026

    Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.