छत्तीसगढ़
बीजापुर/स्वराज टुडे: पत्रकारों पर सीधे एफआईआर दर्ज किए जाने के मामलों के विरोध में आज बीजापुर के पत्रकारों ने बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप को ज्ञापन सोपा ।
पत्रकारों ने मांग की कि छत्तीसगढ़ में लागू पत्रकार सुरक्षा कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। पत्रकारों का कहना है कि पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत किसी भी पत्रकार के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। कानून के अनुसार पहले डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जानी आवश्यक है, लेकिन कई मामलों में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है।
उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून वर्ष 2023 से लागू है तथा इसका विधिवत नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। इसके बावजूद कानून के प्रावधानों का पालन नहीं होने से पत्रकारों में असंतोष है।
राज्य सरकार से मांग की है कि पत्रकार सुरक्षा कानून के सभी प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें: वेदांता ने रचा इतिहास, बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग
यह भी पढ़ें: 123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव

Editor in Chief





