Featuredकोरबा

जो बुजुर्गों का सम्मान करता है, ईश्वर की कृपा उस पर रहती है : मंत्री लखनलाल; नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: मंगलवार को प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जो बुजुर्गों का सम्मान करता है, ईश्वर की कृपा उस पर रहती है।

नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान एवं परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अभ्यागत के रूप में उपस्थित प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वे बुजुर्गों का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। श्री देवांगन ने नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम करते हुए 20 वर्षों से संस्था द्वारा वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। जबकि संस्था किसी प्रकार का शासकीय अथवा गैर शासकीय अनुदान प्राप्त नहीं करती है। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था पूरे छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

IMG 20241001 WA0103

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की सोच बुजुर्गों को सम्मान देने और उनके सेवा की है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम के संचालन की बात कही है। कोरबा में भी नए भवन में वृद्धाश्रम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि चुंकि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था 20 वर्षों से वृद्धाश्रम का संचालन कर रही है, इसलिए संस्था को ही इसका संचालन सौंपने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा। इसके पूर्व मंत्री द्वारा बुजुर्गों को तिलक लगाते पुष्पहार और श्रीफल से सम्मान किया गया। परिचर्चा में पार्षद नरेन्द्र देवांगन, डा. संजय गुप्ता, कल्पना मिश्रा आदि ने भाग लिया और अपनी बात रखी। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वृद्धाश्रम के संचालन की जानकारी दी और कुछ समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

यह भी पढ़ें :  पार्टी से निष्कासन: पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह एवं मंडल महामंत्री विवेक कौशल पर गिरी गाज, पाली में हुए घटनाक्रम पर भाजपा ने लिया तत्काल एक्शन

कार्यक्रम का संचालन वीणा मिस्त्री ने किया। इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफ्फुल तिवारी, पूर्व एल्डरमेन सत्येन्द्र दुबे, निज सचिव नरेन्द्र पाटनवार, वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव, अनिल यादव, रेखारानी लाल, रामकुमार राठौर, डीगम्बर सिंह कौशिक, शशिकला सोनी, उर्वशी यादव, लता यादव, कल्पना गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।

यह भी पढ़ें: शिरडी वाले साईं बाबा की इनसाइड स्टोरी, आखिर अब क्‍यों मंदिरों से हटाई जा रहीं उनकी मूर्तियां ?

यह भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई, सैलरी 40 हजार महीना

यह भी पढ़ें: मौत के बाद कमरे में अकेले क्यों नहीं छोड़ा जाता शव? जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button