Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अलग-अलग क्षेत्रों से 5 आरोपी गिरफ्तार…नाबालिगों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और वेबसाइट में किया था अपलोड
    Featured

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अलग-अलग क्षेत्रों से 5 आरोपी गिरफ्तार…नाबालिगों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और वेबसाइट में किया था अपलोड

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सरगुजा/स्वराज टुडे: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने सरगुजा जिले में अलग-अलग क्षेत्रों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने नाबालिगों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया था। एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टिप लाइन के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

    जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाने में 2, उदयपुर थाने में 2 और लखनपुर थाने में एक प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें पांचों आरोपियों पर मोबाइल से नाबालिगों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और वेबसाइट में अपलोड करने का आरोप है। पुलिस ने जांच के बाद वीडियो अपलोड करने वाले आईपी ( IP ) एड्रेस से आरोपियों तक पहुंची। सभी के खिलाफ आईटी IT एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों का मोबाइल भी जब्त किया गया है।

    सीतापुर से दो आरोपी गिरफ्तार

    थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अविनाश कुमार सोनवानी (33) निवासी आमाटोली, सीतापुर के विरुद्ध धारा 67, 67 (क) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना सीतापुर के दूसरे प्रकरण मे आरोपी धनप्यारी (35) निवासी कोट, जुनापारा थाना सीतापुर के विरुद्ध धारा 67, 67 (क) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

    उदयपुर थाना क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार

    थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी राहुल सिंह (26) निवासी परसा बाजारपारा थाना उदयपुर के विरुद्ध धारा 509 (ख) भा.द.वि. 67 (बी) आईटी एक्ट, पाक्सो एक्ट की धारा 13, 14 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दूसरे प्रकरण में आरोपी मयंक सिंह (21) निवासी माझापारा उदयपुर के विरुद्ध धारा 509 (ख) भा.द.वि. 67 (बी) आई. टी. एक्ट, पोक्सो एक्ट की धारा 13, 14 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें :  गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे

    लखनपुर में एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अतीश कुमार राजवाड़े उम्र (21) निवासी सिरकोतंगा थाना लखनपुर के विरुद्ध धारा 67 (बी) आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट की धारा 13, 14 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम जब्त किया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर भारत लाल साहू, थाना प्रभारी उदयपुर कुमारी चंद्राकर, थाना प्रभारी लखनपुर मनोज प्रजापति, एएसआई शिवचरण साहू, दिलीप दुबे की टीम सक्रिय रही।

    यह भी पढ़ें: 75 साल के पिता के लिए बेटी ने चुनी 60 साल की दुल्हन, चर्चा में आ गई ये अनोखी शादी

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर एक पत्रकार की हत्या, घर के पास लहूलुहान हालत में मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी, शातिर ठग दंपति गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: फ्लाइंग स्नेक यानी बिना पंखों के हवा में उड़ने वाला साँप। यह साँप…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.