Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    GPM: पेंड्रा बाईपास का निर्माण कार्य शासन -प्रशासन व जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा का शिकार

    April 9, 2026

    Korba: ग्राम नकटीखार में घर के अंदर बाइक में छिपा मिला कोबरा, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू

    April 9, 2026

    KORBA: MJM में दर्द रहित सामान्य प्रसव की सुविधा, प्रसूताओं को बड़ी राहत

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल की हत्या की गुत्थी बालको पुलिस ने सुलझाई, जिगरी दोस्त ही निकला हत्यारा, वजह जान सन्न रह गयी पुलिस
    Featured

    गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल की हत्या की गुत्थी बालको पुलिस ने सुलझाई, जिगरी दोस्त ही निकला हत्यारा, वजह जान सन्न रह गयी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *🔴हत्या के आरोपी को बालको पुलिस ने चंद घण्टों में किया गिरफ्तार*

    *🔴आरोपी के निशादेही पर घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामग्री किया गया जप्त*

    *🔴हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपी ने मृतक के शव को पेट्रोल से जलाया*

    कोरबा/स्वराज टुडे:  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.09.2024 के प्रातः 08:30 बजे प्रार्थिया श्रीमति रजनी जायसवाल पति भुवनेश्वर जायसवाल उम्र 28 वर्ष साकिन- भदरापारा शिव मंदिर के पास बालको, थाना-बालकोनगर, जिला-कोरबा (छ०ग०) थाना आकर गुम इंसान दर्ज करायी कि इसका पति भुवनेश्वर जायसवाल दिनांक 14.09.2024 के रात्रि करीबन 08:00 बजे घर से निकला था, जो दिनांक 15.09.2024 की सुबह 08:00 बजे तक घर नहीं आया।  उसके मोबाईल में रात 10:00 बजे फोन करने पर मोहल्ले के सतीश नामक युवक के साथ वाद विवाद होने की आवाज सुनाई देना तथा कुछ देर बाद से मोबाईल नहीं उठाना बतायी ।

    इस सूचना पर थाना बालको नगर में गुम इंसान कमांक 83/2024 कायम कर कोई गंभीर अपराध घटित होने की आशंका से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्वार्थ तिवारी को हालात से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल की पतासाजी हेतु मृतक के परिजन से पूछताछ शुरू की गई ।

    दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बनी हत्या की वजह

    पूछताछ के बाद शंका के आधार पर मृतक के दोस्त सतीश काठले को थाना तलब कर पूछताछ की गई तो उसने शुरू में पुलिस को गुमराह कर गोल मोल जवाब देने लगा । लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल उसका स्कूल का दोस्त है, जो विगत 03-04 माह पूर्व उसकी माता जी का हितग्राही कार्ड एवं आधार कार्ड अपडेट का कार्य करने हेतु घर आना जाना करता था ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए "बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट" कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन....

    दिनांक 14.09.2024 की दोपहर वह अपनी पत्नि का मोबाईल देखा तो भुवनेश्वर जायसवाल व उसकी पत्नि के बीच अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिली । इस संबंध में चर्चा एवं पूछताछ करने के लिए 14.09.2024 की शाम तकरीबन 08:00 बजे भुवनेश्वर को मिलने बुलाया ।  दोनों अनुज राणा की फैक्ट्री के पास नया रिस्दा भदरापारा पुराना राखड डेम के ऊपर मिले । साथ में बैठकर बीयर पिये फिर उसने भुवनेश्वर को अपनी पत्नि से दूर रहने के लिए समझाईश दिया । लेकिन उसके नहीं मानने पर दोनों के बीच वाद विवाद लड़ाई झगड़े की नौबत आ गयी ।

    मृतक की पहचान छिपाने की कोशिश

    इसी दौरान गुस्से में आकर उसने अपने जेब में रखे चाकू से भुवनेश्वर की छाती में प्राणघातक हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद भुवनेश्वर के शव को घसीट कर झाड़ी के बीच ले जाकर मोटर सायकल की टंकी से पेट्रोल निकाल कर उसके चेहरे पर डाल कर जला दिया एवं घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामग्री को घटना स्थल के पास ही झाड़ियो में फेक दिया।

    आरोपी सतीश काठले की स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस टीम द्वारा उसे एवं मृतक के परिजनों को साथ लेकर घटना स्थल अनुज राणा फैक्ट्री नया रिस्दा भदरापारा पुराना राखड डेम के ऊपर पहुंच कर आरोपी की निशानदेही पर मृतक के शव को बरामद कर लिया गया। मृतक के परिजनों से शव का शिनाख्तगी कराया गया तथा आरोपी सतीश काठले की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 445/2024 धारा 103 (1) बीएनएस 2023 का अपराध कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें :  रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    नाम आरोपी

    सतीश काठले पिता स्व. प्यारे लाल काठले उम्र 34 वर्ष निवासी- नया घासीदास चौक भदरापारा बालको, थाना बालको नगर, जिला कोरबा (छ०ग०)

    अपराध कमांक 445/2024 धारा 103 (1) BNS 2023

    इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में सउनि माखन लाल पात्रे, धनंजय सिंह जाटवर, प्रधान आरक्षक 418 लक्ष्मीकांत खरसन, आर0 514 अनिल साहू, आर0 781 कृष्ण कुमार मरावी, आर0 706 शिव कुमार पैकरा, आर0 508 शत्रुहन बंजारे, आर० 36 राजेन्द्र यादव, आर0 151 हिमांचल कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

    यह भी पढ़ें: नकली पुलिस बनकर भारी वाहन चालकों से अवैध वसूली और लूटपाट कर रहे थे SECL के अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: एक अभिनेत्री के चक्कर में 3 IPS अधिकारी हो गए सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने की सामने आई ये बड़ी वजह, नहीं देते हो जाता ये कांड….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    GPM: पेंड्रा बाईपास का निर्माण कार्य शासन -प्रशासन व जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा का शिकार

    April 9, 2026

    Korba: ग्राम नकटीखार में घर के अंदर बाइक में छिपा मिला कोबरा, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू

    April 9, 2026

    KORBA: MJM में दर्द रहित सामान्य प्रसव की सुविधा, प्रसूताओं को बड़ी राहत

    April 9, 2026

    Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026

    April 9, 2026

    राशिफल 9 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 9, 2026

    Bilaspur: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

    April 8, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026806 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026714 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026656 Views
    Don't Miss

    GPM: पेंड्रा बाईपास का निर्माण कार्य शासन -प्रशासन व जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा का शिकार

    April 9, 2026

    छत्तीसगढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही/स्वराज टुडे: पेंड्रा जीपीएम जिले के मध्य क्षेत्र में स्थित है जहां…

    Korba: ग्राम नकटीखार में घर के अंदर बाइक में छिपा मिला कोबरा, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू

    April 9, 2026

    KORBA: MJM में दर्द रहित सामान्य प्रसव की सुविधा, प्रसूताओं को बड़ी राहत

    April 9, 2026

    Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026

    April 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.