Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    इलाहाबाद बैंक के चेक बाउंस प्रकरण में आरोपी दोषसिद्ध, न्यायालय ने 6 माह का कारावास एवं ₹1.23 लाख प्रतिकर देने का दिया आदेश

    July 18, 2026

    राशिफल 18 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 18, 2026

    छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी को दी क्लीनचिट, तो टावर पर चढ़ी गई युवती; पुलिस के हाथ-पांव फूले

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘कलियों का चमन’ फेम मेघना नायडू कर रही हैं वापसी
    Featured

    ‘कलियों का चमन’ फेम मेघना नायडू कर रही हैं वापसी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: “कलियों का चमन” सुपरहिट रीमिक्स सांग से लोगों के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री हैं मेघना नायडू। इन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलगु और मराठी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में फिल्म ‘क्या कूल है हम 3, माशूका’ सहित ढेर सारी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शो ‘जोधा अकबर और ससुराल सिमर का’ में भी अभिनय किया है। वहीं दक्षिण भारत में भी इन्होंने कई फिल्मों में काम किया और सफल रही।

    IMG 20240110 WA0001

    गीत ‘कलियों का चमन’ में इनकी उपस्थिति के पीछे भी एक रोचक कहानी है शायद नियति इस गीत के लिए मेघना की ही राह देख रही थी। इस गीत के ऑडीशन देने के लिए उनकी महिला मित्र गई थी और मेघना भी उनका साथ देने के लिए वहाँ गई। उनकी मित्र ऑडिशन दे रही थी और वह कई घंटों तक उनका इंतजार कर रही थी इसी बीच उनकी बातचीत वहाँ के टीम के सदस्यों से हुई उन्होंने मेघना को भी ऑडिशन देने के लिए सलाह दिया, मगर मेघना ने यह कहकर इनकार कर दिया कि यह ऑडिशन उनके मित्र का है। इस बीच स्टॉफ ने उनका पता लिया और कहा कि अगली बार यदि ऑडिशन होगा तो वह भी शामिल हो जाये और कुछ दिनों बाद मेघना को उसी गीत के लिए बुलाया गया और मेघना ने ऑडिशन दिया और वह चुन ली गई। क्योंकि राधिका राव को एक प्रोफेशनल मॉडल नहीं बल्कि एक सिंपल, लंबे बाल वाली और एक अलग रंगरूप और छवि वाली लड़की की तलाश थी जो मेघना को देखकर पूरी हुई और सच में इस गाने ने चारों ओर धूम मचा दी और ‘कलियों का चमन’ गर्ल नाम से मेघना मशहूर हो गई।

    यह भी पढ़ें :  Jagannath Rath Yatra 2026: प्रभु जगन्नाथ के रथ में क्यों होता है सिर्फ लकड़ी का प्रयोग? क्या है इतिहास?

    IMG 20240110 WA0000

    आज भी उनकी यह छवि बरकरार है। भले उन्होंने कई फिल्मों में काम किया मगर इस गीत की कामयाबी और उनकी भूमिका उनका वास्तविक प्रतिबिम्ब बन गया।
    मेघना नायडू ने कई वर्षों तक इंडस्ट्री में काम किया है और विवाह के पश्चात कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूरी भी बना ली। अब वापस वह अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाली है। जल्द ही उनकी मराठी फिल्म रिलीज होने वाली है। यह फिल्म दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की अंतिम फिल्म होगी।

    मेघना ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है और उनके अनुभव भी सुनहरे हैं। मेघना ने अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ बंगाली और हिंदी फिल्मों में उन्होंने साथ काम किया और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। मिथुन के साथ तीनों शिफ्ट में भी कई बार काम किया है और यह उनके जीवन का बेहतरीन अनुभव रहा। अभिनेता धनुष के बारे में मेघना ने बताया कि वह अपने काम के प्रति बेहद प्रोफेशनल है और समय के पाबंद और लगनशील भी। धनुष जमीन से जुड़े व्यक्ति है।

    मेघना बताती है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के कास्ट और क्रू अपने काम के प्रति ज्यादा समर्पित हैं। वहाँ की इंडस्ट्री का हिस्सा बनना मेघना के लिए सुखद अनुभव रहा। बस उन्हें खेद इस बात का है कि आज के डिजिटल युग के कारण जैसे दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज़ है और आज लोग वहां के कलाकारों को जानने लगे हैं, यही सुविधा यदि पहले होती तो उनके कार्य को दर्शकों और बॉलीवुड में और अधिक सराहना प्राप्त हो जाती।

    यह भी पढ़ें :  41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    मेघना नायडू ने बताया कि कुछ वर्ष का अंतराल लेकर उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। इस बीच उन्होंने अपने निजी जीवन को महत्व दिया। मेघना ने टेनिस खिलाड़ी लुइस मिगुएल रीस से विवाह किया और अपने निजी जीवन को ज्यादा वक्त दिया। साथ ही लगभग सारी दुनिया की सैर भी की। वर्तमान समय में भले ही वह फिल्मों का हिस्सा नहीं ही मगर वह लगातार इवेंट, एनजीओ और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त है। जल्द ही वह फिल्मों में अपनी वापसी करने वाली है।

    उनका कहना है कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का महत्व बढ़ गया है। बड़े पर्दे पर ही नहीं छोटे पर्दे पर अर्थात ओटीटी के कारण फिल्मों का दायरा बढ़ गया है और सभी के काम करने के अवसर भी बढ़ गई है और वह भी नए समय के अनुकूल डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया को समझ रही है और उनका अनुसरण भी कर रही है। उनका कहना है कि बहुत सारे लोगों की डिजिटल मीडिया की आदत लग गई है और कुछ इसका अंधानुकरण कर डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं जो उन लोगों के लिए घातक सिद्ध होता है। इसलिए केवल इसे केवल मनोरंजन के उद्देश्य से देखें और अच्छी बातों का अनुकरण करें और सही गलत को समझने का ज्ञान रखें क्योंकि जो सोशल मीडिया हमें दिखाती है वह वास्तविक जीवन से बेहद अलग है। इसलिए सोशल साइट्स और मीडिया प्रेमी बनकर इसे स्वयं पर हावी ना होने दें। अपना समय और जीवन बर्बाद ना करें बल्कि एक दायर बनाकर इसका उपयोग कर सुखी रहें।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    *गायत्री साहू की रिपोर्ट*

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इलाहाबाद बैंक के चेक बाउंस प्रकरण में आरोपी दोषसिद्ध, न्यायालय ने 6 माह का कारावास एवं ₹1.23 लाख प्रतिकर देने का दिया आदेश

    July 18, 2026

    राशिफल 18 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 18, 2026

    छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी को दी क्लीनचिट, तो टावर पर चढ़ी गई युवती; पुलिस के हाथ-पांव फूले

    July 18, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 17, 2026

    माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    July 17, 2026

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    July 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,756 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,440 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,129 Views
    Don't Miss

    इलाहाबाद बैंक के चेक बाउंस प्रकरण में आरोपी दोषसिद्ध, न्यायालय ने 6 माह का कारावास एवं ₹1.23 लाख प्रतिकर देने का दिया आदेश

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोरबा माननीय श्रीमती सोनी तिवारी की अदालत ने…

    राशिफल 18 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 18, 2026

    छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी को दी क्लीनचिट, तो टावर पर चढ़ी गई युवती; पुलिस के हाथ-पांव फूले

    July 18, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.