Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    May 15, 2026

    अफवाहों पर ध्यान न दे, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    May 15, 2026

    NEET PAPER LEAK: 22 लाख 80 हजार विद्यार्थियों के सपनों का गुनहगार कौन ? क्या बच निकलेंगे आरोपी ? अब कैसी होगी एग्जाम की प्रक्रिया ?

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है – रमाकांत जी महाराज
    Featured

    कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है – रमाकांत जी महाराज

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *मनुष्य को शास्त्रों के अनुसार कर्म करने पर ही फल मिलेगा — रमाकांत जी

    *श्रीमद भागवत कथा महोत्सव के चतुर्थ दिवस धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    भोपाल/स्वराज टुडे:  श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा सुनाते हुए कथा वाचक रमाकांत जी महाराज ने बताया कि सृष्टि निर्माण की कथा में मनु शतरूपा के वंश में दो पुत्र उत्तानपाद और प्रियव्रत और तीन पुत्रियां अक्रूती, देवहूति और प्रस्तुति के जन्म की कथा बड़े विस्तार से कहीं गई। आज कथा में अयोध्या में महाराज दशरथ और कौशल्या के आंगन में भगवान श्री राम जी का जन्म नोमी तिथि चैत्र मास में भगवान प्रकट हुए। श्री राम जी का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से कथा पंडाल में मनाया गया। बधाई गीत गाए।

    जिस देश में माँ सीता की रक्षा के लिए भगवान राम वानर की सेना लेकर पहुंच गए थे रावण का वध करने के लिए और महाभारत का युद्ध भी एक नारी की आत्मसम्मान के लिए हुआ था उस देश में आज के समय में सारा समाज गलत रास्ते पर चल रहा है। अगर ऐसे ही समाज गलत रास्ते पर चलता रहा तो इस समाज का नाश होना निश्चित है । इसलिए कहते है कि आप धर्म की रक्षा करोगें तो धर्म भी आपकी रक्षा करेगा।

    वो हर एक व्यक्ति धन्यवाद के पात्र हैं जो भगवान की कथा सुनने में और सुनवाने में अपना सहयोग करते हैं । सनातन को आगे बढ़ाने, जानने की इच्छा जिसके मन में होती है उनसे श्रेष्ठ कोई और नहीं हो सकता।

    हम राम के हैं और हम राम के ही रहेंगे

    IMG 20240219 WA0003

    सत्कर्म कभी भी रुकना नहीं चाहिए क्योंकि सत्कर्म ही मानव जीवन का पालक है। यज्ञ, तप और सत्संग से भगवान प्रसन्न होते हैं। शराबियों के घर की औरतें भी भगवान की पूजा और व्रत कर रही हैं और उन्हीं के कारण यह पृथ्वी टिकी हुई है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में "लू प्रबंधन एवं बचाव" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

    मनुष्य को अपने अंदर के अंधकार को मिटाने के लिए ज्ञान की आवश्यकता होती है और वह ज्ञान मनुष्य को कथा से प्राप्त होता है। धर्म मनुष्य से कहता है कि जो कर्म करने योग्य हो वही करने चाहिए और जो करने योग्य नहीं है वो कभी नहीं करने चाहिए। लेकिन कलयुग का मनुष्य वही करता है जो मन में आता है। बुरा करने से मनुष्य के साथ बुरा ही होता है इसलिए मनुष्य को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वह बुरी संगति में ना पड़े।

    मनुष्य अपना जीवन केवल कमाने में बिता देता है। माता पिता और गुरु को भगवान के समान माना गया है। हमारा धर्म कहता है जो भी माता पिता की आज्ञा का पालन करता है ऐसा करने पर जीवन सभी दुःख नष्ट हो जायेंगे और सुख जीवन में प्रवेश करेगा। मनुष्य के जीवन में तीन लोग ऐसे होते है जो कभी हमारा बुरा नहीं करेंगे माँ, पिता और गुरु ।

    संसार में केवल एक ही धर्म

    IMG 20240219 WA0004

    इस संसार में केवल एक ही धर्म है वो है सनातन धर्म। सभी मानव सनातन धर्म के अंश है लेकिन कुछ लोग यह मानने से इनकार करते हैं। और हम सब भाग्यशाली हैं। जो हमें सनातन धर्म में जन्म मिला है। भागवत का एक-एक शब्द सत्य है क्योंकि भागवत स्वयं भगवान के मुख से निकली है।

    पूज्य महाराज श्री ने आगे कहा- जो मां-बाप को अनसुना व अनदेखा करता है, ‘मैं शरीर हूं’ ये सोचता है, बिना किसी को खिलाए खालेता है ऐसा व्यक्ति नर्क में जाता है। ऐसे तमाम कर्म है जिनके कारण व्यक्ति नर्क में जाता है। आगे पूज्य महाराज श्री ने भक्तगणों को नर्कों से कैसे बचा जाए, इसके बारे में उपाय बताया- तीन चीज़ों पर नियंत्रण रखें कान, आंख और वाणी। आज के समय में यह तीनों ही बिगड़ी हुईं है और यदि आपने इन पर नियंत्रण कर लिया तो नर्क में जाने से बच जाओगे। कानों से वो मत सुनो जो सुनने लायक नहीं है, आंखों से वो मत देखो जो देखने लायक नहीं है और वाणी से वो मत बोलो जो तुम्हारे बोलने लायक नहीं है। यह कार्य सुनने में भले ही आसान है लेकिन करने में मुश्किल है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: बाहर से फेरीवाले(स्ट्रीट वेंडर्स) 'अंदर से नशे के सौदागर': रायपुर रेंज पुलिस ने नाकाम किया तस्करी का शातिर तरीका, जब्त गांजा की कीमत 01 करोड 89 लाख 03 हजार रूपये

    कथा के मध्य पूज्य महाराज श्री ने माताओं व बहनों के लिए एक खास संदेश दिया और कहा- ध्यान रखें कभी-कभी अपने पति से ज़रुर पूछें कि कुछ ऐसा काम तो नहीं करते मेरी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए जिसके कारण तुम्हें नर्क में जाना पड़े। अपने पति से यह कहो- कि चाहे कम कमाके लाना लेकिन ऐसी कमाई मत करना जो तुम्हे और मुझे दोनों को नर्क ले जाए।

    कथा के चतुर्थ दिवस पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम व हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया, जिसका परम आनंद सभी भक्तगणों ने प्राप्त किया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    May 15, 2026

    अफवाहों पर ध्यान न दे, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    May 15, 2026

    NEET PAPER LEAK: 22 लाख 80 हजार विद्यार्थियों के सपनों का गुनहगार कौन ? क्या बच निकलेंगे आरोपी ? अब कैसी होगी एग्जाम की प्रक्रिया ?

    May 15, 2026

    Sambhal: निकाह के 2 साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों की टीम ने कराई सुरक्षित डिलीवरी, हर तरफ हो रही जमकर चर्चा

    May 15, 2026

    Pune: अस्पताल को बम से उड़ाने की साजिश का खुलासा, बम रखकर फरार होने वाले आरोपी को ATS ने स्टेशन से धर दबोचा

    May 15, 2026

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026970 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026865 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Korba: विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    May 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

    अफवाहों पर ध्यान न दे, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    May 15, 2026

    NEET PAPER LEAK: 22 लाख 80 हजार विद्यार्थियों के सपनों का गुनहगार कौन ? क्या बच निकलेंगे आरोपी ? अब कैसी होगी एग्जाम की प्रक्रिया ?

    May 15, 2026

    Sambhal: निकाह के 2 साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों की टीम ने कराई सुरक्षित डिलीवरी, हर तरफ हो रही जमकर चर्चा

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.