Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    November 24, 2026

    Mumbai: गार्डन में कपल के साथ मारपीट करने वाले दो और मुस्लिम लड़के हिरासत में, बढ़ा राजनीतिक विवाद

    November 24, 2026

    Korba: वार्ड क्र.18 कोहड़िया में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आबकारी विभाग का गजब कारनामा, शराब विक्रेता को बना दिया ड्राइवर, अब विभाग के लिए करता है वसूली, 1200 से ज्यादा मामलों में गवाह भी !
    Featured

    आबकारी विभाग का गजब कारनामा, शराब विक्रेता को बना दिया ड्राइवर, अब विभाग के लिए करता है वसूली, 1200 से ज्यादा मामलों में गवाह भी !

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250112 WA0007
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के आबकारी विभाग अधिकारी अपने कारनामों की वजह से आजकल सुर्खियों में है। कोरबा जिले के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब व्यापारियों से पैसे वसूलने के लिए अनाधिकृत वाहन चालक रखा है। वाहन चालक का नाम प्रमोद देवांगन है जो की ग्राम पताड़ी का निवासी है।

    आपको बता दे कि प्रमोद देवांगन पूर्व में शराब बिक्री का काम करता था और आज खुद आबकारी अधिकारियों को मोटी रकम देकर उनके साथ ड्राइवर बनकर आता है और शराब विक्रेताओं से मोटी रकम लेकर विभाग के अधिकारियों को देता है। आबकारी अधिकारियों ने प्रमोद देवांगन को अपना वसूली एजेंट बनाकर रखा है।

    बता दें कि प्रमोद देवांगन के ख़िलाफ़ कई मामले थाना उरगा में दर्ज है और अनगिनत शिकायतें पुलिस अधीक्षक कोरबा के पास है जिसमें कई बार शराब विक्रेताओं से अवैध वसूली की शिकायत है। इतनी शिकायतों और आपराधिक प्रकृति के व्यक्ति को आबकारी विभाग अपने साथ ड्राइवर बनाकर सिर्फ इसलिए लेकर जाते है क्योंकि ये शराब विक्रेताओं से साथ सांठ गांठ कर अधिकारियों के लिए मोटी रकम वसूल सके। उरगा थाना क्षेत्र का ऐसा कोई गांव नहीं जहां से अवैध वसूली नहीं की जा रही होगी।

    कई झूठे मामले बनाने की शिकायत

    पूर्व में प्रमोद देवांगन द्वारा कई झूठे मामले में फंसाने की शिकायत भी हो चुकी है। आबकारी विभाग के लिए अनाधिकृत रूप से काम करते हुए विभाग ने 1200 से ज्यादा मामलों में इसे गवाही के रूप में प्रदर्शित किया है। आपको बता दे की आबकारी विभाग बिना कोई पंचनामा और गिरफ्तारी सूचना दिए ही फर्जी ढंग से शराब बिक्री का आरोप लगाकर लोगों को उठा लें जाते है फिर उनसे मोटी रकम लेकर छोटा मोटा केस बनाकर छोड़ देते है।

    यह भी पढ़ें :  बाल शोषण के आरोपी हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजकर क्या संदेश देना चाहती है भाजपा? एपस्टीन फाइल्स की गूंज, राज्यसभा के फैसले से मध्यप्रदेश भाजपा में असंतोष

    आबकारी विभाग देता है संरक्षण

    पूर्व में शराब बिक्री करने वाले ऐसे व्यक्ति को अपने साथ रखकर आबकारी विभाग स्पष्ट रूप से ऐसे व्यक्ति का संरक्षक बना हुआ है और अपने वसूली एजेंट के रूप में कार्य ले रहा हैं जो विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है ?

    गवाही के लिए लेता है मोटी रकम, ज्यादातर मामलों में हुआ हॉस्टाइल !

    आबकारी विभाग के ज्यादातर मामलों में गवाह बने प्रमोद देवांगन आरोपी से उनके पक्ष में बयान देने के लिए मोटी रकम की मांग करता है। मनचाही रकम देने पर आरोपी के पक्ष में बयान देकर आरोपियों को बरी करा दिया जाता है। ज्यादातर मामलों की जांच की जाए तो कोर्ट में बयान हॉस्टाइल ही आता है इसकी जांच की जरूरत है। आदिवासी गरीब लोगों शराब बिक्री के नाम पर प्रताड़ित कर आए दिन उगाही करने की भी शिकायत सामने आई है।

    *निमेष राठौर की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर, 20 राज्यों में 5 दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा

    यह भी पढ़ें: राम मंदिर में एक साल में आया इतना दान, इतने में पाकिस्तान के हाल सुधर जाए !

    यह भी पढ़ें: भारत में HMPV वायरस के सामने आये 14 केसः स्वास्थ्य मंत्रालय का बडा ऐक्शन, पूरे देश में अलर्ट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    November 24, 2026

    Mumbai: गार्डन में कपल के साथ मारपीट करने वाले दो और मुस्लिम लड़के हिरासत में, बढ़ा राजनीतिक विवाद

    November 24, 2026

    Korba: वार्ड क्र.18 कोहड़िया में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन

    November 23, 2026

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026

    Korba: चंद्रनगर-जटराज के विस्थापितों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लगाया बुनियादी सुविधाएं ना देने का आरोप, दंडवत प्रणाम करते हुए पहुँचे कलेक्ट्रेट, लगाई न्याय की गुहार

    November 23, 2026

    सीएम योगी के समर्थन में यूपी पहुँचीं छत्तीसगढ़ की विस्तारक अनीता राजपूत, किदवई नगर में महिलाओं से किया सीधा संवाद

    November 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    November 24, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव करते…

    Mumbai: गार्डन में कपल के साथ मारपीट करने वाले दो और मुस्लिम लड़के हिरासत में, बढ़ा राजनीतिक विवाद

    November 24, 2026

    Korba: वार्ड क्र.18 कोहड़िया में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन

    November 23, 2026

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.