Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

    April 16, 2026

    Bilaspur: नकली गोल्ड फ्लैक बेचने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 474000रू के नकली सिगरेट बरामद

    April 16, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अस्पताल प्रबंधन ने मरीज की पत्नी से कहा “पति कोमा में है, इलाज के लिए पैसे तत्काल जमा करो”, तभी ICU से भागता हुआ बाहर आ गया पति, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर
    Featured

    अस्पताल प्रबंधन ने मरीज की पत्नी से कहा “पति कोमा में है, इलाज के लिए पैसे तत्काल जमा करो”, तभी ICU से भागता हुआ बाहर आ गया पति, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6548048031741272792604898d04c121d128413ed4c2bed00881ebadb105a338ed68de2da1eb3755d97aad
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    रतलाम/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जीडी हॉस्पिटल में एक मरीज को कथित तौर पर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने आईसीयू में भर्ती मरीज बंटी निनामा को जबरन रोक रखा था और उसकी पत्नी से इलाज के नाम पर पैसे की मांग की।

    मामला तब उजागर हुआ जब बंटी खुद आईसीयू से बाहर निकल आया और अपनी आपबीती सुनाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बंटी को अर्धनग्न अवस्था में देखा गया, जिससे अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    बंटी निनामा को 2 मार्च की रात एक विवाद में चोट लगने के बाद रतलाम के जीडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी लक्ष्मी निनामा का आरोप है कि अस्पताल ने पहले ही उनसे पैसे जमा करवा लिए और बाद में कहा कि उनके पति कोमा में हैं, रीढ़ की हड्डी टूट गई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन जब वह पैसों का इंतजाम कर वापस लौटीं, तो बंटी खुद आईसीयू से बाहर आ गया और बताया कि उसे जबरदस्ती बंधक बनाया गया था।

    मरीज का आरोप – हाथ-पैर बांधकर रखा गया

    बंटी निनामा ने आरोप लगाया कि वह होश में आने के बाद अपने परिवार से मिलने की गुहार लगा रहा था, लेकिन अस्पताल ने उसे रोक रखा था। उसके हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए गए थे और उसे बाहर नहीं निकलने दिया गया। अस्पताल से बाहर निकलते ही उसने इस बात की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    अस्पताल का बचाव

    गीडी हॉस्पिटल के मैनेजर नंदकिशोर पाटीदार ने सफाई देते हुए कहा कि बंटी को सिर्फ उसकी सुरक्षा के लिए बांधा गया था, ताकि वह खुद को नुकसान न पहुंचा सके। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि बंटी ने स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और कैंची उठाकर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद उसने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और अस्पताल से बाहर निकल गया।

    जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

    मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और अस्पताल प्रबंधन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में अस्पताल को दोषी पाए जाने पर नर्सिंग होम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    उप मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

    मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। यदि अस्पताल पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही और दुर्व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रतलाम के इस अस्पताल में मरीज के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सकेगा कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज के साथ ज्यादती की या नहीं।

    आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी अस्पताल प्रबंधन पर इस तरह का आरोप लगा हो। कई नामी गिरामी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से लाखों रुपए ऐंठने का मामला सामने आ चुका है । बात यहीं खत्म नहीं होती, शिकायतें तो यह भी आती है कि शव को ICU में रखकर इलाज के बहाने पैसों की डिमांड की जाती है । वहीं दूसरी ओर जब तक पूर्ण भुगतान नहीं हो जाता तब तक अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज की मौत होने पर उसके शव को उनके परिजनों के सुपुर्द नहीं किया जाता । अगर इस तरह की शिकायतें स्वास्थ्य विभाग को मिलती है तो इस मामले में गंभीरता पूर्वक जांच एवं करवाई की जानी चाहिए । चिकित्सा जैसे गरिमापूर्ण पेशे को बदनाम करने वाले चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक है ।

    यह भी पढ़ें :  संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का आरोप-रोका प्रकाशन-होगी जांच

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया मीडिया सम्मान परिवार और जनसंपर्क विभाग का मुद्दा, विधायक भावना बोहरा ने लगाए गंभीर आरोप

    यह भी पढ़ें: पाली पुलिस ने सुलझाई अज्ञात अधजली महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी, महिला के प्रेमी ने अपने वाहन चालक के साथ मिलकर की थी योजनाबद्ध तरीके से हत्या

    यह भी पढ़ें: और कितने अतुल सुभाष? मानव, राजेंद्र के बाद अब पत्नी के टॉर्चर की भेंट चढ़ा यूपी का गौरव कुमारP

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

    April 16, 2026

    Bilaspur: नकली गोल्ड फ्लैक बेचने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 474000रू के नकली सिगरेट बरामद

    April 16, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 16, 2026

    आईआईएम रायपुर में निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, इच्छुक युवा 23 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन

    April 16, 2026

    New Delhi: मेहंदी की रस्म के दौरान दुल्हन पर एसिड अटैक, दूल्हे की मुहोब्बत में पागल महिला ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपिया गिरफ्तार

    April 16, 2026

    Vedanta blast case: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्‍यक्षता में बनी जांच कमेटी ने घटनास्थल का किया दौरा

    April 16, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026825 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026764 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026756 Views
    Don't Miss

    Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा पु से ) द्वारा…

    Bilaspur: नकली गोल्ड फ्लैक बेचने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 474000रू के नकली सिगरेट बरामद

    April 16, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 16, 2026

    आईआईएम रायपुर में निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, इच्छुक युवा 23 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.